भारतीय अर्थव्यवस्था पर आधारित महत्त्वपूर्ण प्रश्न
1. भारत की अर्थव्यवस्था कैसी है - मिश्रित अर्थव्यवस्था .
2. एक रुपये के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते है - वित्त मंत्रालय के वित्त सचिव के .
3. हालमार्क का सम्बन्ध किससे है - सोने की शुद्धता से .
4. सोने की शुद्धता बताने वाली हालमार्किंग कब से अनिवार्य की गयी - 1 जून 2021 से .
5. ब्रेंट इंडेक्स का सम्बन्ध किससे है - कच्चे तेल की कीमतों से .
6. भारत के लिए राष्ट्रीय आय और प्रति व्यक्ति आय की गणना सर्वप्रथम किसके द्वारा की गयी थी - दादा भाई नौरोजी .
7. दादा भाई नौरोजी द्वारा 1868 में भारत के लिए प्रति व्यक्ति आय कितने रूपये बतायी गयी थी - 20 रूपये .
8. स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय आय समिति का गठन सर्वप्रथम कब किया गया था - 1949 में .
9. राष्ट्रीय समिति के प्रथम अध्यक्ष कौन थे - पी. सी. महालनोबिस .
10. 1949 में गठित राष्ट्रीय आय समिति के सदस्य कौन-कौन थे - डॉ. आर. गाडगिल एवं वी. के. आर. वी. राव .
11. राष्ट्रीय आय लेखांकन का जनक किसे माना जाता है - साइमन कुजनेत्स को .
12. वर्तमान में राष्ट्रीय आय की गणना किसके द्वारा की जाती है - केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) .
13. केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) की स्थापना कब की गयी थी - 1951 में .
14. केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है - दिल्ली में .
15. 1 जनवरी 2015 से केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) द्वारा राष्ट्रीय आय की गणना किस आधार पर की जा रही है - बाजार मूल्य के आधार पर .
16. भारतीय मुद्रा में कब दशमलव प्रणाली अपनायी गयी - 1 अप्रैल 1957 में .
17. रिजर्व बैंक द्वारा निर्गमित सभी नोटों पर हिंदी तथा अंग्रेजी को मिलाकर कुल कितनी भाषाओ में लिखा गया है - 17 भाषा में .
18. भारत में ट्रेजरी बिल्स पहली बार कब निर्गत की गयी थी - 1917 में .
19. भारतीय रिजर्व बैंक का लेखा वर्ष है - 1 जुलाई से 30 जून .
20. केन्द्रीय बैंक के रूप में रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया (RBI) की संस्तुति किस आयोग द्वारा की गयी थी - हिल्टन यंग आयोग .
21. 'The Future of India' पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी - विमल जलान .
22. भारत में बेरोजगारी के आकडे कौन प्रदर्शित करता है - CSSO .
23. अत्याधिक कुपोषण के कारण किसे भारत का इथोपिया कहा जाता है - मध्य प्रदेश .
24. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है - लखनऊ .
25. भारत में बीमा व्यवसाय को नियमित और नियंत्रित कौन करता है - इरडा (IRDA) .
26. Insurance Regulatory and Development Authority (IRDA) की स्थापना कब की गयी थी - 1999 .
27. Insurance Regulatory and Development Authority (IRDA) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है - हैदराबाद .
28. भारत में पहली स्वर्ण रिफायनरी कहाँ पर स्थापित की गयी थी - सिरपुर .
29. केन्द्रीय एगमार्क प्रयोगशाला कहाँ पर स्थित है - नागपुर में .
30. प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे - के. सी. नियोगी .
31. प्रथम वित्त आयोग का गठन कब किए गया था - 1951 .
32. अंत्योदय कार्यक्रम की शुरुआत कब हुई थी - 1978 में .
33. सबसे अधिक प्रतिव्यक्ति आय वाला राज्य कौन-सा है - गोवा .
34. भारत में हरित क्रांति के समय भारत का केन्द्रीय खाद्य व कृषि मंत्री कौन था - सी. एस. सुब्रमण्यम .
35. भारत में हरित क्रान्ति किस वर्ष आयी - 1967 में प्रथम योजना अवकाश के समय .
36. हरित क्रांति शब्द के जनक कौन थे - विलियम गौड़ .
37. NIRVIK योजना क्या है - निर्यातको के लिए एक ऋण योजना .
38. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान कहाँ पर स्थित है - हैदराबाद में .
39. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत किसको कहा जाता है - डॉ. मनमोहन सिंह .
40. भारत में मुद्रा-स्फीति किस आधार पर मापी जाती है - थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर .
41. बैंक नोट प्रेस कहाँ पर स्थित है - देवास (मध्य प्रदेश) .
42. भारत में बैंको का पहली बार राष्ट्रीयकरण कब किया गया - 19 जुलाई 1969 .
43. भारत में बैंको का दूसरी बार राष्ट्रीयकरण कब किया गया - 15 अप्रैल 1980 .
44. भारत में पहली बार रूपये का अवमूल्यन किस वर्ष किया गया - 20 सितम्बर 1949 में .
45. भारतीय रूपये का कुल कितनी बार अवमूल्यन किया जा चुका है - 3 बार .
46. भारतीय रूपये का अवमूल्यन कब-कब किया गया है - 1949, 1966 एवं 1991.
47. मुद्रा के अवमूल्यन का मुख्य उद्देश्य होता है - निर्यात को प्रोत्साहित करना .
48. प्रथम पंचवर्षीय योजना किस प्रारूप (Modal) पर आधारित थी - हैराड-डोमर माडल .
49. दूसरी पंचवर्षीय योजना किस प्रारूप (Modal) पर आधारित थी - पी. सी. महालनोबिस माडल .
50. राजा चेलैया समिति का सम्बन्ध है - कर सुधार से .
उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .