भारत की बहुउद्देशीय परियोजना (Multi-purpose Projects of India)

 

भारत की बहुउद्देशीय परियोजना 

(Multi-purpose Projects of India) 

इस ब्लॉग में  भारत का भूगोल  (Indian  Geography )  से संबन्धित भारत की बहुउद्देशीय परियोजना (Multi-purpose Projects of India)   से सम्बंधित  महत्वपूर्ण  जानकारी  प्रश्न-उत्तर (MCQ ) के माध्यम से प्रस्तुत  की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग , PET, KVS , NAVODAY UGC-NET, BEO, SSC, RAILWAY, UPSSSC, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा जैसे TET एवं STETआदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी, ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।


1. सरदार सरोवर बांध किस नदी पर बनाया गया है - 

(A) नर्मदा 

(B) ताप्ती 

(C) गोदावरी 

(D) कावेरी

उत्तर - (A) नर्मदा 


2. जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर तथा गाँधी सागर जलाशयों का निर्माण किस नदी पर किया गया है -

(A) चम्बल नदी 

(B) कोसी नदी 

(C) यमुना नदी 

(D) नर्मदा नदी 

उत्तर - (A) चम्बल नदी 


3. रिहन्द बांध किस राज्य में स्थित है -

(A) उत्तर प्रदेश 

(B) मध्य प्रदेश 

(C) बिहार 

(D) छत्तीसगढ़

उत्तर - (A) उत्तर प्रदेश 


4. भारत में प्रथम बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना का निर्माण किस नदी पर किया गया था -

(A) गोदावरी नदी 

(B) कावेरी नदी 

(C) कोयना नदी 

(D) दामोदर नदी 

उत्तर - (D) दामोदर नदी


5. काल्पोंग जलविधुत परियोजना अवस्थित है - 

(A) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 

(B) सिक्किम में 

(C) अरुणाचल प्रदेश में 

(D) मेघालय में 

उत्तर - (A) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में


6. भारत में किस राज्य में इडुक्की जलविधुत परियोजना स्थित है -

(A) केरल 

(B) कर्नाटक 

(C) तमिलनाडु

(D) तेलंगाना 

उत्तर - (A) केरल


7. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी घाटी परियोजना आन्ध्र प्रदेश और ओड़िसा सरकारों का संयुक्त उपक्रम है -

(A) मयूराक्षी 

(B) मंचकुण्ड

(C) पोचमपाद

(D) नागार्जुन सागर 

उत्तर - (A) मयूराक्षी 


8. 'तुलबुल' परियोजना किस नदी पर स्थित है - 

(A) चिनाब नदी 

(B) रावी नदी 

(C) व्यास नदी 

(D) झेलम नदी 

उत्तर - (D) झेलम नदी


9. पोंग बांध (Pong Dam) किस नदी पर बनाया गया है -

(A) सतलज नदी 

(B) झेलम नदी 

(C) यमुना नदी 

(D) व्यास नदी 

उत्तर - (D) व्यास नदी 


10. भाखड़ा-नागल परियोजना किस नदी पर स्थापित की गयी है -

(A) सतलज नदी 

(B) झेलम नदी 

(C) यमुना नदी 

(D) व्यास नदी 

उत्तर - (A) सतलज नदी


11. महानदी पर हीराकुण्ड परियोजना किस प्रदेश में बनाई गयी है - 

(A) ओड़िसा 

(B) आन्ध्र प्रदेश 

(C) तमिलनाडु

(D) पश्चिम बंगाल 

उत्तर - (A) ओड़िसा 


12. दुलहस्ती परियोजना किस नदी पर स्थापित की गयी है -

(A) चेनाब नदी 

(B) रावी नदी 

(C) व्यास नदी 

(D) झेलम नदी 

उत्तर - (A) चेनाब नदी


13. इन्दिरा गाँधी नहर निकलती है -

(A) भाखड़ा बांध से 

(B) हरिके बैराज से 

(C) पोंग बांध से 

(D) उकाई बांध से 

उत्तर - (B) हरिके बैराज से 


14. टिहरी बांध परियोजना निम्नलिखित में से किन दो नदियों के संगम पर स्थापित की गयी है -

(A) यमुना और गंगा नदी 

(B) भागीरथी और अलकनंदा नदी 

(C) भागीरथी और भीलांगना नदी 

(D) अलकनंदा और मन्दाकिनी नदी 

उत्तर - (C) भागीरथी और भीलांगना नदी 


15. निम्नलिखित में से कौन-सी परियोजना चिनाब नदी पर स्थित नहीं है -

(A) बगलिहार बांध 

(B) दुलहस्ती बांध 

(C) सलाल बांध 

(D) किशन गंगा परियोजना 

उत्तर - (D) किशन गंगा परियोजना

व्याख्या - किशनगंगा परियोजना किशन गंगा नदी पर स्थित है . 


16. रंजीत सागर बांध किस नदी पर स्थित है -

  (A) चेनाब नदी 

(B) रावी नदी 

(C) व्यास नदी 

(D) झेलम नदी 

उत्तर - (B) रावी नदी


17. गोदावरी नदी पर स्थित जायकवाड़ी बांध किस राज्य में स्थित है -

(A) महाराष्ट्र 

(B) गुजरात 

(C) कर्नाटक

(D) केरल 

उत्तर - (A) महाराष्ट्र


18. गुजरात राज्य में स्थित उकाई बांध परियोजना किस नदी पर स्थित है -

(A) ताप्ती नदी 

(B) नर्मदा नदी 

(C) गोदावरी नदी 

(D) माही नदी 

उत्तर - (A) ताप्ती नदी


19. मालप्रभा और घाटप्रभा बांध परियोजना कस राज्य में स्तित है -

(A) महाराष्ट्र 

(B) गुजरात 

(C) कर्नाटक

(D) केरल 

उत्तर - (C) कर्नाटक


20. गुजरात राज्य में स्थित काकरापारा परियोजना किस नदी पर स्थित है - 

 (A) ताप्ती नदी 

(B) नर्मदा नदी 

(C) गोदावरी नदी 

(D) माही नदी 

उत्तर - (A) ताप्ती नदी


21. निम्नलिखित मेसे कौन-सी नदी घाटी परियोजना उड़ीसा में स्थित नहीं है -

(A) बालीमेला परियोजना 

(B) सलान्दी परियोजना 

(C) तलचर परियोजना 

(D) कंगसावती परियोजना 

उत्तर - (D) कंगसावती परियोजना


22. 1902 में भारत की सबसे पहली जलविधुत परियोजना का निर्माण किस नदी पर किया गया है -

(A) गोदावरी नदी 

(B) कावेरी नदी 

(C) कृष्णा नदी 

(D) नर्मदा नदी 

उत्तर - (B) कावेरी नदी 

व्याख्या - देश की पहली जलविधुत परियोजना शिवसमुद्रम 1902 में कर्नाटक राज्य में कावेरी नदी पर स्थापित की गयी थी . 


23. टिहरी बांध परियोजना से निर्मित्त जलाशय का नाम क्या है -

(A) गोविन्द सागर 

(B) उम्मेद सागर 

(C) गोबिन्द वल्लभ सागर 

(D) स्वामी रामतीर्थ सागर 

उत्तर - (D) स्वामी रामतीर्थ सागर


24. त्रिवेणी नहर किस नदी से सम्बन्धित है -

(A) गण्डक नदी 

(B) सोन नदी 

(C) गंगा नदी 

(D) कोसी नदी 

उत्तर - (A) गण्डक नदी 


25. माताटीला और राजघाट परियोजना किन दो राज्य की संयुक्त जल परियोजना है -

(A) उत्तर प्रदेश - मध्य प्रदेश 

(B) उत्तर प्रदेश - उत्तराखण्ड 

(C) मध्य प्रदेश - छत्तीसगढ़ 

(D) उत्तर प्रदेश - बिहार 

उत्तर - (A) उत्तर प्रदेश - मध्य प्रदेश


26. माताटीला और राजघाट परियोजना किस नदी पर स्थित परियोजना है -

(A) बेतवा नदी 

(B) सोन नदी 

(C) कोसी नदी 

(D) चम्बल नदी 

उत्तर - (A) बेतवा नदी 


27. हथिनीकुण्ड जल परियोजना किस नदी पर स्थित है -

(A) यमुना नदी 

(B) सोन नदी 

(C) कोसी नदी 

(D) चम्बल नदी 

उत्तर - (A) यमुना नदी


28.  हथिनीकुण्ड जल परियोजना से निम्नलिखित में से कौन-सा एक राज्य सम्बंधित नहीं है -

(A) उत्तर प्रदेश 

(B) हरियाणा 

(C) दिल्ली 

(D) उत्तराखण्ड 

उत्तर - (D) उत्तराखण्ड 


29. कावेरी जल विवाद से निम्नलिखित में से कौन-सा एक राज्य सम्बंधित नहीं है -

(A) कर्नाटक 

(B) केरल 

(C) तमिलनाडु

(D) आन्ध्र प्रदेश 

उत्तर - (D) आन्ध्र प्रदेश 


30. अलमाट्टी किस नदी पर बना है -

(A) गोदावरी नदी 

(B) कावेरी नदी 

(C) कृष्णा नदी 

(D) नर्मदा नदी 

उत्तर - (C) कृष्णा नदी 

व्याख्या - कर्नाटक राज्य में कृष्णा नदी पर अलमाट्टी बांध का निर्माण किया गया है . इस बांध को उच्चा किये जाने को लेकर आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के मध्य जल विवाद है . 


31. पंचकेश्वर बहुउद्देशीय जलविधुत परियोजना किन दो देशो से सम्बंधित है -

(A) भारत और भूटान 

(B) भारत और नेपाल 

(C) भारत और बांग्लादेश 

(D) भारत और चीन

उत्तर - (B) भारत और नेपाल 


32. शारदा (महाकाली) संधि का सम्बन्ध किन देशो से है - 

(A) भारत और भूटान 

(B) भारत और नेपाल 

(C) भारत और बांग्लादेश 

(D) भारत और चीन

उत्तर - (B) भारत और नेपाल 


33. संकोश परियोजना का सम्बन्ध किन देशो से है -

(A) भारत और भूटान 

(B) भारत और नेपाल 

(C) भारत और बांग्लादेश 

(D) भारत और चीन

उत्तर - (A) भारत और भूटान


34. चुखा परियोजना और ताला परियोजना भारत के साथ किस देश की संयुक्त परियोजना है -

(A) भूटान 

(B) नेपाल 

(C) बांग्लादेश 

(D) म्यांमार 

उत्तर - (A) भूटान 


35. नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर स्थित है -

(A) गोदावरी नदी 

(B) कावेरी नदी 

(C) कृष्णा नदी 

(D) नर्मदा नदी 

उत्तर - (C) कृष्णा नदी 


36. कोयना बांध किस राज्य में स्थित है -

(A) महाराष्ट्र 

(B) कर्नाटक 

(C) तमिलनाडु 

(D) गुजरात 

उत्तर - (A) महाराष्ट्र 


37. भीमा और कुकांडी बांध किस राज्य में स्थित है - 

(A) महाराष्ट्र 

(B) कर्नाटक 

(C) तमिलनाडु 

(D) गुजरात 

उत्तर - (A) महाराष्ट्र 


38. पोंग, कोलडैम और नाथपाझाकरी बांध किस राज्य में स्थित है -

(A) हिमाचल प्रदेश 

(B) उत्तराखण्ड

(C) उत्तर प्रदेश 

(D) हरियाणा 

उत्तर - (A) हिमाचल प्रदेश 


39. सबरिगिरि परियोजना किस राज्य में स्थित है - 

(A) केरल

(B) कर्नाटक

(C) तमिलनाडु

(D) गोवा

उत्तर - (A) केरल


40. श्रीसैलम बांध किस नदी पर बना है - 

(A) गोदावरी नदी 

(B) कावेरी नदी 

(C) कृष्णा नदी 

(D) नर्मदा नदी 

उत्तर - (C) कृष्णा नदी 


41. गिरना और पूर्णा परियोजना किस राज्य में स्थित है -  

(A) महाराष्ट्र 

(B) कर्नाटक 

(C) तमिलनाडु 

(D) गुजरात 

उत्तर - (A) महाराष्ट्र 


42. फरक्का और मयूराक्षी बांध किस राज्य में स्थित है -

(A) पश्चिम बंगाल 

(B) असम

(C) झारखण्ड

(D) गुजरात 

उत्तर - (A) पश्चिम बंगाल 

व्यख्या - मयूराक्षी बांध को कनाडा बांध भी कहा जाता है, ये मयूराक्षी नदी अपर पश्चिम बंगाल में स्थित है . 


43. मंगलम, वलयार और मलमपुझा सिंचाई परियोजना का सम्बन्ध किस राज्य से है -

(A) महाराष्ट्र 

(B) कर्नाटक 

(C) तमिलनाडु 

(D) केरल 

उत्तर - (D) केरल  


44. शारदा बैराज, टनकपुर बैराज और पंचकेश्वर बैराज किन दो देशो के बीच समन्वित परियोजना है -

(A) भारत और भूटान 

(B) भारत और नेपाल 

(C) भारत और बांग्लादेश 

(D) भारत और चीन

उत्तर - (B) भारत और नेपाल 


45. मुल्लापेरियार बांध किस राज्य में स्थित है -

(A) महाराष्ट्र 

(B) कर्नाटक 

(C) तमिलनाडु 

(D) केरल 

उत्तर - (D) केरल  


46. ओबरा बांध किस नदी पर बनाया गया है -

(A) रिहन्द नदी 

(B) कोसी नदी 

(C) चम्बल नदी 

(D) सोन नदी 

उत्तर - (A) रिहन्द नदी 


47. निम्नलिखित में से कौन-सी परियोजना संयुक्त राज्य अमेरिका की टेनेसी नदी घाटी परियोजना पर आधारित है -

(A) शिवसमुद्रम परियोजना 

(B) दामोदर घाटी परियोजना 

(C) भाखड़ा-नागल बांध परियोजना 

(D) महानदी घाटी परियोजना 

उत्तर - (B) दामोदर घाटी परियोजना


48. भारत का सबसे उच्चा बांध कौन-सा है -

(A) भाखड़ा-नागल बांध 

(B) हीराकुण्ड बांध 

(C) टिहरी बांध 

(D) अलमाट्टी बांध 

उत्तर - (A) भाखड़ा-नागल बांध

व्याख्या - भाखड़ा-नागल परियोजना सतलज नदी पर स्थापित देश की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय परियोजना है . भाखड़ा बांध विश्व का सबसे उच्चा गुरुत्वीय बांध है . इससे लाभान्वित होने वाले राज्य पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान एवं केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली है . इस बांध पर गोविन्द सागर झील बनायीं गयी है .  


49 . भारत का सबसे लम्बा बांध कौन-सा है - 

(A) भाखड़ा-नागल बांध 

(B) हीराकुण्ड बांध 

(C) टिहरी बांध 

(D) अलमाट्टी बांध 

उत्तर - (B) हीराकुण्ड बांध 

व्याख्या - हीराकुण्ड बांध भारत के साथ-साथ विश्व का भी सबसे लम्बा बांध है . यह बांध महानदी पर उड़ीसा राज्य में बनाया गया है . 


50. भारत का सर्वाधिक उच्चाई पर स्थित बांध कौन-सा है -

(A) भाखड़ा-नागल बांध 

(B) हीराकुण्ड बांध 

(C) टिहरी बांध 

(D) अलमाट्टी बांध 

उत्तर - (C) टिहरी बांध 

व्यख्या - टिहरी बांध परियोजना भारत की सर्वाधिक उच्चाई पर स्थित बांध परियोजना है . यह भीलांगना और भागीरथी नदियों के संगम पर स्थित परियोजना है . इस बांध ले पीछे स्वामी रामतीर्थ सरोवर बनाया गया है . 


उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद 


plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post