Current Affairs जनवरी 2022 Part - 3

 

Current Affairs जनवरी 2022 Part - 3  


1. केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर के 20 जिलो के लिए भारत का पहला "जिला सुशासन सूचकांक" (District Good Governance Index) जारी किया गया है . जिला सुशासन सूचकांक में शीर्ष 5 जिले कौन से है - 1. जम्मू 2. डोडा 3. सांबा 4. पुलवामा 5. श्रीनगर . 


2. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की किस जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के अवसर पर इण्डिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया - 125वी जयंती के अवसर पर . 


3. वर्ष 2022 के लिए आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी में किसे दिया गया - प्रोफ़ेसर विनोद कुमार को . 


4. वर्ष 2022 के लिए आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार संस्थागत श्रेणी में किसे दिया गया - गुजरात आपदा प्रबन्धन संस्थान को . 


5. 24 जनवरी 2022 को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के सदस्यों देशो द्वारा भूमध्य सागर में शुरू के गये 12 दिवसीय नौसेनिक समुद्री अभ्यास का क्या नाम दिया गया है - नेपच्यून स्ट्राइक 22 . 


6. अभी हाल ही में किन दो राज्यों के बीच आदि बद्री बांध (Adi Badri Dam) के निर्माण को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये - हिमाचल प्रदेश और हरियाणा . 

 

7. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वी जयंती के अवसर पर नेताजी रिसर्च ब्यूरो द्वारा किसे नेताजी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया - शिंजो आबे (Shinzo Abe) . 


8. इंटरनेशनल एसोसियशन ऑफ़ वर्किंग वुमन अवार्ड 2021 से किसे सम्मानित किया गया है - सुष्मिता सेन को . 


9. अभी हाल ही में भारत की पहली संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) युवा जलवायु चैम्पियन कौन बनी - यूट्यूबर प्राजक्ता कोली . 


10.  सैयद मोदी बैडमिन्टन 2022 का ख़िताब किसने जीता - पीवी सिन्धु . 


11. किस तिथि को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया - 24 जनवरी . 


12. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की थीम क्या रखी गयी - Changing Course : Transforming Education . 


13. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस किस संगठन द्वारा मनाया जाता है - UNESCO . 


14. किस तिथि को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया गया - 24 जनवरी को . 


15. फीफा पुरस्कार 2021 का विश्व का सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबाल खिलाडी किसे चुना गया - रॉबर्ट लेवंडोव्सकी (पोलैंड) . 


16. फीफा पुरस्कार 2021 का विश्व का सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबाल खिलाडी किसे चुना गया - एलेक्सिया पुटेलस (बार्सिलोना)  . 


17. किसे जम्मू-कश्मीर का पहला 'दुग्ध गाँव' घोषित किया गया - जेरी हैमलेट को . 


18. किस दक्षिण अमेरिकी देश द्वारा अभी हाल ही में तटीय समुद्री क्षेत्रो में तेल रिसाव के कारण 'पर्यावरण आपातकाल' की घोषणा की गयी - पेरू . 


19. अभी हाल ही में कैनेडी स्पेस सेंटर में नासा के अंतर्राष्ट्रीय वायु और अंतरिक्ष कार्यक्रम (IASP NASA) को पूरा करने वाली पहली भारतीय कौन बनी - जाह्नवी डांगेती (आन्ध्र प्रदेश) . 


20. भारतीय दार्शनिक एवं समाज सुधारक रामानुजाचार्य की 216 फुट ऊँची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ़ इक्वैलिटी' (Statue of Equality) कहाँ पर स्थापित की गयी है - हैदराबाद (तेलंगाना) . 


                                                    Statue of Equality 

21. भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) द्वारा किसे यूनिटी स्माल फाइनेंस बैंक (USFB) का स्वतन्त्र अध्यक्ष नियुक्त किया गया है - विनोद राय . 


22. ICANN द्वारा किसे भाषाओँ पर इंटरनेट पैनल के एम्बेसडर के रूप में नामित किया गया है - विजय शेखर शर्मा को . 


23. जून 2022 में होने वाले 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता कौन-सा देश करेगा - चीन . 


24. कोविड-19 वैक्सीन विकास में किये गये प्रयासों के लिए किसे अभी हाल ही में जेनेसिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया - अल्बर्ट बौर्ला (फाइजर के CEO) . 


25. यूरोपीय संसद की नई अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है -  रोबर्टा मैट्सोला (माल्टा) . 


26. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा निवेशको की शिक्षा के लिए किस नाम से एक मोबाइल ऐप लाँच किया गया - सारथी . 


27. केन्द्रीय आवास और शहरी मामलो के मंत्रालय द्वारा कितने शहरो को स्ट्रीट्स फॉर पीपल चैलेंज के रूप में चयन किया गया है - 11 . 


28. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी "Bose: The Untold Story of An Inconvenient Nationalist" किसके द्वारा लिखी गयी - चंद्रचूर घोष द्वारा . 


29. मोरिशस सरकार द्वारा अपने देश में भारत के समर्थन से मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना के एक स्टेशन का नाम किस भारतीय के नाम पर रखने की घोषणा की - महात्मा गाँधी के नाम पर . 


30. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (ICC) द्वारा विश्व की श्रेष्ठ वनडे महिला टीम में किन दो भारतीय महिला क्रिकेट खिलाडियों को जगह दी गयी है - मिताली राज और झूलन गोस्वामी को . 


31. इंडोनेशिया द्वारा अपनी राजधानी को जावा के स्थान पर कहाँ पर स्थानांतरित किया जा रहा है - पूर्वी कालीमंतन द्वीप पर .


32. इंडोनेशिया की नयी राजधानी का क्या नाम रखा गया है - नुसंतारा . 


33. नुसंतारा का जावानीस भाषा में क्या अर्थ होता है - द्वीपसमूह (Archipelago) . 


34. इंडोनेशिया की नयी राजधानी नुसंतारा कहाँ पर स्थित है - पूर्वी कालीमंतन द्वीप पर . 


35. भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 24 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक रंगोली उत्सव का आयोजन किया गया . इसे क्या नाम दिया गया - उमंग . 


 जनवरी 2022 के Current Affairs के PART - 1 और PART -2 के लिए LINK पर Click करें - 

1. Current Affairs जनवरी 2022 Part - 1

2. Current Affairs जनवरी 2022 Part - 2


उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद 

plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post