भारत के खनिज संसाधन

भारत के खनिज संसाधन  

इस ब्लॉग में  भारत का भूगोल  (Indian  Geography)  से संबन्धित भारत के खनिज संसाधन   से सम्बंधित  महत्वपूर्ण  जानकारी  प्रश्न-उत्तर (MCQ) के माध्यम से प्रस्तुत  की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग , PET, KVS , NAVODAY UGC-NET, BEO, SSC, RAILWAY, UPSSSC, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा TET, STET, आदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी , ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।


1. राजस्थान में स्थित जावर खान किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है - 

(A) यूरेनियम 

(B) शीसा एवं जस्ता 

(C) बाक्साइट

(D) संगमरमर 

उत्तर - (B) शीसा एवं जस्ता 


2. कोयले केलिए प्रमुख रानीगंज खान किस राज्य में स्थित है - 

(A) झारखण्ड 

(B) पश्चिम बंगाल 

(C) बिहार 

(D) छत्तीसगढ़ 

उत्तर - (B) पश्चिम बंगाल 


3. झारखण्ड में स्थित जादूगोड़ा खान किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है -

(A) यूरेनियम 

(B) सीसा एवं जस्ता 

(C) बाक्साइट

(D) संगमरमर 

उत्तर - (A) यूरेनियम 


4. भारत का सर्वाधिक खनिज संपन्न राज्य कौन-सा है -

(A) बिहार 

(B) झारखण्ड 

(C) पश्चिम बंगाल 

(D) छत्तीसगढ़ 

उत्तर - (B) झारखण्ड 


5. मकराना किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है - 

(A) संगमरमर 

(B) जस्ता 

(C) तांबा

(D) लौह-अयस्क 

उत्तर - (A) संगमरमर


6. मकराना किस राज्य में स्थित है -

(A) राजस्थान 

(B) उत्तराखण्ड 

(C) गुजरात 

(D) मध्य प्रदेश 

उत्तर - (A) राजस्थान 


7. झारखण्ड में स्थित लोहारडागा किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है -

(A) यूरेनियम 

(B) सीसा एवं जस्ता 

(C) बाक्साइट

(D) संगमरमर 

उत्तर - (C) बाक्साइट


8. राजस्थान में स्थित खेतड़ी खान किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है - 

(A) संगमरमर 

(B) जस्ता 

(C) तांबा

(D) लौह-अयस्क 

उत्तर - (C) तांबा


9. भारत का खनिज की दृष्टि से निर्धन क्षेत्र है - 

(A) अरावली 

(B) थार का मरुस्थल 

(C) छोटा नागपुर का पठार 

(D) उत्तर का मैदान 

उत्तर - (D) उत्तर का मैदान


10. भारत का खनिज की दृष्टि से संपन्न क्षेत्र है - 

(A) अरावली 

(B) थार का मरुस्थल 

(C) छोटा नागपुर का पठार 

(D) उत्तर का मैदान 

उत्तर - (C) छोटा नागपुर का पठार 


11. भारत का एक मात्र स्थान जहाँ पर टिन पाया जाता है -

(A) जावर (राजस्थान)

(B) रीवा (मध्य प्रदेश) 

(C) बस्तर (छत्तीसगढ़)

(D) सलेम (तमिलनाडू) 

उत्तर - (C) बस्तर (छत्तीसगढ़)

 

12. भारत का अधिकांश लौह-अयस्क प्राप्त होता है - 

(A) धारवाड़ क्रम की चट्टानों से 

(B) कुडप्पा क्रम की चट्टानों से  

(C) विन्ध्यं क्रम की चट्टानों से 

(D) टर्शियरी युग की चट्टानों से 

उत्तर - (A) धारवाड़ क्रम की चट्टानों से


13. भारत में तांबा, सीसा-जस्ता एवं टंगस्टन का प्रमुख उत्पादक राज्य कौन-सा है -

(A) राजस्थान 

(B) पश्चिम बंगाल 

(C) छत्तीसगढ़ 

(D) मध्य प्रदेश 

उत्तर - (A) राजस्थान


14. निम्नलिखित में से किसे 'जुड़वाँ खनिज' (Twin Minerals) कहा जाता है -

(A) तांबा-टिन 

(B) शीसा-जस्ता 

(C) सोना-चाँदी

(D) लोहा-कोयला 

उत्तर - (B) शीसा-जस्ता 


15. भारत में जिप्सम का सर्वाधिक उत्पादन वाला राज्य है -

(A) बिहार 

(B) झारखण्ड 

(C) राजस्थान 

(D) मध्य प्रदेश 

उत्तर - (C) राजस्थान


16. लुनेज एवं कलोल तेल उत्पादक क्षेत्र किस राज्य में स्थित है -

(A) गुजरात 

(B) महाराष्ट्र 

(C) असम

(D) राजस्थान 

उत्तर - (A) गुजरात 


17. झरिया खान किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है -

(A) कोयला 

(B) लौह-अयस्क 

(C) संगमरमर 

(D) युरेनियम 

उत्तर - (A) कोयला 


18. कोयले की खान झरिया किस राज्य में स्थित है -

(A) बिहार 

(B) झारखण्ड 

(C) पश्चिम बंगाल 

(D) छत्तीसगढ़ 

उत्तर - (B) झारखण्ड 


19. केरल में निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज बहुतायत से पाया जाता है -

(A) मोनाजाइट

(B) युरेनियम 

(C) अभ्रक 

(D) ग्रेफाइट

उत्तर - (A) मोनाजाइट


20. पन्ना एवं रामखेरिया खान किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है -

(A) चाँदी 

(B) सोना 

(C) हीरा 

(D) थोरियम 

उत्तर - (C) हीरा 

व्याख्या - पन्ना एवं रामखेरिया खान मध्य प्रदेश में स्थित है और हीरा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है . 


21. गोलकुंडा खान किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है - 

(A) हीरा 

(B) तांबा 

(C) चाँदी 

(D) युरेनियम 

उत्तर - (A) हीरा

व्याख्य - आन्ध्र प्रदेश में स्थित गोलकुंडा खान हीरे के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है . विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा आन्ध्र प्रदेश की गोलकुंडा खान से ही निकाला गया था .   


22. देश में स्वर्ण का पहला परिशोधन कारखाना 'शिरपुर' में स्थापित किया गया . यह किस राज्य में स्थित है -

(A) महाराष्ट्र 

(B) तमिलनाडू

(C) कर्नाटक 

(D) मध्य प्रदेश 

उत्तर - (A) महाराष्ट्र 

व्याख्या - देश में स्वर्ण का पहला परिशोधन कारखाना महाराष्ट्र के धुले   जिले में 'शिरपुर' में 2001 स्थापित किया गया था. 


23. कोलार एवं हट्टी सोने की खान किस राज्य में स्थित है - 

(A) महाराष्ट्र 

(B) झारखण्ड

(C) कर्नाटक 

(D) मध्य प्रदेश 

उत्तर - (C) कर्नाटक 


24. एशिया की वृहत्तम यंत्रीकृत लौह-अयस्क की खान बैलाडीला किस राज्य में स्थित है -

(A) झारखण्ड 

(B) छत्तीसगढ़ 

(C) मध्य प्रदेश 

(D) पश्चिम बंगाल 

उत्तर - (B) छत्तीसगढ़


25. भारत में अधिकांश प्राकृतिक गैस का उत्पादन निम्नलिखित में से कहाँ पर किया जाता है -

(A) आन्ध्र प्रदेश तट से 

(B) गुजरात तट से 

(C) बंबई हाई तट से 

(D) तमिलनाडु तट से 

उत्तर - (B) गुजरात तट से 


26. भारत में सर्वाधिक कोयले के भण्डार पाये जाते है -

(A) छत्तीसगढ़ 

(B) झारखण्ड

(C) मध्य प्रदेश 

(D) ओड़िसा 

उत्तर - (B) झारखण्ड


27. भारत में वर्तमान समय में कोयले का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है -

(A) छत्तीसगढ़ 

(B) झारखण्ड

(C) मध्य प्रदेश 

(D) ओड़िसा 

उत्तर - (A) छत्तीसगढ़  


28. भारत में वर्तमान समय में लौह-अयस्क का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है -

(A) छत्तीसगढ़ 

(B) झारखण्ड

(C) मध्य प्रदेश 

(D) ओड़िसा 

उत्तर - (A) छत्तीसगढ़  


29. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य भारत में मैगनीज का सर्वाधिक उत्पादन करता है -

(A) उड़ीसा 

(B) छत्तीसगढ़ 

(C) मध्य प्रदेश 

(D) पश्चिम बंगाल 

उत्तर - (C) उड़ीसा 


30. कुद्रेमुख लौह-खनिज परियोजना निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है -

(A) कर्नाटक

(B) तमिलनाडु

(C) आन्ध्र प्रदेश 

(D) तेलंगाना 

उत्तर- (A) कर्नाटक


31. कालाहांड़ी मैगनीज उत्पादक क्षेत्र किस राज्य में स्थित है -

(A) उड़ीसा 

(B) कर्नाटक

(C) तेलंगाना

(D) आन्ध्र प्रदेश 

उत्तर - (A) उड़ीसा 


32. निम्नलिखित में से बाक्साईट की प्रमुख खान कौन-सी है -

(A) खेतड़ी 

(B) जावर 

(C) लोहारडागा

(D) कोलार 

उत्तर - (C) लोहारडागा


33. अभ्रक की प्राप्ति होती है -

(A) आग्नेय शैलो से 

(B) अवसादी शैलो से 

(C) रूपांतरित शैलो से 

(D) जलोढ़ निक्षेपो से 

उत्तर - (A) आग्नेय शैलो से


34. नागपुर-भंडारा-बालाघाट किस खनिज की एक प्रमुख पट्टी है -

(A) मैगनीज 

(B) तांबा 

(C) लौह-अयस्क 

(D) बाक्साइट

उत्तर - (A) मैगनीज 


35. लिग्नाइट कोयले के लिए प्रसिद्ध नवेली खान किस राज्य में स्थित है -

(A) तमिलनाडु

(B) आन्ध्र प्रदेश 

(C) मध्य प्रदेश 

(D) झारखण्ड 

उत्तर - (A) तमिलनाडु


36. एस्वर्या, मंगलम एवं भाग्यम तेल के कुएं किस राज्य में स्थित है -

(A) गुजरात 

(B) राजस्थान 

(C) असम 

(D) महाराष्ट्र 

उत्तर - (B) राजस्थान 


37. भारत में सर्वप्रथम खनिज तेल का कुआँ कहाँ पर खोदा गया था -

(A) डिगबोई में 

(B) माकूम में 

(C) नहरकटिया में 

(D) लकवा में 

उत्तर - (B) माकूम में 

व्याख्या - भारत में सर्वप्रथम खनिज तेल का कुआँ असम के माकूम क्षेत्र में 1867 में खोदा गया था उसके बाद डिगबोई क्षेत्र में 1889 में तेल के कुएं की खुदाई की गयी थी . 


38. रूद्रसागर, लकवा, सुरमा घाटी एवं मोरान तेल उत्पादक क्षेत्र किस राज्य में स्थित है -

(A) असम 

(B) गुजरात 

(C) महाराष्ट्र 

(D) राजस्थान 

उत्तर - (A) असम 


39. दामोदर घाटी, महानदी घाटी, सोन नदी घाटी एवं सिंगरैनी क्षेत्र किस खनिज के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है -

(A) कोयला 

(B) लौह-अयस्क 

(C) तांबा 

(D) खनिज तेल 

उत्तर - (A) कोयला


40. भारत में सर्वाधिक मात्रा में किस किस्म का कोयला पाया जाता है -

(A) एंथ्रेसाइट

(B) बिटुमिनस

(C) लिग्नाइट

(D) पीट या भूरा कोयला 

उत्तर - (B) बिटुमिनस


41. माकूम (असम), नवेली (तमिलनाडु) और पलना (राजस्थान) में किस प्रकार के कोयले का उत्पादन होता है - 

(A) एंथ्रेसाइट

(B) बिटुमिनस

(C) लिग्नाइट

(D) पीट या भूरा कोयला 

उत्तर - (C) लिग्नाइट


42. भारत में लिग्नाइट कोयले की प्रसिद्ध खान मन्नारगुड़ी किस राज्य में स्थित है -

(A) तमिलनाडु

(B) राजस्थान 

(C) आन्ध्र प्रदेश 

(D) उड़ीसा

उत्तर - (A) तमिलनाडु


43. झारखण्ड राज्य में स्थित घाटशिला किस खनिज के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है -

(A) निकेल 

(B) संगमरमर 

(C) जावर 

(D) सोना 

उत्तर - (A) निकेल 


44. राजस्थान में स्थित डेगाना क्षेत्र किस खनिज के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है -

(A) टंगस्टन 

(B) निकेल 

(C) थोरियाम 

(D) यूरेनियम

उत्तर - (A) टंगस्टन


45. सिक्किम में स्थित भोटांग खान किस खनिज के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है -

(A) निकेल

(B) तांबा 

(C) लौह-अयस्क 

(D) कोयला 

उत्तर - (B) तांबा 


46. भारत में लौह-अयस्क का वितरण किस युग की चट्टानों में मुख्यत: सकेंद्रित है - 

(A) धारवाड़ क्रम की चट्टानों में

(B) कुडप्पा क्रम की चट्टानों में 

(C) विन्ध्यं क्रम की चट्टानों में

(D) टर्शियरी युग की चट्टानों में 

उत्तर - (A) धारवाड़ क्रम की चट्टानों में


47. भारत में खान और खनिज अधिनियम 1957 कब लागू हुआ था -

(A) 1 जनवरी 1958

(B) 1 जून 1958 

(C) 10 अप्रैल 1959

(D) 15 अगस्त 1960

उत्तर - (B) 1 जून 1958


48. भारतीय खान ब्यूरों का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है - 

(A) नागपुर (महाराष्ट्र) 

(B) रांची (झारखण्ड)

(C) पटना (बिहार)

(D) भोपाल (मध्य प्रदेश) 

उत्तर - (A) नागपुर (महाराष्ट्र) 


49. खनिज सम्पदा की दृष्टि से 'भारत का रुर' की उपमा किसे प्रदान की गयी है -

(A) छोटा नागपुर का पठार को 

(B) राजस्थान के अरावली के क्षेत्र को 

(C) असम के डिगबोई क्षेत्र को 

(D) झारखण्ड के कोडरमा क्षेत्र को 

उत्तर - (A) छोटा नागपुर का पठार को


50. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा कब 'राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण नीति' को मंजूरी प्रदान की गयी -

(A) 29 जून 2016 को 

(B) 1 जुलाई 2016 को

(C) 15 अगस्त 2016 को 

(D) 25 सितम्बर 2016 को 

उत्तर - (A) 29 जून 2016 को 


उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद

plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post