UPTET Exam 2021 : Top 80 EVS Important Questions In Hindi
1. कौन-सी गैस सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों (U V Rays) का अवशोषण करती है और पृथ्वी में जीवन को संभव बनाती है - ओजोन गैस .
2. ओजोन गैस किस वायुमंडलीय परत में पायी जाती है - समतापमंडल .
3. ओजोन गैस समतापमंडल में किस उच्चाई पर पाई जाती है - 15 से 35 किमी. तक .
4. ओजोन गैस का रासायनिक संकेतक क्या है - O 3
5. ओजोन पर की मोटाई किस यंत्र से मापी जाती है - डाब्सन से .
6. सर्वप्रथम किस महाद्वीप पर ओजोन छिद्र देखा गया - अंटार्क्टिका महाद्वीप पर .
7. अंटार्क्टिका महाद्वीप पर सर्वप्रथम किसने ओजोन छिद्र का पता लगाया - जोसेफ फारमैन (1985 इंग्लैण्ड) .
8. ओजोन क्षरणकारी पदार्थ (ODS) कौन-कौन से है - क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC) .
9. क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC) के बाद ओजोन स्तर का दूसरा प्रमुख विध्वंसक कौन-सा यौगिक है - नाइट्रोजन ऑक्साइड .
10. ओजोन क्षरणकारी पदार्थो (ODS) के लिए विश्व का पहला सम्मलेन कब और कहाँ पर हुआ था - वियना कन्वेंशन (ऑस्ट्रिया 1985) .
11. ओजोन परत के संरक्षण से सम्बंधित कौन-सा सम्मलेन आयोजित किया गया था - मोंट्रियल प्रोटोकोल (कनाडा 1987)
12. विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है - 16. सितम्बर को .
13. विश्व आर्द्र भूमि दिवस कब मनाया जाता है - 2 फरवरी को .
14. रामसर (ईरान) कन्वेंशन 1971 का सम्बन्ध किससे है - आर्द्र भूमि (Wet Lands) से .
15.भूमिगत जल के दोहन के कारण संसार का कौन-सा शहर सर्वाधिक प्रभावित है - ब्रुकलिन (USA) .
16. किस नदी को संयुक्त राज्य अमेरिका का नरक कहा जाता है - टेनेसी नदी .
17. भारत की किस नदी को जैविक मरुस्थल कहा जाता है - दामोदर नदी को .
18. पृथ्वी का औसत तापमान कितना है - 15 डिग्री .
19. वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में कौन-सी सक्रिय गैस पायी जाती है - नाइट्रोजन .
20. वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में कौन-सी अक्रिय गैस पायी जाती है - आर्गन .
21. वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा कितनी पायी जाती है - 0 से 4% तक .
22. भोपाल गैस त्रासदी कब घटित हुई थी - 2 - 3 दिसंबर 1984 .
23. भोपाल गैस त्रासदी किस गैस के रिसाव के कारण घटित हुई थी - मिथाइल आइसोसायनाइड (MIC) .
24. भोपाल गैस त्रासदी के लिए कौन सी फैक्ट्री उत्तरदायी थी - भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड .
25. चर्नोबिल परमाणु दुर्घटना कब घटित हुई थी - 26 अप्रैल 1986 .
26. चर्नोबिल परमाणु दुर्घटना किस देश में घटित हुई थी - यूक्रेन के चर्नोबिल में (उस समय पूर्व सोवियत संघ) .
27. थ्रीमाइल आइलैंड दुर्घटना का सम्बन्ध किस देश से है - पेंसिलवेनिया (संयुक्त राज्य अमेरिका) .
28. थ्रीमाइल आइलैंड दुर्घटना कब घटित हुई थी - 28 मार्च 1979 में .
29. धारणीय या स्थाई विकास की अवधारणा के सर्वप्रथम प्रतिपादक कौन थे - ब्रंटलैंड (1987) .
30. स्थायी विकास के निमित्त संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) का सम्मलेन कहाँ पर आयोजित किया गया - जोहांसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका, 2002) .
31. प्रथम पृथ्वी सम्मलेन कब आयोजित किया गया था - 1992 में .
32. प्रथम पृथ्वी सम्मलेन कहाँ पर आयोजित किया गया था - ब्राजील के रियो-डी-जनेरियो शहर में .
33. एजेंडा 21 का सम्बन्ध किस सम्मलेन से है - रियो सम्मलेन से (1992) .
34. किस सम्मलेन को पृथ्वी सम्मलेन के नाम से भी जाना जाता है - रियो सम्मलेन से (1992) .
35. किस सम्मलेन में सतत विकास की अवधारणा को अपनाया गया - रियो सम्मलेन से (1992) .
36. किस सम्मलेन को दूसरे पृथ्वी सम्मलेन की संज्ञा दी जाती है - जोहांसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका, 2002) .
37. धारणीय या स्थायी विकास के पांच मुख्य क्षेत्र कौन-कौन से है - उर्जा, जल, स्वास्थ्य, कृषि और जैव विविधता .
38. रियो+5 सम्मलेन कब और कहाँ पर आयोजित किया गया - न्यूयॉर्क (USA 1997) .
39. COP 26 का आयोजन वर्ष 2021 में कहाँ पर किया गया था - ग्लास्गो (स्कोटलैंड) .
40. COP - 27 का आयोजन वर्ष 2022 में कहाँ पर किया जायेगा - शर्म-अल-शेख (मिस्र) .
41. COP - 25 का आयोजन वर्ष 2019 में कहाँ पर किया गया था - मैड्रिड (स्पेन) .
42 किस जलवायु सम्मलेन में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की स्थापना की गयी थी - COP - 21 .
43. COP - 21 का आयोजन कब और कहाँ किया गया था - पेरिस (फ़्रांस) में नवम्बर 2015 को .
44. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की स्थापना किन देशो के प्रयास से की गयी थी - भारत और फ़्रांस .
45. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है - गुरुग्राम (हरियाणा) .
46. COP का पूरा नाम क्या है - कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (Conference of the Parties) .
47. COP का आयोजन कौन करता है - UNCCC .
48. पहले COP - 1 का आयोजन कहाँ पर किया गया था - बर्लिन (जर्मनी) में 1995 में .
49. COP क्या है - UNFCCC में शामिल सदस्यों का सम्मलेन .
50. UNFCCC क्या है - जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्थापित एक वैश्विक समझौता .
51. UNFCCC का पूरा नाम क्या है - United Nations Framework convention on Climate Change .
52. UNFCCC में वर्तमान कितने सदस्य देश है - 197 .
53. भारत में UNFCCC COP का आयोजन कब किया गया था - नई दिल्ली में 2002 में COP - 8 .
54. पेरिस समझौता किसे कहा जाता है - COP - 21 .
55. पहला विश्व जलवायु सम्मलेन का आयोजन कब किया गया - 5 जून 1972 में .
56. पहला विश्व जलवायु सम्मलेन का आयोजन कहाँ पर किया गया - स्टॉकहोम (स्वीडन) .
57. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का गठन कब किया गया - 1972 .
58. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है - नौरोबी (केन्या) .
59. किसे Smoke City कहा जाता है - शिकागो (USA) .
60. किसे भारत का Smoke City कहा जाता है - कोलकत्ता .
61. Red Data Book का सम्बन्ध किससे है - विलुप्ति के करीब जीवो से .
62. Red Data Book का प्रकाशन कौन करता है - IUCN .
63. IUCN द्वारा प्रजातियों का वर्गीकरण कितने भागो में किया गया है - 9 भागो में .
64. IUCN का पूरा नाम क्या है - International Union for Conservation of Nature .
65. IUCN द्वारा Red Data Book कब प्रकाशित की गयी थी - 1964 .
66. IUCN का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है - ग्लांड (स्विट्जरलैंड) .
67. IUCN की स्थापना कब की गयी थी - 5 अक्टूबर 1948 .
68. कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय समझौता अंतर्राष्ट्रीय रूप से बाध्यकारी कार्बन उत्सर्जन कटौती लक्ष्यों के प्रति पक्षकारो को प्रतिबद्ध करता है - क्योटो प्रोटोकॉल .
69. क्योटो प्रोटोकॉल कब हुआ था - 1997 में COP - 3 .
70. कौन सी गैस भूमंडलीय तापन (Global Warming) के लिये उत्तरदायी है - कार्बन डाई ऑक्साइड .
71. कौन सी गैस हरित ग्रह प्रभाव (Green House Effect) के लिए उत्तरदायी है - कार्बन डाई ऑक्साइड .
72. हरित ग्रह (Green House) गैसे कौन-कौन सी है - CO2, नाइट्रस ऑक्साइड, मीथेन, क्लोरोफ्लोरोकार्बन, वाष्प एवं ओजोन .
73. हरित ग्रह प्रभाव (Green House Effect) के अस्तित्व के बारे में सबसे पहले किसने बताया था - जोसेफ फुरियर (1824) .
74. हरित ग्रह प्रभाव (Green House Effect) शब्द का सबसे पहले प्रयोग किसने किया - निल्स गुस्टफ एकहोम (1901) .
75. कौन सी गैस अम्लीय वर्षा (Acid Rain) के लिए उत्तरदायी है - सल्फर डाई ऑक्साइड .
76. किस गैस को क्रैकिंग गैस कहा जाता है - सल्फर डाई ऑक्साइड .
77. विश्व में सबसे अधिक अम्लीय वर्षा कहाँ पर होती है - नॉर्वे में .
78. भारत में सर्वाधिक अम्लीय वर्षा कहाँ पर होती है - केरल में .
79. अंतर्राष्ट्रीय अम्लीय वर्षा अनुसंधान केन्द्र कहाँ पर स्थित है - ओस्लो (नॉर्वे ) .
80. नये अनुसंधान के अनुसार भूकम्प आने के समय वायुमंडल में किस गैस की अधिकता हो जाती है - रेडान गैस .
उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .