CURRENT AFFAIRS फरवरी 2022 PART - 1 MCQ

CURRENT AFFAIRS फरवरी 2022 PART  - 1 MCQ 


1. वर्ष 2022 में G-7 देशो का 48वा शिखर सम्मेलन कहाँ पर संम्पन होगा

(A)  स्लोस एल्माउ जर्मनी

(B)  फुकुओका - जापान

(C)  लियोंस - फ़्रांस

(D)  संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तर - (A)  स्लोस एल्माउ जर्मनी


2. वर्ष 2021 का 57वा ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे दिये जाने की घोषणा की गयी है-

(A) दामोदर मौउजो

(B) नीलमणि फूकन

(C) अक्खितम अच्चुतम

(D) अमिताभ घोष

उत्तर - (A) दामोदर मौउजो

 

3. अभी हाल ही में किसके द्वारा  मानव तस्करी को रोकने के लिए ऑपरेशन आहटशुरू किया गया –

(A) रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 

(B) उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 

(C) सीमा सुरक्षा बल द्वारा 

(D) भारतीय कोस्टगार्ड द्वारा 

उत्तर - (A) रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 


4. कामेंग सेक्टर, जहाँ अभी हाल ही में हिमस्खलन के कारण भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हो गये . किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश में स्थित है - 

(A) लद्दाख

(B) जम्मू-कश्मीर

(C) हिमाचल प्रदेश

(D) अरुणाचल प्रदेश

उत्तर - (D) अरुणाचल प्रदेश


5. शांतिश्री धूलिपुड़ी पण्डित अभी हाल ही में किस संस्थान की पहली महिला कुलपति (Chancellor) बनी - 

(A) JNU विश्वविधालय

(B) शांति निकेतन

(C) IIT कानपुर

(D) IIT चेन्नई

उत्तर - (A) JNU विश्वविधालय

व्याख्या - शांतिश्री धूलिपुड़ी पण्डित 'जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (JNU) की पहली महिला कुलपति (Chancellor) बनी है . शांतिश्री धूलिपुड़ी पण्डित ने एम जगदीश कुमार का स्थान लिया, जिन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का नया चैयरमैन नियुक्त किया गया है . 

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (JNU) की स्थापना 22 अप्रैल 1969 को की गयी थी . यह भारत एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है . 


6. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) द्वारा  किस अन्तरिक्ष यान को सूर्य के अध्ययन के लिए लाँच किया जायेगा -

(A) आदित्य L-1 

(B) सूर्या L – 1

(C) पार्कर सोलर प्रोब

(D) गगनयान

उत्तर - (A) आदित्य L-


7. दिसम्बर 2024 तक देश की पहली बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन कौन बनेगा -

(A) सूरत 

(B) अहमदाबाद

(C) पुणे

(D) मुम्बई

उत्तर - (A) सूरत 


8. राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम (National Single Window System - NSWS)  के साथ एकीकृत होने वाला देश का पहला केन्द्र शासित प्रदेश निम्नलिखित में से कौन बना -

(A) लद्दाख

(B) जम्मू-कश्मीर

(C) लक्षद्वीप

(D) चंडीगढ़

उत्तर - (B) जम्मू-कश्मीर

व्याख्या - केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम (National Single Window System - NSWS)  के साथ एकीकृत होने वाला देश का पहला केन्द्र शासित प्रदेश बन गया है . राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम (National Single Window System - NSWS) एक डिजिटल निवेशक मंच है . भारत सरकार के वर्ष 2020 की बजट घोषणा के तहत राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है . यह निवेशको को उनकी व्यवसायिक आवश्यकताओं के मुताबिक अनुमोदन हेतु आवेदन करने और पहचानने के लिए एक गाइड के रूप में कार्य करता है . 


9. सिक्स डे वॉर (Six-Day War) का सम्बन्ध किन देशो से है

(A) इजराइल, जॉर्डन, सीरिया, मिस्र

(B) इजराइल, ईरान, इराक, ओमान

(C) USA, जर्मनी, इटली, जापान

(D) ब्रिटेन, फ़्रांस, पोलैंड, बेल्जियम

उत्तर - (A) इजराइलजॉर्डनसीरियामिस्र


10. 28 फरवरी से शुरू होने वाले 45वा अंतराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला (International Kolkata Book Fair) की फोकल थीम कौन-सा देश है -

(A) नेपाल

(B) बांग्लादेश

(C) भूटान

(D) श्रीलंका

उत्तर - (B) बांग्लादेश 


11.विश्व का सबसे बड़ा इग्लू कैफेअभी हाल ही में कहाँ पर खोला गया -

(A) ऑस्लो - नार्वे

(B) हेलसिंकी फिनलैंड

(C) गुलमर्ग  जम्मू-कश्मीर

(D) श्रीनगर जम्मू-कश्मीर

उत्तर - (C) गुलमर्ग  जम्मू-कश्मीर


12. अभी हाल ही में पूरी दुनिया में अकेले उड़ान भरने वाली सबसे कम उम्र की महिला कौन बनी -

(A) जारा रदरफोर्ड

(B) सैन्ड्रा मैसेन

(C) रोबर्टा मैट्सोला

(D) इनमे से कोई नहीं

उत्तर - (A) जारा रदरफोर्ड

व्याख्या - बेल्जियम-ब्रिटिश पायलट जारा रदरफोर्ड पूरी दुनिया में अकेले उड़ान भरने वाली सबसे कम उम्र की महिला कौन बनी . उन्होंने यह उपलब्धि 19 वर्ष की उम्र में हासिल की . इस अभियान में वह 30 में रुकी और उन्होंने 155 दिनों में अपनी 51,000 किमी. की यात्रा पूरी की . 

इससे पहले पूरी दुनिया में अकेले उड़ान भरने वाली सबसे कम उम्र की महिला शाएस्ता वैज थी . जारा रदरफोर्ड ने शाएस्ता वैज का रिकार्ड तोड़ा है . 


13. अभी हाल ही में एम जगदीश कुमार को किसका नया प्रमुख नियुक्त किया गया है -

(A) JNU

(B) UGC

(C) NCERT

(D) NEERI

उत्तर - (BUGC


14. भारत का पहला बायोमास आधारित हाइड्रोजन संयंत्र कहाँ पर स्थापित किया जायेगा -

(A) उत्तर प्रदेश

(B) मध्य प्रदेश

(C) कर्नाटक

(D) राजस्थान

उत्तर - (B) मध्य प्रदेश

व्याख्या - भारत का पहला बायोमास आधारित हाइड्रोजन संयंत्र मध्य प्रदेश के खंडवा में स्थापित किया जायेगा . इस संयंत्र को 24 करोड़ रुपए के निवेश के साथ वाटोमो एनर्जी लिमिटेड और बीजल ग्रीन एनर्जी के संयुक्त उद्यम द्वारा लगाया जा रहा है . 


15. डॉ. उन्नीकृष्णन नायर अभी हाल ही में किस के नए निदेशक बने -

(A) ISRO

(B) VSSC

(C) UGC

(D) CISR

उत्तर -  (BVSSC 

व्याख्या - डॉ. उन्नीकृष्णन नायर को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है . उन्होंने एस. सोमनाथ का स्थान लिया . विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना 21 नवम्बर 1963 को हुई . विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) का मुख्यालय केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम में स्थित है . यह भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का एक प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र है, जो भारत के उपग्रह कार्यक्रम के लिए रोकेट और अंतरिक्ष उड़ानों पर ध्यान केन्द्रित करता है . 


16. अभी हाल ही में किस राज्य/ केन्द्र शासित प्रदेश में कंचोथ पर्व मनाया गया -

(A) गोवा 

(B) जम्मू-कश्मीर 

(C) नागालैंड 

(D) लक्षद्वीप 

उत्तर - (B) जम्मू-कश्मीर

व्याख्या - जम्मू-कश्मीर में माघ महीने के शुक्ल पक्ष के दौरान प्राचीन त्यौहार 'कंचोथ' मुख्य रूप से नाग अनुयायियों द्वारा मनाया जाता है . 


17. 13 फरवरी 2022 को किस के सामान में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया -

(A) महादेवी वर्मा 

(B) सरोजिनी नायडू

(C) इंदिरा गाँधी 

(D) सुचेता कृपलानी 

उत्तर - (B) सरोजिनी नायडू


18. वर्ष 2022 में 40वा ASEAN शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर किया जायेगा -

(A) कम्बोडिया 

(B) इंडोनेशिया 

(C) मलेशिया 

(D) थाईलैंड 

उत्तर - (A) कम्बोडिया


19. केरल के अलाप्पुझा में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध नेहरु ट्रोफी बोट रेस का आयोजन वर्ष 2022 में भारत के बाहर कहाँ पर किया जायेगा -

(A) संयुक्त अरब अमीरात 

(B) ब्रिटेन 

(C) संयुक्त राज्य अमेरिका 

(D) सऊदी अरब 

उत्तर - (A) संयुक्त अरब अमीरात


20. वर्ष 2022-23 के केन्द्रीय बजट में 1500 करोड़ की PM- DevINE Scheme का सम्बन्ध भारत के किस क्षेत्र के विकास से है -

(A) दक्षिण भारतीय राज्य 

(B) पश्चिमी तटीय क्षेत्र 

(C) पूर्वी तटीय क्षेत्र 

(D) उत्तर-पूर्वी भारत राज्य 

उत्तर - (D) उत्तर-पूर्वी भारत राज्य


21.अभी हाल ही में वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकोर्ड्स (World Book of Records) द्वारा भारत की अटल टनल को अधिकारिक तौर पर 10.000 फीट से ऊपर दुनिया की सबसे लम्बी राजमार्ग सुरंग (World’s Longest Highway Tunnel) के रूप में प्रमाणित किया गया है . इस टनल का उद्गाटन कब किया गया था -

(A) 31 अक्टूबर 2019

(B) 3 अक्टूबर 2020

(C) 1 अगस्त 2019

(D) 10 दिसम्बर 2020

उत्तर - (B) 3 अक्टूबर 2020

व्याख्या - भारत में हिमालय के पूर्वी पीर पंजाल रेंज पर स्थित अटल टनल सुरंग 3000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है . जिसली लम्बाई 9.02 किलोमीटर है तथा यह सुरंग 10.5 मीटर चौड़ी है . इस सुरंग को रोहतांग सुरंग के नाम से भी जाना जाता है . या सुरंग लेह-मनाली को जोड़ती है . इसकी आधारशिला 26 मई 2002 को रखी गयी थी तथा 3 अक्टूबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था . 

अभी हाल ही में वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकोर्ड्स (World Book of Records) द्वारा भारत की अटल टनल को अधिकारिक तौर पर 10.000 फीट से ऊपर दुनिया की सबसे लम्बी राजमार्ग सुरंग (World’s Longest Highway Tunnel) के रूप में प्रमाणित किया गया है . 


22.  अभी हाल ही में जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए किस संस्थान द्वारा 'जीवा कार्यक्रम' (JIVA Programme) शुरू किया गया -

(A) NABARD 

(B) कृषि मंत्रालय 

(C) RBI 

(D) NAFED

उत्तर - (A) NABARD 


23. The Economist Intelligence Unit के अनुसार Democracy Index 2021 की वैश्विक रैंकिंग में भारत को कौन-सा स्थान दिया गया है -

(A) 46वा

(B) 52वा

(C) 60वा

(D) 71वा

उत्तर - (A) 46वा 


24. The Economist Intelligence Unit के अनुसार Democracy Index 2021 की वैश्विक रैंकिंग में किस देश को प्रथम स्थान दिया गया है -

(A) नार्वे 

(B) न्यूजीलैंड 

(C) फिनलैंड 

(D) स्वीडन 

उत्तर - (A) नार्वे 

व्याख्या - The Economist Intelligence Unit के अनुसार Democracy Index 2021 की वैश्विक रैंकिंग में  पहले, दूसरे, तीसरे एवं चौथे स्थान पर क्रमशः नार्वे, न्यूजीलैंड, फिनलैंड एवं स्वीडन है जबकि इस सूचकांक में पाकिस्तान सबसे निचले पायदान पर है . 


25. केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय और भिखारियों के लिए कौन-सी योजना का शुभारम्भ किया गया -

(A) SALT योजना 

(B) SMILE योजना 

(C) PLEASURE योजना 

(D) UJJALA योजना

उत्तर - (B) SMILE योजना 

व्याख्या - SMILE - Support for Marginalized Individuals for Livelihood and Enterprise . 


उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद 

plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post