भारत में उद्योग (Industries in India)


भारत में उद्योग (Industries in India)

 इस ब्लॉग में  भारत का भूगोल  (Indian  Geography )  से संबन्धित भारत में उद्योग (Industries in India)   से सम्बंधित  महत्वपूर्ण  जानकारी  प्रश्न-उत्तर (MCQ ) के माध्यम से प्रस्तुत  की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग , PET, KVS , NAVODAY UGC-NET, BEO, SSC, RAILWAY, UPSSSC, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा जैसे TET एवं STETआदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी, ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।


1. पंजाब में कौन-सा स्थान होजरी-उद्योग के लिए प्रसिद्ध है 

(A) गुरुदासपुर 

(B) अमृतसर 

(C) जालन्धर 

(D) लुधियाना 

उत्तर - (D) लुधियाना 


2. मध्य प्रदेश में नेपानगर किसके लिए प्रसिद्ध है -

(A) वस्त्र उद्योग 

(B) अखबारी कागज 

(C) होजरी 

(D) वनस्पति तेल 

उत्तर - (B) अखबारी कागज 


3. फिरोजाबाद किसके लिए प्रसिद्ध है -

(A) वस्त्र सामग्री 

(B) सिलाई मशीन 

(C) कांच की चूडियां 

(D) कृत्रिम रेशम 

उत्तर - (C) कांच की चूडियां 


4. भारत में रेल कोच फैक्टरी कहाँ पर स्थित है -

(A) चितरंजन 

(B) वाराणसी 

(C) कपूरथला

(D) पेराम्बूर

उत्तर - (C) कपूरथला


5. वे उद्योग जो स्थानीय कच्चे मालों का उपयोग करते है, निम्नलिखित में से क्या कहलाते है -

(A) प्राथमिक उद्योग 

(B) कुटीर उद्योग 

(C) उपभोक्ता सामग्री उद्योग 

(D) आधारभूत उद्योग 

उत्तर - (B) कुटीर उद्योग 


6. भारत का सबसे महत्त्वपूर्ण लघु उद्योग कौन-सा है -

(A) हथकरघा 

(B) चमड़ा उद्योग 

(C) बर्तन निर्माण 

(D) गुड़ एवं खंडसारी 

उत्तर - (A) हथकरघा


7. उन्नत तकनीकी के कारण उद्योग मुख्यतः किस बिन्दु की ओर आकर्षित होते है -

(A) श्रम 

(B) कच्चा माल 

(C) बाजार 

(D) उपर्युक्त सभी 

उत्तर - (D) उपर्युक्त सभी


8. देश की प्रमुख जीप निर्माता कंपनी 'महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लि.' निम्न में से किस स्थान पर स्थापित है -

(A) चेन्नई (तमिलनाडु)

(B) जमशेदपुर (झारखण्ड) 

(C) गुरुग्राम (हरियाणा)

(D) पुणे (महाराष्ट्र)

उत्तर - (D) पुणे (महाराष्ट्र)


9. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में लोहा तथा इस्पात का सबसे बड़ा उत्पादक है -

(A) भिलाई 

(B) बोकारो 

(C) राउरकेला 

(D) दुर्गापुर 

उत्तर - (A) भिलाई 


10. भारत में कागज उद्योग का प्रथम सफल कारखाना सन 1867 में निम्नलिखित में से किस स्थान पर लगाया गया था -

(A) बालीगंज (पश्चिम बंगाल)

(B) सीरामपुर (पश्चिम बंगाल)

(C) लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

(D) ट्रांकूबार (तमिलनाडु) 

उत्तर - (A) बालीगंज (पश्चिम बंगाल)


11. भारत में निम्नलिखित में से किस उद्योग में सर्वाधिक संख्या में महिलाएं कार्यरत है -

(A) चाय 

(B) जूट 

(C) वस्त्र 

(D) रबड़ 

उतर - (A) चाय


12. निम्नलिखित में से किस राज्य में पेट्रो रासायन उद्योगों के लिए आदर्श दशाएं पाई जाती है -

(A) गुजरात 

(B) उत्तर प्रदेश 

(C) महाराष्ट्र 

(D) तमिलनाडु 

उत्तर - (A) गुजरात 


13. निम्नलिखित में से कौन-सा एक आज भी पूर्ण रूप से सरकारी नियंत्रण में है -

(A) सूती वस्त्र उद्योग 

(B) रेलवे 

(C) सड़क निर्माण 

(D) दूरभाष- जनसंचार 

उत्तर - (C) सड़क निर्माण 


14. देश में रेशम उद्योग का सर्वाधिक स्थानीयकरण किस राज्य में हुआ है -

(A) मणिपुर 

(B) कर्नाटक 

(C) केरल 

(D) बिहार 

उत्तर - (B) कर्नाटक


15. निम्नलिखित में से कौन-सा 'फूट-लूज' उद्योग का उदाहरण है - 

(A) तेल शोधन 

(B) चीनी 

(C) सॉफ्टवेयर 

(D) एल्यूमिनियम

उत्तर - (C) सॉफ्टवेयर 


16. निम्नलिखित में से कौन-सा रबर का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है -

(A) केरल 

(B) कर्नाटक 

(C) तमिलनाडु

(D) महराष्ट्र 

उत्तर - (A) केरल


17. किस उद्योग की अवस्थिति के लिये कच्चे माल की उपलब्धि मूल कारक नहीं है -

(A) लोहा-इस्पात 

(B) शर्करा 

(C) इलेक्ट्रानिक्स 

(D) सीमेंट

उत्तर - (C) इलेक्ट्रानिक्स 


18. किस प्रदेश में चीनी मिलो की संख्या सर्वाधिक है -

(A) उत्तर प्रदेश 

(B) तमिलनाडु 

(C) गुजरात 

(D) महाराष्ट्र 

उत्तर - (D) महाराष्ट्र


19. देश का प्रथम सुपर-फास्फेट संयंत्र 1906 में कहाँ पर स्थापित किया गया था -

(A) कानपुर (उत्तर प्रदेश)

(B) रानीपेट (तमिलनाडु)

(C) सिंदरी (बिहार)

(D) तालचर (उड़ीसा)

उत्तर - (B) रानीपेट (तमिलनाडु)


20. खादी एवं ग्रामो उद्योग की स्थापना कब की गयी थी -

(A) 1955

(B) 1956

(C) 1957

(D) 1958

उत्तर - (B) 1956


21. हिन्दुस्तान ऐरोनोटिक्स लिमिटेड (HAL) की स्थापना कब की गयी थी -

(A) 1964

(B) 1965

(C) 1970

(D) 1974

उत्तर - (A) 1964


22. नेपानगर, होशंगाबाद, टीटागढ़ एवं राजमुंद्री किस उद्योग के लिये प्रसिद्ध है -

(A) कागज उद्योग 

(B) रसायन उद्योग 

(C) चीनी उद्योग 

(D) सूती वस्त्र उद्योग 

उत्तर - (A) कागज उद्योग 


23. भारत में प्रथम आधुनिक ऊन कारखाना 1876 में कहाँ पर स्थापित किया गया था -

(A) लुधियाना 

(B) कानपुर

(C) कोलकात्ता

(D) चेन्नई 

उत्तर - (B) कानपुर


24. उत्तर प्रदेश का भदोही किस उद्योग के लिये प्रसिद्ध है - 

(A) कागज उद्योग 

(B) कालीन उद्योग 

(C) रेशमी वस्त्र उद्योग 

(D) कांच एवं चूड़ी उद्योग 

उत्तर - (B) कालीन उद्योग 


25. किसे 'पूर्व के बोस्टन' की संज्ञा प्रदान की गयी है -

(A) कानपुर 

(B) कोलकात्ता

(C) कोयम्बटूर

(D) अहमदाबाद

उत्तर - (D) अहमदाबाद


26. मूंगा रेशम का वृहत्तम उत्पादक राज्य कौन-सा है -

(A) कर्नाटक 

(B) मणिपुर 

(C) बिहार 

(D) असम

उत्तर - (D) असम


27. भारत का पहला वस्त्र पार्क कहाँ पर स्थापित किया गया है -

(A) कानपुर

(B) बंगलौर 

(C) लुधियाना 

(D) अहमदाबाद 

उत्तर - (B) बंगलौर 


28. भारत में आधुनिक स्तर की प्रथम सूती कपड़ा मिल कहाँ पर लगायी गयी थी -

(A) कानपुर 

(B) कोलकात्ता

(C) कोयम्बटूर

(D) अहमदाबाद

उत्तर - (B) कोलकात्ता

व्याख्या - भारत में आधुनिक स्तर की प्रथम सूती कपड़ा मिल सन 1818 में कोलकात्ता के निकट फोर्ट ग्लोस्टर में लगायी गयी थी . 


29. नाल्को (NALCO) की स्थापना उड़ीसा के दामनजोड़ी में किस देश के सहयोग से की गयी थी - 

(A) सोवियत संघ 

(B) फ़्रांस 

(C) कनाडा 

(D) इटली 

उत्तर - (B) फ़्रांस


30. वृहत्तम सूती वस्त्रो का केन्द्र होने के कारण किसे 'भारत का कोट्नोपोलिस' की संज्ञा दी जाती है -

(A) अहमदाबाद 

(B) मुम्बई

(C) कोलकात्ता 

(D) कानपुर

उत्तर - (B) मुम्बई


31.  देश में जूट का प्रथम कारखाना कहाँ पर स्थापित किया गया था -

(A) अहमदाबाद 

(B) मुम्बई

(C) रिशंरा 

(D) कानपुर

उत्तर - (C) रिशंरा

व्याख्या - देश में जूट का प्रथम कारखाना जार्ज ऑकलैण्ड द्वारा 1855 में कोलकात्ता के निकट रिशंरा नामक स्थान पर खोला गया था . 


32. चुर्क, डल्ला, चुनार एवं डालमिया सीमेंट संयंत्र किस राज्य में स्थित है -

(A) उत्तर प्रदेश 

(B) बिहार 

(C) हरियाणा 

(D) राजस्थान 

उत्तर - (A) उत्तर प्रदेश 


33. भारत में सीमेंट का प्रथम कारखाना कहाँ पर स्थापित किया गया था -

(A) कानपुर 

(B) चेन्नई 

(C) गुरुग्राम

(D) पटना 

उत्तर - (B) चेन्नई

व्याख्या - भारत में सीमेंट का प्रथम कारखाना चेन्नई में 1904 में  स्थापित किया गया था . 


34. उत्तर प्रदेश में कागज का प्रथम आधुनिक कारखाना कहाँ पर स्थापित किया गया था -

(A) लखनऊ 

(B) कानपुर

(C) गाजियाबाद 

(D) मथुरा

उत्तर - (A) लखनऊ 


35. रेणुकूट में स्थापित हिंडाल्को एल्युमीनियम कारखाना किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया था -

(A) संयुक्त राज्य अमेरिका 

(B) फ़्रांस 

(C) ब्रिटेन 

(D) कनाडा 

उत्तर - (A) संयुक्त राज्य अमेरिका 


36. भारत में दुर्गापुर इस्पात संयंत्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गयी थी -

(A) संयुक्त राज्य अमेरिका 

(B) फ़्रांस 

(C) ब्रिटेन 

(D) कनाडा 

उत्तर - (C) ब्रिटेन 

  

37. भारत में इरी रेशम का उत्पादन कहाँ पर होता है - 

(A) कर्नाटक 

(B) मेघालय 

(C) असम 

(D) उत्तर प्रदेश 

उत्तर - (B) मेघालय


38. केन्द्रीय रेशम बोर्ड की स्थापना कब की गयी थी -

(A) 1949 में 

(B) 1955 में 

(C) 1960 में 

(D) 1972 में 

उत्तर - (A) 1949 में 


39. स्टील अथोरिटी ऑफ़ इण्डिया (SAIL) की स्थापना किस वर्ष की गयी थी -

(A) 1970 में 

(B) 1974 में 

(C) 1975 में 

(D) 1980 में 

उत्तर - (B) 1974 में 


40. देश का एकमात्र शोधित तांबे का एकीकृत उत्पादक संयंत्र हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की स्थापना कब की गयी -

(A) 1955 में 

(B) 1960 में 

(C) 1967 में 

(D) 1972 में 

उत्तर - (C) 1967 में 


उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद 

plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post