सामान्य अध्ययन MCQ
1. राष्ट्रमंडल (Commonwealth) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है -
(A) जिनेवा
(B) न्यूयॉर्क
(C) लन्दन
(D) रॉम
व्यख्या - राष्ट्रमंडल (Commonwealth) या राष्ट्रकुल वर्तमान में 54 स्वतन्त्र देशो का एक संगठन है, जिसमे मोजाम्बिक एवं स्वंय यूनाइटेड किंगडम को छोड़ कर सभी राष्ट्र ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा रह चुके है . इसकी स्थापना 1931 को की गयी थी तथा इसका मुख्यालय लन्दन में स्थित है .
इसका मुख्य उद्देशय लोकतंत्र, विश्व शांति, भाई-चारे को बढ़ावा देना, साक्षरता, मानवाधिकार, बेहतर शासन एवं मुक्त व्यापार को बढ़ावा देना है .
2. निम्नलिखित मे से कौन सा एक देश ASEAN का सदस्य देश नहीं है -
(A) लाओस
(B) वियतनाम
(C) म्यांमार
(D) ताइवान
व्याख्या - ASEAN का पूरा नाम Association of Southeast Asian Nations है. यह 10 दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन है, जो आपस में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए कार्य करते है . इसकी स्थापना 8 अगस्त 1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गयी थी . इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित है .
वर्तमान में ASEAN में 10 सदस्य देश है, जो इस प्रकार है -
1. थाईलैंड 2. इंडोनेशिया 3. मलेशिया
4. फिलिपींस 5. कम्बोडिया 6. सिंगापुर
7. वियतनाम 8. लाओस 9. म्यांमार
10. ब्रूनेई
3. विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) की स्थापना किस वर्ष की गयी -
(A) 1945
(B) 1946
(C) 1947
(D) 1948
व्याख्या - विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी . इसका उद्देश्य संसार के लोगो के स्वास्थ्य के स्तर को ऊँचा करना है . विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जिनेवा शहर में स्थित है विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में वर्तमान में 194 सदस्य देश है तथा 2 संबद्ध सदस्य है . वर्तमान में इसके महासचिव इथियोपिया के डॉक्टर टैड्रोस ऐडरेनॉम गैबरेयेसस है .
प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है .
4. विश्व वन्यजीव कोष (WWF) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है -
(A) जिनेवा (स्विट्जरलेंड)
(B) दावोस (स्विट्जरलेंड)
(C) लुसाने (स्विट्जरलेंड)
(D) ग्लाण्ड (स्विट्जरलेंड)
व्याख्या - विश्व वन्यजीव एक अंतर्राष्ट्रीय गैरसरकारी संगठन है . इसकी स्थापना 1961 को की गयी थी . इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के ग्लांड में स्थित है . इस संगठन का मुख्य लक्ष्य वन्यजीवन का संरक्षण करना और पर्यावरण पर मानवीय प्रभाव को कम करना है .
विश्व वन्यजीव कोष (WWF) का प्रतीक विलुप्तप्राय एवं दुर्लभ जानवर विशाल पांडा (Giant Panda) है . यह एक खूबसूरत जानवर है . इसका मुख्य आहार बांस के पत्ते है . यह चीन का मुख्य वन्यजीव है . वर्तमान में यह इसका अस्तित्व खतरे में है .
5. निम्नलिखित मे से कौन सा एक देश G 4 का सदस्य देश नहीं है -
(A) भारत
(B) दक्षिण अफ्रीका
(C) जापान
(D) जर्मनी
व्याख्या - भारत, जापान, ब्राजील एवं जर्मनी देशो ने मिलकर G-4 समूह बनाया है . ये देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यता के लिये-एक दूसरे का समर्थन करते है .
6. डी – 8 (D – 8) किया है -
(A) विकसित देशो का संगठन
(B) विकासशील देशो का संगठन
(C) विकासशील मुस्लिम देशो का संगठन
(D) अफ्रीकी देशो का संगठन
व्याख्या - विश्व के 8 सबसे अधिक जनसंख्या वाले एवं विकासशील इस्लामिक (मुस्लिम) देशो का एक संगठन है डी-8 (D-8) . इसके सदस्यों में बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, ईरान, मलेशिया, नाइजीरिया, तुर्की एवं पाकिस्तान शामिल है .
इस संगठन का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम विकासशील देशो की स्थिति में सुधार लाना, व्यापारिक सम्बन्धो में नये अवसर का सृजन करना, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाना तथा बेहतर जीवन-स्तर प्रदान करना है .
7. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) मे स्थायी सदस्य देशो की संख्या कितनी है -
(A) 2
(B) 4
(C) 5
(D) 6
व्याख्या - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) मे स्थायी सदस्य देशो की संख्या 5 है, जो इस प्रकार है - संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ़्रांस, रूस एवं चीन .
8. निम्नलिखित मे से कौन सी संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की आधिकारिक भाषा नहीं है -
(A) जापानी
(B) रूसी
(C) अरबी
(D) स्पेनीश
व्याख्या - रुसी, अरबी, स्पेनिश, अंग्रेजी, फ्रेंच एवं चीनी भाषाएँ संयुक्त राष्ट्र संघ ( UNO ) की 6 अधिकारिक भाषाएँ है जबकि अंग्रेजी एवं फ्रेंच इसकी कार्यकारी भाषाएँ है .
9. संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद मे सदस्य देशो की संख्या कितनी होती है -
(A) 15
(B) 25
(C) 54
(D) 56
व्याख्या - संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद मे सदस्य देशो की कुल संख्या 54 है, जिनका कार्यकाल 3 वर्ष का होता है तथा प्रति 3 वर्ष पश्चात इसके 1/3 सदस्य पद मुक्त हो जाते है .
10. निम्नलिखित मे से कौन एक सही सुमेलित नहीं है -
(A) अंतराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) – मोंट्रियल (कनाडा)
(B) सयुंक्त राष्ट्र विश्व पर्यटक संगठन (UNWTO) – मैड्रिड (स्पेन)
(C) अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) – वियना (ऑस्ट्रिया)
(D) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) – जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
व्याख्या - संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का मुख्यालय कीनिया की राजधानी नैरोबी में स्थित है .
11. लोटी किस देश की मुद्रा है -
(A) चिली
(B) लेसेथो
(C) बुर्किना फासो
(D) तुवालु
12. प्रतिवर्ष किस तिथि को लुई ब्रेल दिवस मनाया जाता है -
(A) 1 जनवरी
(B) 4 जनवरी
(C) 9 जनवरी
(D) 15 जनवरी
व्याख्या - प्रतिवर्ष 4 जनवरी को लुई ब्रेल के सम्मान में ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है . लुई ब्रेल ने नेत्रहीनो के लिखने और पढने की प्रणाली विकसित की थी, जिसे ब्रेल लिपि के नाम से जाना जाता है . लुई ब्रेल का जन्म 4 जनवरी 1809 को फ़्रांस में हुआ था . ब्रेल लिपि के निर्माण से नेत्रहीनो की पढाई की कठिनाई को मिटाने वाले लुई स्वयं भी नेत्रहीन थे .
13. संयुक्त राष्ट्र व्यापर एवं विकास सम्मलेन (UNCTAD) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है -
(A) जिनेवा
(B) न्यूयॉर्क
(C) लन्दन
(D) रॉम
14. निम्नलिखित मे से कौन सा एक BIMSTEC का सदस्य देश नहीं है -
(A) नेपाल
(B) थायलैंड
(C) भूटान
(D) पाकिस्तान
व्याख्या - BIMSTEC का पूरा नाम Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral technical and Economic Cooperation . BIMSTEC एक क्षेत्रीय संगठन है जिसमे बंगाल की खाड़ी के निकटवर्ती 7 सदस्य देश है . ये देश है - बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल एवं भूटान . इसकी स्थापना 6 जून 1997 को की गयी थी तथा इसका मुख्यालय बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित है .
15. निम्नलिखित मे से कौन सा एक कथन सही नहीं है -
(A) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मे अस्थायी सदस्य देशो का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है ।
(B) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय मे न्यायाधीशो की कुल संख्या 15 होती है ।
(C) संयुक्त राष्ट्र महासभा ( GENERAL ASSEMBLY ) मे एक देश 5 प्रतिनिधि भेज सकता है ।
(D) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय मे न्यायाधीशो का कार्यकाल 9 वर्ष का होता है ।
व्याख्या - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मे अस्थायी सदस्य देशो का कार्यकाल 2 वर्ष का होता है .