Current Affairs JUNE 2022 PART - 1
1. आन्ध्र प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए किस नाम से एक ऐप लांच किया - '14400' नाम से .
2. किस कंपनी को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का ठेका दिया गया है - टाटा प्रोजेक्ट्स को .
3. भारत की पहली निजी अन्तरिक्ष यान निर्माण सुविधा किस शहर में शुरू की गयी है - बेंगलुरु .
4. भारत की पहली निजी अन्तरिक्ष यान निर्माण सुविधा बेंगलुरु में किस कंपनी द्वारा शुरू की गयी है - अनंत टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने .
5. भारत का पहला और एशिया का सबसे बड़ा लिक्विड मिरर (तरल दर्पण) टेलिस्कोप भारत के किस स्थान पर लगाया है - देवस्थल पहाड़ी, नैनीताल (उत्तराखण्ड) .
6. केन्द्रीय सामाजिक और न्याय अधिकारिता मंत्रालय द्वारा लक्षित क्षेत्रो के हाई स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए किस नाम से एक आवासीय शिक्षा योजना लांच की गयी है - "श्रेष्ठ" नाम से .
7. भारत की वह टेलीमेडिसिन सेवा का नाम क्या है, जिसे अभी हाल ही में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के साथ एकीकृत किया गया - ई-संजीवनी' .
8. 'ई-संजीवनी' क्या है - टेलीमेडिसिन सेवा .
9. किस संस्थान द्वारा भारत का पहला कृषि भूमि मूल्य सूचकांक (ALPI) लांच किया गया - IIM अहमदाबाद द्वारा .
10. किस राज्य सरकार द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) से जुडी सेवाओं को प्रदान करने के लिए देश का पहला 'फेसलेस RTO' (Faceless RTO) लांच किया - महाराष्ट्र .
11. अभी हाल ही में विश्व का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर कौन बना - फ्रंटियर सुपर कंप्यूटर 1.1. (USA) .
12. अभी हाल ही में किस प्रख्यात संतूर वादक का निधन हो गया - पंडित भजन सोपोरी .
13. एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग - 2022 संस्करण में कौन-सा भारतीय संस्थान शीर्ष 50 संस्थानों में शामिल एकमात्र भारतीय संस्थान है - भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु .
14. किस राज्य सरकार द्वारा राज्य के खिलाडियों के लिए राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की - राजस्थान .
15. राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के खिलाडियों के लिए राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की कब से की है - 29 अगस्त 2022 .
16. भारत सरकार के सरकारी ई-मार्केट का नाम क्या है - GOVERNMENT e-MARKETPLACE (GeM) .
17. तम्बांकू की खपत को नियंत्रित करने के लिए किस राज्य को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा विश्व तम्बाकू निषेद दिवस (WNTD) पुरस्कार - 2022 प्रदान किया - झारखण्ड .
18. 1 जून 2022 को मनाये गये विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) की थीम क्या है - 'Dairy Net Zero' .
19. 21 जून 2022 की मनाये जा रहे 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IDY) की थीम क्या रखी गयी है - 'मानवता के लिए योगा' (Yoga for Humanity) .
20. 1 जून 2022 को किस स्थान पर शिक्षा मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया - गांधीनगर (गुजरात) .
21. केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NNEP) 2020 के तहत छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए किस नाम से मॉडल स्कूलों को खोले जाने की घोषणा की गयी है - 'पीएम श्री स्कूल' .
22. कोयला मंत्रालय द्वारा कब तक 100 मीट्रिक टन कोयला गैसीकरण प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है - वर्ष 2030 तक .
23. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किस स्थान पर गरीब कल्याण सम्मलेन को संबोधित किया - शिमला (हिमाचल प्रदेश) .
24. भारत ने किस देश के साथ 'रक्षा सहयोग के लिए विजन स्टेटमेंट' पर हस्ताक्षर किए - इसराइल .
25. किस राज्य सरकार द्वारा सभी मूल्यवर्ग के भौतिक स्टाम्प पेपरों को समाप्त करने के बाद ई-स्टैम्पिंग सुविधा शुरू की - पंजाब सरकार .
उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .