राज्य विधान परिषद MCQ
State Legislative Council MCQ
इस ब्लॉग में भारत का संविधान (Indian Constitution) से संबन्धित राज्य कार्यपालिका के अंतर्गत राज्य विधान परिषद से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रश्न-उत्तर (MCQ ) के माध्यम से प्रस्तुत की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग , PET, KVS , NAVODAY UGC-NET, BEO, SSC, RAILWAY, UPSSSC, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा जैसे TET एवं STETआदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी, ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।
1. संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य विधान परिषद के सृजन एवं उत्सादन के बारे में प्रावधान किया गया है -
(A) अनुच्छेद 168
(B) अनुच्छेद 169
(C) अनुच्छेद 170
(D) अनुच्छेद 171
उत्तर - (B) अनुच्छेद 169
2. संविधान के किस भाग में राज्य विधान मण्डल का प्रावधान है -
(A) भाग - 5
(B) भाग - 6
(C) भाग - 7
(D) भाग - 8
उत्तर - (B) भाग - 6
3. वर्तमान में देश में कुल कितने राज्यों में विधान परिषद विद्यमान है -
(A) 5
(B) 6
(C) 7
(D) 8
उत्तर - (B) 6
व्याख्या - वर्तमान में देश के कुल 6 राज्यों में विधान परिषद विद्यमान है, जो इस प्रकार है -
1. उत्तर प्रदेश - 100
2. महारष्ट्र - 78
3. बिहार - 75
4. कर्नाटक - 75
5. आन्ध्र प्रदेश - 58
6. तेलंगाना - 40
4. निम्नलिखित में से किस एक राज्य में विधान परिषद विद्यमान नहीं है -
(A) उत्तर प्रदेश
(B) तेलंगाना
(C) कर्नाटक
(D) राजस्थान
उत्तर - (D) राजस्थान
5. संविधान के अनुसार राज्य विधान परिषद की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी हो सकती है -
(A) 500 से अधिक नहीं
(B) 400 अधिक नहीं
(C) उस राज्य की विधान सभा की सदस्य संख्या के 1/2 से अधिक नहीं
(D) उस राज्य की विधान सभा की सदस्य संख्या के 1/3 से अधिक नहीं
उत्तर - (D) उस राज्य की विधान सभा की सदस्य संख्या के 1/3 से अधिक नहीं .
व्याख्या - संविधान के अनुसार राज्य विधान परिषद की कुल सदस्य संख्या, उस राज्य की विधान सभा के कुल सदस्यों की संख्या के 1/3 से अधिक नहीं हो सकती तथा किसी भी अवस्था में विधान परिषद की सदस्य संख्या 40 से कम नहीं हो सकती है .
6. संविधान के अनुसार राज्य विधान परिषद की न्यूनतम सदस्य संख्या कितनी हो सकती है -
(A) 60 से कम नहीं
(B) 50 से कम नहीं
(C) 40 से कम नहीं
(D) कोई न्यूनतम सीमा नहीं है
उत्तर - (C) 40 से कम नहीं
7. संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य विधान परिषद की संरचना के बारे में प्रावधान है -
(A) अनुच्छेद 168
(B) अनुच्छेद 169
(C) अनुच्छेद 170
(D) अनुच्छेद 171
उत्तर - (B) अनुच्छेद 171
8. विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या निर्धारित है -
(A) 25
(B) 30
(C) 35
(D) कोई आयु सीमा नहीं है
उत्तर - (C) 30
9. राज्य विधान परिषद का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है -
(A) 5 वर्ष
(B) 6 वर्ष
(C) 4 वर्ष
(D) स्थायी सदन है, कोई कार्यकाल नहीं होता है -
उत्तर - (D) स्थायी सदन है, कोई कार्यकाल नहीं होता है -
10. राज्यपाल द्वारा राज्य विधान परिषद में कुल कितने सदस्य मनोनीत किये जा सकते है -
(A) 1/2
(B) 1/3
(C) 1/4
(D) 1/6
उत्तर - (D) 1/6
व्याख्या - राज्यपाल द्वारा राज्य विधान परिषद में कुल 1/6 सदस्य कला, विज्ञान, साहित्य, समाज सेवा एवं सहकारिता आन्दोलन के क्षेत्र में विशेष ज्ञान एवं व्यवहारिक अनुभव रखने वाले व्यक्तियों में से मनोनीत किये जाते है .
11. राज्य विधान परिषद के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है -
(A) 4 वर्ष
(B) 5 वर्ष
(C) 6 वर्ष
(D) कोई कार्यकाल नहीं होता है
उत्तर - (C) 6 वर्ष
12. राज्य विधान परिषद के कितने सदस्य प्रति दो वर्ष पश्चात अवकाश ग्रहण करते है -
(A) 1/2
(B) 1/3
(C) 1/4
(D) 1/6
उत्तर - (B) 1/3
13. राज्य विधान परिषद के कितने सदस्य स्नातको द्वारा निर्वाचित होते है -
(A) 1/3
(B) 1/4
(C) 1/6
(D) 1/12
उत्तर - (D) 1/12
14. राज्य विधान परिषद के कितने सदस्य अध्यापको द्वारा निर्वाचित होते है -
(A) 1/3
(B) 1/4
(C) 1/6
(D) 1/12
उत्तर - (D) 1/12
15. राज्य विधान परिषद के कितने सदस्य स्थानीय स्वशासी संस्थाओं के एक निर्वाचक मण्डल द्वारा निर्वाचित होते है -
(A) 1/3
(B) 1/4
(C) 1/6
(D) 1/12
उत्तर - (A) 1/3
16. राज्य विधान परिषद के कितने सदस्य राज्य की विधान सभाओं के सदस्यों द्वारा निर्वाचित होते है -
(A) 1/3
(B) 1/4
(C) 1/6
(D) 1/12
उत्तर - (A) 1/3
17. संविधान के अनुसार विधान परिषद के लिए गणपूर्ति (Quorum) कितना निर्धारित है -
(A) 1/10
(B) 1/15
(C) 1/20
(D) 1/25
उत्तर - (A) 1/10
18. विधान परिषद के सभापति और उपसभापति को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने से कम से कम कितने दिन पूर्व इसकी सूचना देनी होनी है -
(A) 10 दिन पूर्व
(B) 14 दिन पूर्व
(C) 30 दिन पूर्व
(D) 60 दिन पूर्व
उत्तर - (B) 14 दिन पूर्व
19. किस राज्य में विधान परिषद की संख्या सर्वाधिक है -
(A) उत्तर प्रदेश
(B) कर्नाटक
(C) महाराष्ट्र
(D) बिहार
उत्तर - (A) उत्तर प्रदेश
20. किसी राज्य में विधान परिषद के सृजन और उत्सादन हेतु उस राज्य की विधान सभा एक संकल्प पारित करती है, जिसके अनुसरण में संसद अधिनियम बनाती है . विधान सभा संकल्प निम्नलिखित में से किस प्रकार पारित करती है -
(A) साधारण बहुमत द्वारा
(B) मतदान करने वाले सदस्यों के दो तिहाई बहुमत द्वारा
(C) विधान सभा के कुल सदस्य संख्या के बहुमत द्वारा तथा उपस्थित एवं मतदान करने वाले सदस्यों के दो तिहाई बहुमत द्वारा
(D) इनमे से ऐसा कोई प्रावधान नहीं है
उत्तर - (C) विधान सभा के कुल सदस्य संख्या के बहुमत द्वारा तथा उपस्थित एवं मतदान करने वाले सदस्यों के दो तिहाई बहुमत द्वारा .
21. भारत में राज्य विधानपालिकाओं (State Legislatives) का उच्च सदन कौन-सा है -
(A) विधान परिषद
(B) विधान सभा
(C) राज्यपाल का कार्यलय
(D) इनमे से कोई नहीं
उत्तर - (A) विधान परिषद
22. राज्य विधान परिषद किसी साधारण विधेयक को निम्नलिखित में से किस अवधि तक रोक सकती है -
(A) 3 माह
(B) 4 माह
(C) 6 माह
(D) 14 दिन
उत्तर - (B) 4 माह
व्याख्या - संविधान के अनुच्छेद 197 के तहत धन विधेयक से भिन्न विधेयक साधारण विधेयक को विधान परिषद प्रथम बार में 3 माह तक तथा विधान सभा द्वारा पुनः पारित किये जाने पर 1 माह, इस प्रकार कुल 4 माह तक रोक सकती है . जबकि धन विधेयक को विधान परिषद द्वारा 14 दिन की अवधि के भीतर लौटाना होता है .
23. भारत के किसी राज्य के विधान परिषद का सृजन तथा उसकी समाप्ति कैसे की जा सकती है -
(A) उस राज्य के राज्यपाल की संस्तुति पर राष्ट्रपति द्वारा
(B) संसद द्वारा
(C) राज्य विधान सभा के तत्संबंधी संकल्प पारित करने पर संसद द्वारा
(D) मंत्रिपरिषद की संस्तुति पर राज्य के राज्यपाल द्वारा
उत्तर - (C) राज्य विधान सभा के तत्संबंधी संकल्प पारित करने पर संसद द्वारा .
24. भारत में निम्नलिखित राज्यों में से किसमे अब तक विधान परिषद नहीं है, यद्यपि सप्तम संविधान संशोधन अधिनियम, 1956 में उसके लिए उपबंध किया गया है -
(A) पंजाब
(B) बिहार
(C) मध्य प्रदेश
(D) राजस्थान
उत्तर - (C) मध्य प्रदेश
व्याख्या - सप्तम संविधान संशोधन अधिनियम, 1956 मध्य प्रदेश के लिए भी विधान परिषद की व्यवस्था की गयी थी, किन्तु इसे अभी तक अस्तित्व में नहीं लाया जा सका है .
25. अभी हाल ही में कहाँ पर विधान परिषद को समाप्त कर दिया गया है -
(A) जम्मू-कश्मीर
(B) तमिलनाडु
(C) राजस्थान
(D) उड़ीसा
उत्तर - (A) जम्मू-कश्मीर
व्याख्या - वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 के माध्यम से जम्मू और कश्मीर विधान परिषद को समाप्त कर दिया गया .
उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .