मानव रोग (Human Disease)
इस ब्लॉग में जीव विज्ञान (Biology) से संबन्धित मानव रोग (Human Disease) से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रश्न-उत्तर (MCQ ) के माध्यम से प्रस्तुत की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग , PET, KVS , NAVODAY UGC-NET, BEO, SSC, RAILWAY, UPSSSC, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा जैसे TET एवं STETआदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी, ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।
1. टीका (वैक्सीनेशन) का अविष्कार किसने किया था -
(A) एडवर्ड जेनर
(B) क्रिस्टियन बर्नार्ड
(C) एलेक्जेंडर फ्लेमिंग
(D) जैम्स सिम्पसन
उत्तर - (A) एडवर्ड जेनर
2. लुई पाश्चर ने किसकी खोज की थी -
(A) पोलियो टीका
(B) इन्सुलिन
(C) रेबीजरोधी टीका
(D) पेनिसिलीन
उत्तर - (C) रेबीजरोधी टीका
3. चेचक के लिए टीका किसने प्रदान किया -
(A) एडवर्ड जेनर
(B) क्रिस्टियन बर्नार्ड
(C) एलेक्जेंडर फ्लेमिंग
(D) जैम्स सिम्पसन
उत्तर - (A) एडवर्ड जेनर
4. जीवन की रासायनिक संश्लेषण से उत्पत्ति को प्रयोगशाला में किसके द्वारा सिद्ध किया गया था -
(A) अरस्तू
(B) मिलर
(C) एडवर्ड जेनर
(D) एलेक्जेंडर फ्लेमिंग
उत्तर - (B) मिलर
5. पोलियो वैक्सीन की खोज किसके द्वारा की गयी थी -
(A) एडवर्ड जेनर
(B) क्रिस्टियन बर्नार्ड
(C) एलेक्जेंडर फ्लेमिंग
(D) जॉन साल्क
उत्तर - (D) जॉन साल्क
6. 'प्रतिरक्षण तकनीक' का विकास किसने किया था -
(A) रॉबर्ट कोच
(B) एडवर्ड जेनर
(C) जोसेफ लिस्टर
(D) अल्बर्ट साल्विन
उत्तर - (A) रॉबर्ट कोच
7. मेलिओडोसिस (Melioidosis) क्या है -
(A) त्वचा पर लाल चकते
(B) स्मरण शक्ति में क्षति
(C) जोड़ो में पुराना दर्द
(D) एक संक्रामक रोग
उत्तर - (D) एक संक्रामक रोग
8. ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) रोग निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित है -
(A) हड्डी
(B) गुर्दा
(C) फेफड़े
(D) मांसपेशिया
उत्तर - (A) हड्डी
9. लैपटोस्पयारोसिस (Leptospirosis) एक रोग है, जो निम्नलिखित में से किससे होता है -
(A) विषाणु
(B) कवक
(C) प्रोटोजोआ
(D) जीवाणु
उत्तर - जीवाणु
10. छाल रोग या सोरायसिस (Psoriasis) रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है -
(A) मस्तिष्क
(B) किडनी
(C) ह्रदय
(D) त्वचा
उत्तर - (D) जिगर
11. मेनिनजाइटिस (Meningitis) रोग किसको प्रभावित करता है -
(A) मस्तिष्क
(B) किडनी
(C) ह्रदय
(D) जिगर
उत्तर - (A) मस्तिष्क
12. कीमोथेरेपी किस रोग के उपचार में दी जाती है -
(A) ह्रदय रोग में
(B) कैंसर में
(C) किडनी फेलीयर में
(D) लीवर फेलीयर
उत्तर - (B) कैंसर में
13. सामान्यत: रक्त कैंसर के रूप निम्नलिखित में से किसे वर्गीकृत नहीं किया जाता है -
(A) ल्यूकेमिया
(B) मयिलोमा
(C) लिम्फोमा
(D) कार्सिनोमा
उत्तर - (D) कार्सिनोमा
14. ब्लड कैंसर को आमतौर पर किस नाम से जाना जाता है -
(A) ल्यूकोडर्मा
(B) ल्यूकेमिया
(C) एनीमिया
(D) लिम्फोमा
उत्तर - (B) ल्यूकेमिया
15. ल्यूकेमिया एक प्रकार का कैंसर है, जिसमे असाधारण बढ़ोतरी होती है -
(A) अस्थि कोशिकाओं की संख्या में
(B) प्लेटलेट की संख्या में
(C) लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में
(D) श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या में
उत्तर - (D) श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या में
16. निम्नलिखित में से किसका उपयोग रक्त कैंसर के उपचार में किया जाता है -
(A) आयोडीन -131
(B) सोडियम - 24
(C) फोस्फोरस - 32
(D) कोबाल्ट - 60
उत्तर - (D) कोबाल्ट - 60
17. रक्त में RBC के बढ़ने से कौन-सी स्थिति बन जाती है -
(A) एनीमिया
(B) हीमोफीलिया
(C) पालीसाइथेमिया
(D) ल्यूकेमिया
उत्तर - (C) पालीसाइथेमिया
18. कैंसर के उत्तको की जाँच के लिए ------- की जाती है -
(A) रेडियोग्राफी
(B) बायोस्कोपी
(C) कोलेड़ोलोजी
(D) बायोप्सी
उत्तर - (D) बायोप्सी
19. किस रोग के उपचार में डायलिसिस किया जाता है -
(A) कैंसर
(B) दृष्टिवैषम्य
(C) किडनी की खराबी
(D) गठिया
उत्तर - (C) किडनी की खराबी
20. 'मिनीमाता रोग' किसके द्वारा प्रदूषण से फैलता है -
(A) लेड
(B) टिन
(C) पारद (मरकरी)
(D) मेथिल आइसोसायनेट
उत्तर - (C) पारद (मरकरी)
21. सीमेंट फेक्टरी के मजदूरो को क्या होने की संभावना रहती है -
(A) ल्यूकेमिया
(B) साइटोसिलिकोसिस
(C) एस्बेस्टोसिस
(D) अस्थि मज्जा रोग
उत्तर - (B) साइटोसिलिकोसिस
22. निम्नलिखित में से कुन-सी धातु इटाई-इटाई रोग पैदा करती है -
(A) क्रोमियम
(B) कैडमियम
(C) कॉपर
(D) कोबाल्ट
उत्तर - (B) कैडमियम
23. थैलेसीमिया एक अनुवांशिक रोग है जिससे प्रभावित होता है -
(A) रक्त
(B) फेफड़े
(C) हृदय
(D) किडनी
उत्तर - (A) रक्त
24. श्वेत फुप्फुस रोग पाया जाता है -
(A) कागज उद्योग के कर्मचारियों में
(B) सीमेंट उद्योग के कर्मचारियों में
(C) कपास उद्योग के कर्मचारियों में
(D) पीड़कनाशक उद्योग के कर्मचारियों में
उत्तर - (A) कागज उद्योग के कर्मचारियों में
25. अधिरक्तस्राव (Haemophilia) है -
(A) एक जीवाणु-घटित रोग है
(B) एक विषाणु-घटित रोग है
(C) एक प्रदूषण-घटित रोग है
(D) एक अनुवांशिक विकार है
उत्तर - (D) एक अनुवांशिक विकार है
26. मधुमेह के उपचार हेतु प्रयुक्त हार्मोन इन्सुलिन का अविष्कार किसने किया था -
(A) एफ. जी. बैंटिंग
(B) रॉबर्ट हुक
(C) रॉबर्ट ब्राउन
(D) स्टीफेन
उत्तर - (A) एफ. जी. बैंटिंग
27. निम्नलिखित में से किसकी उच्च स्तर में उपस्थिति से मधुमेह (डायबिटीज) होता है -
(A) फ्रक्टोस
(B) सुक्रोस
(C) ग्लूकोस
(D) सैकराइडस
उत्तर - (C) ग्लूकोस
28. शरीर के किस अंग की खराबी से मधुमेह रोग होता है -
(A) लीवर
(B) अग्न्याशय
(C) किडनी
(D) हृदय
उत्तर - (B) अग्न्याशय
29. प्रोटीन उर्जा कुपोषण का परिणाम है -
(A) मरास्मस
(B) रिकेट्स
(C) बेरी बेरी
(D) स्कर्वी
उत्तर - (A) मरास्मस
30. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग मुख्यतः व्यावसायिक स्वास्थ्य खतरों के कारण होता है -
(A) साइफिलिस
(B) सिर्रहोसिस
(C) सिलिकोसिस
(D) पार्किन्संस
उत्तर - (C) सिलिकोसिस
उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .