आधुनिक भारत का इतिहास
MCQ PART - 2
1. किसे भारतीय पत्रकारिता का अग्रदूत कहा जाता है -
(A) राजा राम मोहन राय
(B) जुगल किशोर
(C) लाला लाजपत राय
(D) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
उत्तर - (A) राजा राम मोहन राय
2. निम्नलिखित मे से कौन घटना सबसे अंत घटित हुई -
(A) फकीर विद्रोह
(B) भील विद्रोह
(C) मुंडा विद्रोह
(D) नील विद्रोह
उत्तर - (C) मुंडा विद्रोह
व्याख्या -
1. फ़क़ीर विद्रोह - 1776-77
2. भील विद्रोह - 1825 - 1831
3. नील विद्रोह - 1854 - 1862
4. मुंडा विद्रोह - 1899 - 1900
3. “एक आस्तिक की धर्म मे आस्था” नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी ?
(A) केशव चंद्र सेन
(B) ज्योतिबा फुले
(C) महादेव गोविन्द रानाडे
(D) आत्मा राम पांडुरंग
उत्तर - (C) महादेव गोविन्द रानाडे
4. निम्नलिखित मे से कौन सा एक सही सुमेलित नहीं है -
(A) भवानी मंदिर – वरिन्द्र कुमार घोष
(B) अनहैपी इंडिया – लाला लाजपत राय
(C) कर्मयोगी – वीर सावरकर
(D) न्यू इंडिया – एनी बेसेंट
उत्तर - (C) कर्मयोगी – वीर सावरकर
व्याख्या - कर्म योगी पुस्तक अरविन्द घोष द्वारा लिखी गयी थी जबकि वीर सावरकर द्वारा War of Indian Independence लिखी गयी है .
5. किस वायसराय के कार्यकाल मे रिचर्ड स्टेची की अध्यक्षता मे एक अकाल आयोग की स्थापना की गयी थी ?
(A) लॉर्ड रिपन
(B) लॉर्ड लिटन
(C) लॉर्ड नॉर्थ बुक
(D) लॉर्ड एल्गिन II
उत्तर - (B) लॉर्ड लिटन
व्याख्या - लार्ड लिटन ने रिचर्ड स्टेची की अध्यक्षता में एक आकाल आयोग की स्थापना की थी .
6. निम्नलिखित मे से कौन सा एक सबसे बाद मे आया –
(A) लॉर्ड कैनिंग
(B) लॉर्ड डलहौजी
(C) लॉर्ड रिपन
(D) लॉर्ड विलियम बैंटिक
उत्तर - (C) लॉर्ड रिपन
व्याख्या - निम्नलिखित अंग्रेज गवर्नर जनरल/वायसराय का भारत में रहने का सही क्रम है -
1. लॉर्ड विलियम बैंटिक - 1828 - 1835 ई.
2. लॉर्ड डलहौजी - 1848 - 1856 ई.
3. लॉर्ड कैनिंग - 1856 - 1862
4. लार्ड रिपन - 1880 - 1884
7. 19 अक्टूबर 1919 मे लॉर्ड हंटर की अध्यक्षता मे एक कमेटी का गठन किया गया था । निम्नलिखित मे से कौन एक भारतीय इस कमेटी मे शामिल नहीं था ?
(A) जगत नारायण
(B) चिमन लाल शीतलवाहड़
(C) साहबज़ादा सुल्तान अहमद
(D) हंसराज
उत्तर - (D) हंसराज
8. निम्नलिखित मे से कौन सा एक सविनय अवज्ञा आंदोलन के कार्यक्रम मे शामिल नहीं था ?
(A) सरकारी सेवाओ और शिक्षा केन्द्रो का बहिष्कार ।
(B) कर अदायगी पर रोक ।
(C) महिलाएं स्वंम शराब एवं विदेशी कपड़ो की दुकानों मे धरना दें ।
(D) सरकार से किसी प्रकार का संवाद ना करना ।
उत्तर- (D) सरकार से किसी प्रकार का संवाद ना करना ।
9. लोक मान्य तिलक द्वारा निम्नलिखित मे से किस एक लेखन मे “देश का दुर्भाग्य” नामक शीर्षक लिखा जिसमे उन्होने ब्रिटिश भारत की नीतियो का विरोध किया ।
(A) मराठा
(B) केसरी
(C) गीता रहस्य
(D) स्वदेशी
उत्तर - (C) गीता रहस्य
10. निम्नलिखित मे से किस देश मे सुभाष चंद्र बोस की म्रत्यु 18 अगस्त को शहीद दिवस के रूप मे धूम धाम से मनाया जाता है ?
(A) भारत
(B) म्यांमार
(C) जापान
(D) सिंगापुर
उत्तर - (C) जापान
व्याख्या - ऐसा माना जाता है कि एक प्लेन क्रैश में सुभाष चन्द्र बोस का देहांत 18 अगस्त 1945 में हुआ था . जापान में प्रतिवर्ष 18 अगस्त को सुभाष चन्द्र बोस का शहीद दिवस धूम-धाम से मनाया जाता है . किन्तु भारत में ऐसा माना जाता है कि उनकी मृत्यु 1945 में नहीं हुई थी .11. सुभाष चन्द्र बोस का जन्म कब हुआ था -
(A) 23 जनवरी 1897
(B) 23 जनवरी 1898
(C) 23 जनवरी 1899
(D) इनमे से कोई नहीं
उत्तर - (A) 23 जनवरी 1897
व्याख्या - सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में बंगाल प्रेसीडेंसी के ओड़िसा डिविजन के कटक में हुआ था .
12. अखिल भारतीय हरिजन संघ की स्थापना किसने की थी -
(A) डॉ. बी. आर. आंबेडकर
(B) महादेव गोविन्द रानाडे
(C) महात्मा गाँधी
(D) ज्योतिबा फुले
उत्तर - (C) महात्मा गाँधी
13. देवसमाज के संस्थापक थे -
(A) राम स्वामी नायकर
(B) केशव चन्द्र सेन
(C) देवेन्द्र नाथ ठाकुर
(D) शिव नारायण अग्निहोत्री
उत्तर - (D) शिव नारायण अग्निहोत्री
14. गाँधी-इरविन पैक्ट हुआ था -
(A) 4 मार्च 1931 को
(B) 5 मार्च 1931 को
(C) 12 मार्च 1930 को
(D) 7 सितम्बर 1931 को
उत्तर - (A) 4 मार्च 1931 को
व्याख्या - 4 मार्च 1931 को गाँधी-इरविन पैक्ट हुआ था . इसके बाद गाँधी जी ने सविनय अवज्ञा आन्दोलन स्थगित कर दिया . गाँधी इरविन समझौते को दिल्ली समझौते के नाम से भी जाना जाता है .
15. महात्मा गाँधी ने किस घटना के विरोध में केसर-ए-हिन्द की उपाधि त्याग दी -
(A) कामागाटा मारू कांड
(B) जालियाँवाला बाग हत्याकाण्ड
(C) चौरी-चौरा हत्याकाण्ड
(D) चम्पारण सत्याग्रह
उत्तर - (B) जालियाँवाला बाग हत्याकाण्ड
व्याख्या - 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर में जालियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के विरोध में महात्मा गाँधी द्वारा केसर-ए-हिन्द' की उपाधि, जमनालाल बजाज ने 'राय बहादुर' की उपाधि एवं रविन्द्र नाथ टैगोर ने 'सर' की उपाधि को त्याग दिया था .
16. किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में 1857 की क्रांति घटित हुई थी -
(A) लॉर्ड कैनिंग
(B) लॉर्ड डलहौजी
(C) लॉर्ड रिपन
(D) लॉर्ड विलियम बैंटिक
उत्तर - (A) लॉर्ड कैनिंग
17. किसे लोकहितवादी के नाम से जाना जाता है -
(A) महादेव गोविन्द रानाडे
(B) गोपाल हरिदेशमुख
(C) चितरंजन दास
(D) गोपाल कृष्ण गोखले
उत्तर - (B) गोपाल हरिदेशमुख
18. किसके द्वारा शिमला को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया -
(A) लॉर्ड कर्जन
(B) लॉर्ड डलहौजी
(C) लॉर्ड कार्नवालिस
(D) लॉर्ड लिटन
उत्तर - (A) लॉर्ड डलहौजी
19. 1857 की क्रांति के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री थे -
(A) विंस्टन चर्चिल
(B) पार्मस्टेन
(C) क्लीमेंट एटली
(D) इनमे से कोई
उत्तर - (B) पार्मस्टेन
20. सत्यशोधक समाज की स्थापना किसके द्वारा की गयी थी -
(A) केशव चंद्र सेन
(B) ज्योतिबा फुले
(C) एम जी रानाडे
(D) आत्मा राम पांडुरंग
उत्तर - (B) ज्योतिबा फुले
21. किस वाइसराय को भारत मे स्थानीय स्वशासन का जनक माना जाता है -
(A) लॉर्ड रिपन
(B) लॉर्ड लिटन
(C) लॉर्ड मिंटो II
(D) लॉर्ड इरविन
उत्तर - (A) लॉर्ड रिपन
22. महात्मा गाँधी ने कांग्रेस के किस एक मात्र अधिवेशन की अध्यक्षता की -
(A) कानपुर अधिवेशन
(B) बेलगाँव अधिवेशन
(C) हरिपुरा अधिवेशन
(D) त्रिपुरी अधिवेशन
उत्तर - (B) बेलगाँव अधिवेशन
व्याख्या - महात्मा गाँधी ने कांग्रेस के एक मात्र अधिवेशन बेलगाँव अधिवेशन की 1924 में अध्यक्षता की गयी .
23. सूर्यसेन (मास्टर दा) का सम्बन्ध किस घटना से है -
(A) अलीपुर षड्यंत्र केस
(B) चटगांव शस्त्रागार लूट
(C) नौ-सैनिक विद्रोह
(D) कानपुर षड्यंत्र केस
उत्तर - (B) चटगांव शस्त्रागार लूट
24. तीनो गोलमेज सम्मेलन के समय इंग्लैण्ड का प्रधानमंत्री कौन था -
(A) विंस्टन चर्चिल
(B) जेम्स रैम्जे मैकडोनाल्ड
(C) क्लीमेंट एटली
(D) पार्मस्टेन
उत्तर - (B) जेम्स रैम्जे मैकडोनाल्ड
25. भारत में सत्याग्रह का पहला प्रयोग महात्मा गाँधी ने कहाँ पर किया था -
(A) खेडा (गुजरात)
(B) चम्पारण (बिहार)
(C) बारदौली (गुजरात)
(D) पवनार (महाराष्ट्र)
उत्तर - (B) चम्पारण (बिहार)
उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .