पुरस्कार एवं सम्मान 2022 (Awards and Honors 2022)
1. इनमे से किसे ‘पद्म विभूषण 2022’ से सम्मानित किया गया है ?
(A) प्रभा अत्रे
(B) राधेश्याम खेमका
(C) जनरल बिपिन रावत
(D) कल्याण सिंह
(E) उपरोक्त सभी
Ans. (E) उपरोक्त सभी
Ø 25 जनवरी‚ 2022 को केंद्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।
Ø इस वर्ष राष्ट्रपति द्वारा कुल 128 पद्म पुरस्कार प्रदान किये गये है।
Ø पद्म पुरस्कार-2022 में 4 पद्म विभूषण‚ 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं।
Ø पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान है‚ जिन्हें तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है।
Ø इन तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण‚ पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं।
Ø असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म विभूषण’ सम्मान दिया जाता है।
Ø उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ सम्मान से नवाजा जाता है।
Ø किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया जाता है।
Ø पद्म विभूषण से सम्मानित व्यक्ति इस प्रकार हैं-
Ø 1.प्रभा अत्रे (कला)-महाराष्ट्र
Ø 2. राधेश्याम खेमका (साहित्य एवं शिक्षा)-उत्तर प्रदेश
Ø 3. जनरल बिपिन रावत (लोक सेवा)-उत्तराखंड (मरणोपरांत)
Ø 4. कल्याण सिंह (लोक मामले)-उत्तर प्रदेश (मरणोपरांत)
2.अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार 2021 से किसे सम्मानित किया गया है ?
(A) भूषण कुमार
(B) सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट, गुजरात
(C) पतंजलि
(D) (A) और (B) दोनों को
Ans. (D) (A) और (B) दोनों को
व्याख्या - भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा चंडीगढ़ के डॉक्टर भूषण कुमार (व्यक्तिगत श्रेणी) और गुजरात के सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट (संस्थागत श्रेणी) को अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया। यह सम्मान 13 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली में संपन्न हुए एक समारोह के दौरान दिया गया।
3. विश्व खाद्य पुरस्कार 2022 से किसे सम्मानित किया गया है ?
(A) सिंथिया रोसेनज़वेग
(B) शकुंतला हरकसिंह
(C) माइक जोएस
(D) अनिरुद्ध राव
Ans. (A) सिंथिया रोसेनज़वेग
व्याख्या - नासा की जलवायु अनुसंधान वैज्ञानिक ‘सिंथिया रोसेनज़वेग’ को विश्व खाद्य पुरस्कार (World Food prize) 2022 से सम्मानित किया गया है। इन्होने अपने करियर का अधिकांश समय यह समझाने में बिताया है कि ‘वैश्विक खाद्य उत्पादन’ को किस प्रकार बदलती जलवायु के अनुकूल होना चाहिए।
कृषि विज्ञानी और जलवायु विज्ञानी ‘सिंथिया रोसेनज़वेग’ को ‘खाद्य उत्पादन पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव’ पर उनके द्वारा तैयार किए गए अभिनव मॉडल के सम्मान में $ 250,000 का पुरस्कार दिया गया है।
शकुंतला हरकसिंह ने प्रतिष्ठित 2021 विश्व खाद्य पुरस्कार जीता है।
4. अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2022 से किसे सम्मानित किया गया है?
(A) डॉ. जेन गुडाल
(B) गीतांजलि श्री
(C) डेविड डिओप
(D) डेजी रॉकवेल
Ans. (B) गीतांजलि श्री
• हाल ही में देश की जानी-मानी लेखिका और उपन्यासकार ‘गीतांजलि श्री’ (Geetanjali Shree) को उनके उपन्यास ‘Tomb of Sand’ के लिए साल 2022 का अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज दिया गया है.
• ऐसा पहली बार है कि जब किसी हिंदी उपन्यास के लिए किसी लेखिका को दुनिया के प्रतिष्ठित ‘अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज’ से सम्मानित किया गया है. यह भारत के लिए बड़े गर्व की बात है.
• इसका अंग्रेजी अनुवाद “Tomb of Sand” नाम से डेजी रॉकवेल ने किया है.
• अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के साथ इन दोनों लेखको को 50,000 पाउंड की राशि भी मिलेगी, जिसे लेखिका और अनुवादक के बीच बांटा जाएगा.
• जबकि पिछले वर्ष फ्रांस के उपन्यासकार ‘डेविड डिओप’ (David Diop) को ‘अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2021’ (International Booker Prize 2021) से सम्मानित किया गया था।
• ‘डेविड डिओप’ अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाले फ्रांस के पहले लेखक हैं। डेविड डिओप को इनकी अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तक ‘एट नाइट ऑल ब्लड इज ब्लैक’ (At Night All Blood is Black) के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार दिया गया था।
5.IPL 2022 का खिताब किसने जीता है ?
(A) चेन्नई सुपर किन्ग
(B) गुजरात टाइटन्स
(C) राजस्थान रॉयल्स
(D) मुंबई इंडियन्स
व्याख्या - इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का समापन गुजरात टाइटन्स (जीटी) ने 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उद्घाटन चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को हराकर ट्रॉफी उठाने के साथ किया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा स्थापित पेशेवर T 20 क्रिकेट लीग का 15 वां संस्करण था।
आईपीएल 2022 फाइनल: सभी पुरस्कार विजेताओं की सूची
पर्पल कैप विजेता: युजवेंद्र चहल (27 विकेट)
ऑरेंज कैप विजेता : जोस बटलर (863 रन)
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (फाइनल): हार्दिक पांड्या
सीजन का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी: जोस बटलर
6. टेम्पलटन पुरस्कार 2022 से किसे सम्मानित किया गया है?
(A) डॉ. जेन गुडाल
(B) फ्रैंक विल्ज़ेक
(C) बेनेडिक्ट
(D) अनिंद्या दत्ता
Ans. (B) फ्रैंक विल्ज़ेक
व्याख्या - प्रसिद्ध लेखक ‘फ्रैंक विल्ज़ेक’ को इस साल का प्रतिष्ठित ‘टेम्पलटन पुरस्कार 2022 (Templeton Prize 2022)’ से सम्मानित किया गया है।
टेम्पलटन पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिनका कार्य विज्ञान और अध्यात्म से जुड़ा होता है।
जबकि 2021 में यू.के.की प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रकृति संरक्षणवादी ‘डॉ. जेन गुडाल’ को टेंपलटन पुरस्कार दिया गया था.
पहला टेंपलटन पुरस्कार वर्ष 1973 में ‘मदर टेरेसा’ को प्रदान किया गया था।
7. सार्वजनिक सेवा में किसे ‘पुलित्ज़र पुरस्कार 2022’ मिला है?
(A) जोसेफ पुलित्जर
(B) टाइम्स नाउ
(C) वाशिंगटन पोस्ट
(D) अनिंद्या दत्ता
Ans. (C) वाशिंगटन पोस्ट
पुलित्ज़र पुरस्कार समाचार पत्र, पत्रिका, ऑनलाइन पत्रकारिता, साहित्य और संगीत रचना में उपलब्धियों के लिए एक पुरस्कार है।
पुलित्ज़र पुरस्कार (Pulitzer Prize), को 1917 में प्रारम्भ किया गया था, और यह संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रमुख पुरस्कार है जो समाचार पत्रों की पत्रकारिता, साहित्य एवं संगीत रचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रदान किया जाता है।
इसकी स्थापना हंगरी मूल के अमेरिकी प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर ने की थी . वर्तमान में इसका काम कोलम्बिया विश्वविद्यालय देखता है।
विजेता: वाशिंगटन पोस्ट, 6 जनवरी 2021 कैपिटल हिल पर हमले की रिपोर्टिंग के लिए
जबकि भारतीय पत्रकार अदनान अबिदी, सना इरशाद मट्टू और अमित दवे के कोरोना काल में भारत में फोटोग्राफी के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया है। जबकि रायटर्स के फोटोग्राफर दानिश सिद्दीकी को अफगानिस्तान में पिछले साल तालिबान के हमले में मौत हो गई थी।
8.पहले ‘लता दीनानाथ मंगेशकर’ पुरस्कार 2022 से किसे सम्मानित किया गया है ?
(A) मोहन भागवत
(B) नरेंद्र मोदी
(C) द्रौपदी मुर्मू
(D) रत्न टाटा
Ans. (B) नरेंद्र मोदी
व्याख्या - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2022 (Lata Deenanath Mangeshkar Award) से सम्मानित किया गया है.
लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, अनुभवी गायिका लता मंगेशकर जी की स्मृति में स्थापित किया गया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को देश और समाज की निस्वार्थ सेवा के लिए यह अवॉर्ड मिला है.
9. वर्ष 2022 में 2021 के लिए 57वां ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ किसे मिला है ?
(A) जी शंकर कुरुप
(B) अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी
(C) दामोदर मौउजो
(D) नीलमणि फूकन
Ans. (C) दामोदर मौउजो
Ø ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत में सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार है . इसकी स्थापना 1961 में की गयी तथा सर्वप्रथम यह सम्मान 1965 में प्रदान किया गया .
भारतीय संविधान (8वीं अनुसूची) में उल्लिखित अन्य भाषाओं के साथ अंग्रेज़ी में भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
इस पुरस्कार के अंतर्गत 11 लाख रुपए की नकद राशि, एक प्रशस्ति पत्र और ज्ञान की देवी सरस्वती की एक कांस्य प्रतिकृति प्रदान की जाती है।
Ø पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार 1965 में मलयालम लेखक ‘जी शंकर कुरुप’ को प्रदान किया गया था।
Ø आशा पूर्णा देवी (1976) ज्ञान पीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला साहित्यकार है .
Ø 1968 में ‘सुमित्रानंदन पंत’ को हिन्दी भाषा के लिए पहली बार ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया था|
Ø महादेवी वर्मा (1982) ज्ञान पीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली हिंदी महिला साहित्यकार है .
Ø जबकि वर्ष 2018 में ‘अमिताव घोष’ को अंग्रेजी भाषा के लिए पहली बार ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है|
Ø मलयालम भाषा के प्रख्यात कवि ‘अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी’ को वर्ष 2019 में 55वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
Ø जबकि 2020 के लिए असमिया साहित्यकार “नीलमणि फूकन” को 56 वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी है
Ø जबकि वर्ष 2021 के लिए 57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार कोंकणी साहित्यकार “दामोदर मौउजो” को दिए जाने की घोषणा की गयी है।
10. सरस्वती सम्मान 2021’ से किसे सम्मानित किया गया है ?
(A) प्रो. रामदरश मिश्रा
(B) डॉ. शरण कुमार लिंबाले
(C) असगर वजाहत
(D) शरद पगारे
Ans. (B) डॉ. शरण कुमार लिंबाले
व्याख्या - केके बिड़ला फाउंडेशन ने घोषणा की कि प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार प्रोफेसर रामदरश मिश्रा (Ramdarash Mishra) को उनकी कविताओं के संग्रह ‘मैं तो यहां हूं (Mein to Yahan Hun)’ के लिए प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान, 2021 से सम्मानित किया जाएगा।
प्रसिद्ध मराठी लेखक ‘डॉ. शरणकुमार लिंबाले’ (Dr. Sharankumar Limbale) को वर्ष 2020 के ’30वें सरस्वती सम्मान’ (30th Saraswati Samman) के लिए चुना गया है।
11. वर्ष 2022 में ‘31वां व्यास सम्मान 2021’ से किसे सम्मानित किया गया है ?
(A) असगर वजाहत
(B) शरद पगारे
(C) रामदरश मिश्रा
(D) डॉ. शरणकुमार लिंबाले
Ans. (A) असगर वजाहत
12. चमेली देवी जैन पुरस्कार 2022’ से किसे सम्मानित किया गया है ?
(A) राघव सेठ
(B) नदिया खान
(C) आरिफा जौहरी
(D) स्वेता सिंह
Ans. (C) आरिफा जौहरी
व्याख्या - मीडिया फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2021 का उत्कृष्ट महिला पत्रकार का प्रतिष्ठित चमेली देवी जैन पुरस्कार मुंबई की पत्रकार आरिफा जौहरी को प्रदान करने की घोषणा की गई।
वह मुंबई में ‘स्क्रॉल डॉट इन’ में पत्रकार (रिपोर्टर) है।
इस पुरस्कार का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक चमेली देवी जैन के नाम पर रखा गया है‚ जो स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जेल गई थी।
इस पुरस्कार की स्थापना मीडिया फाउंडेशन द्वारा की गई है।
13.वर्ष 2022 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2020 से किसे सम्मानित किया गया है ?
(A) विनोद खन्ना
(B) अमिताभ बच्चन
(C) रजनी कांत
(D) आशा पारेख
Ans. (D) आशा पारेख
14. किसे नेताजी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है ?
(A) अभिनन्दन वर्दमान
(B) शिंजो आबे
(C) बिपिन रावत
(D) बराक ओबामा
Ans. (B) शिंजो आबे
व्याख्या - जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को नेताजी रिसर्च ब्यूरो द्वारा नेताजी पुरस्कार (Netaji Award) 2022 से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा, जनवरी 2021 में, भारत ने जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
8 जुलाई 2022 को एक चुनावी रैली के दौरान जापान के नारा नामक स्थान पर इनकी हत्या कर दी गयी .
15. किस ‘टाइगर रिजर्व’ को TX2 पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है?
(A) पन्ना टाइगर रिजर्व
(B) पीलीभीत टाइगर रिजर्व
(C) सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व
(D) रामगंगा राष्ट्रीय पार्क
Ans. (C) सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व
व्याख्या - तमिलनाडु राज्य के इरोड जिला में स्थित सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व को TX2 पुरस्कार 2022 (TX2 award) से सम्मानित किया गया है।
सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व को 2010 से बाघों की संख्या दोगुनी होकर 80 होने के बाद प्रतिष्ठित TX2 पुरस्कार दिया गया है।
सत्यमंगलम वन्यजीव अभयारण्य को 2013 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था और 1,411.60 वर्ग किमी में फैला, रिजर्व नीलगिरी और पूर्वी घाट के परिदृश्य के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
16. मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब किसने जीता है ?
(A) मनासा वाराणसी
(B) टोनी-एन सिंह
(C) करोलिना बिलावस्का
(D) नेताली ओगेर्स
Ans. (C) करोलिना बिलावस्का
व्याख्या - पोलैंड की करोलिना बिलावस्का (Karolina Bielawska) ने मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब अपने नाम किया है। उन्हें जमैका की 2019 मिस वर्ल्ड टोनी-एन सिंह (Toni-Ann Singh) ने ताज पहनाया।
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 मनासा वाराणसी ने मिस वर्ल्ड 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मनासा वाराणसी शीर्ष 13 प्रतियोगियों में पहुंची, लेकिन शीर्ष 6 फाइनलिस्ट में जगह नहीं बना सकी।
17. मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब किसने जीता है ?
(A) मनासा वाराणसी
(B) हरनाज कौर संधू
(C) करोलिना बिलावस्का
(D) नादिया फेरीरा
Ans. (B) हरनाज कौर संधू
18. प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2022 से किसे सम्मानित किया गया है ?
(A) बाल कृष्ण दोशी
(B) फ्रांसिस केरे
(C) ऐनी लैकोटन
(D) जीन-फिलिप वैसल
Ans. (B) फ्रांसिस केरे
व्याख्या - आर्किटेक्ट, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता फ्रांसिस केरे (Francis kéré) को प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर पुरस्कार (Pritzker architecture prize) 2022 के 2022 पुरस्कार विजेता के रूप में घोषित किया गया है, इस पुरस्कार को अक्सर वास्तुकला के सर्वोच्च सम्मान के रूप में जाना जाता है। उनका जन्म बुर्किना फ़ासो के छोटे से गाँव गांडो में हुआ था, केरे प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले पहले अश्वेत वास्तुकार हैं।
19. एबेल पुरस्कार 2022 से किसे सम्मानित किया गया है ?
(a) लास्जलो लोवास्ज
(b) एबी विजडर्सन
(c) डेनिस पार्नेल सुलिवन
(d) श्रीनिवास एस आर वर्धन
Ans. (c) डेनिस पार्नेल सुलिवन
व्याख्या - नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स ने अमेरिकी गणितज्ञ डेनिस पार्नेल सुलिवन को वर्ष 2022 के लिए एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया है। प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है – यह पुरस्कार “टोपोलॉजी में उनके व्यापक योगदान, और विशेष रूप से इसके बीजगणितीय, ज्यामितीय और गतिशील पहलुओं में’ के लिए दिया गया है।”
सर्वप्रथम यह पुरस्कार 2003 में फ़्रांस के जीन पियर सेर को प्रदान किया गया था .
20. वर्ष 2022 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है ?
(A) निखत जरीन
(B) अंचिता शरद कमल
(C) लक्ष्य सेन
(D) विकास गौड़ा
उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .