पद्म पुरस्कार - 2022
गणतंत्र दिवस 2022 की पूर्व संध्या पर देश के पदम् पुरस्करों की घोषणा कर दी गयी है . इस बार कुल 128 लोगो को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिनमे 4 विभूतियों को पद्म विभूषण, 17 विभूतियों को पद्म भूषण एवं 107 विभूतियों को पद्म श्री से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है .
पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाली विभूतियों में से 34 महिलाएं, 13 मरणोपरांत एवं 10 विदेशी/अनिवासी भारतीय शामिल है .
पद्म पुरस्कार |
पद्म विभूषण
पद्म विभूषण देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जो वर्ष 2022 में 4 विभूतियों को यह सम्मान दिये जाने की घोषणा की गयी है . जो इस प्रकार है -
1. जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) - लोक सेवा, उत्तराखण्ड .
2. कल्याण सिंह - (मरणोपरांत) - पब्लिक अफेयर, उत्तर प्रदेश .
3. राधेश्याम खेमका - (मरणोपरांत) - साहित्य एवं शिक्षा, उत्तर प्रदेश .
4. प्रभा अत्रे - कला क्षेत्र , महाराष्ट्र .
पद्म भूषण
वर्ष 2022 के लिए कुल 17 महान विभूतियों को देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण दिये जाने की घोषणा की गयी है . जो इस प्रकार है -
1. गुलाम नबी आजाद - पब्लिक अफेयर, जम्मू और कश्मीर
2. विक्टर बनर्जी - कला, पश्चिम बंगाल .
3. गुरमीत बावा (मरणोपरांत) - कला, पंजाब .
4. बुद्धदेव भट्टाचार्य - पब्लिक अफेयर, पश्चिम बंगाल .
5. नटराजन चन्द्रशेखरन - व्यापर एवं उद्योग, महाराष्ट्र .
6. कृष्णा एल्ला एवं सुचित्रा एल्ला - व्यापर एवं उद्योग, तेलंगाना .
7. मधुर जाफरी - संयुक्त राज्य अमेरिका .
8. देवेन्द्र झांझरियाँ - खेल, राजस्थान .
9. राशिद खान - कला, उत्तर प्रदेश .
10. राजीव महर्षि - लोक सेवा, राजस्थान .
11. सत्या नारायण नाडेला - व्यापर एवं उद्योग, संयुक्त राज्य अमेरिका .
12. सुन्दर राजन पिचाई - व्यापर एवं उद्योग, संयुक्त राज्य अमेरिका .
13. साइरस पूनावाला - व्यापर एवं उद्योग, महाराष्ट्र .
14. संजय राजाराम (मरणोपरांत) - विज्ञान एवं प्रद्यौगिकी, मैक्सिको .
15. प्रतिभा रे - साहित्य एवं शिक्षा, उड़ीसा .
16. स्वामी सच्चिदानंद - साहित्य एवं शिक्षा, गुजरात .
17. प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी - साहित्य एवं शिक्षा, उत्तर प्रदेश .
पद्म श्री - इस बार कुल 107 विभूतियों को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है . इनमे मुख्य रूप से टोकियो ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, पैरालम्पिक सुमित अंतिल और अवनि लखेरा , गायक सोनू निगम, आदि प्रमुख है .
पद्म पुरस्कार 2021
वर्ष 2021 के लिये कुल 119 विभूतियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, इनमे 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण एवं 102 पद्मश्री सम्मान दिये गये थे .
पद्म पुरस्कार (Padma Award)
--देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री में प्रदान किया जाता है .
--ये सम्मान विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रो, अथार्त-कला, सामाजिक कार्य, सार्वजानिक मामले, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापर एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा आदि में प्रदान किये जाते है .
--पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्मश्री किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किये जाते है .
--1954 में स्थापित किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है .
--पद्म पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जाते है . इसके अतिरिक्त ये पुरस्कार विदेशियों एवं अनिवासी भारतीयों को भी प्रदान किये जाते है .
--पद्म पुरस्कार - भारत रत्न के बाद पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री देश के क्रमशः दूसरे तीसरे और चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है .
भारत रत्न से सम्बंधित जानकारी के लिए इस Link पर CLICK करे -
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान - भारत रत्न
उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .