बाल-मनोविज्ञान पर आधारित महत्वपूर्ण तथ्य
1. प्रथम मनौवैज्ञानिक प्रयोगशाला की स्थापना किसने की थी - वुंट ने (जर्मनी) .
2. छात्र अधिगम का वार्क (VARK) माडल किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया था - नील फ्लेमिंग के द्वारा .
3. स्टेनले हाल के अनुसार अधिक तनाव और तूफान की अवस्था है - किशोरावस्था .
4. शारीरिक और मानसिक परिपक्वता प्राप्त व्यक्ति को क्या कहा जाता है - किशोर .
5. मनोविज्ञान के अनुसार बाल-विकास की कौन-सी अवस्था सबसे जटिल व कठिन है - किशोरावस्था .
6. विकास की किस अवस्था में बुद्धि का अधिकतम विकास होता है - किशोरावस्था .
7. 'एडोलेसेन्स' (Adolescence) किसकी पुस्तक है - स्टेनले हाल (1904) .
8. किसने कहा कि "किशोर में जो शारीरिक, मानसिक और और संवेगात्मक परिवर्तन होते है, वे अकस्मात होते है - स्टेनले हाल .
9. गिरोह अवस्था किस आयु वर्ग एवं विलम्ब-विकास से सम्बंधित है - 8 से 10 वर्ष एवं समाजीकरण .
10. शैशवावस्था की किसने सिखने का आदर्श काल कहा है - वेलेन्टाइन ने .
11. किसका विचार है कि "3 से 6 वर्ष तक बच्चा अर्द्ध स्वप्नों में रहता है" - थार्नडाइक .
12. फ्रायड के अनुसार लड़को में कौन-सी ग्रंथि पायी जाती है - ओडीपस ग्रंथि .
13. फ्रायड के अनुसार लड़कियों में कौन-सी ग्रंथि पायी जाती है - इलेक्ट्रा ग्रंथि .
14. बाल्यावस्था को 'संवेगात्मक विकास का अनोखा काल' किसने कहा है - कोल एवं ब्रूस ने .
15. बाल्यावस्था को 'मिथ्या परिपक्वता' किसने कहा है - रॉस ने .
16. डाल्टन प्रणाली के जन्मदाता है - मिस हेलेन पार्कहर्स्ट .
17. यह किसका मत है कि "बच्चे अपनी वृद्धि व विकास हेतु कठोर अध्ययन करते है - मैस्लो .
18. मानव विकास की वह अवस्था जिसे 'सुनहरी अवस्था' कहा जाता है - बाल्यावस्था .
19. विकास के किस काल को 'अत्यधिक दवाब और तनाव का काल' कहा गया है - किशोरावस्था .
20. किस मनोवैज्ञानिक के अनुसार "विकास एक सतत और धीमी-धीमी प्रक्रिया है" - स्किनर .
21. "किशोर ही वर्तमान की शक्ति और भावी आशा को प्रस्तुत करता है" यह कथन है - क्रो एवं क्रो का .
22. बच्चे के विकास के सिरस्थ सिद्धांत के अनुसार - विकास सिर से पैर की ओंर होता है .
23. विकासात्मक कार्य के प्रत्यय के प्रतिपादक थे - रॉबर्ट हैविघर्स्ट ( अमेरिका) .
24. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार विकास कितनी अवस्थाओ से होकर गुजरता है - 4 अवस्थाओ से .
25. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार विकास की 4 अवस्थाएं है -
1. संवेगात्मक गामक अवस्था - जन्म से 2 वर्ष तक .
2. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था - 2 वर्ष से 7 वर्ष तक .
3. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था - 7 वर्ष से 11 वर्ष तक .
4. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था - 11 वर्ष से 15 वर्ष तक .
26. थार्नडाइक का व्यक्तित्व के वर्गीकरण का आधार है - चिन्तन और कल्पना .
27. किस मनौवैज्ञानिक द्वारा एक भूखे चिम्पैंजी पर अपना प्रयोग किया गया - कोहलर द्वारा .
28. कालान्तर की क्रियाओं में वह पुन:प्रकट होता है, तो उस नये कार्य का करना अधिगम कहलाता है" . यह परिभाषा है - वुडवर्थ की .
29. "नवीन ज्ञान और नवीन प्रक्रियाओं को प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिगम की प्रक्रिया है" . यह कथन है - वुडवर्थ की .
30. "सीखना विकास की प्रक्रिया है" . यह कथन है - वुडवर्थ .
31. अधिगम की दार्शनिक आधार पर व्याख्या किस मनौवैज्ञानिक ने की है - फ्रोबेल ने .
32. अधिगम वक्र की खोज किसने की थी - ब्रियान एवं कार्टर ने .
33. किस मनौवैज्ञानिक ने सीखने की सामग्री के रूप में निरर्थक शब्दों का प्रयोग किया - एंबिगहास .
34. कौशल को सीखने की प्रथम अवस्था होती है - अनुकरण .
35. "व्यवहार के कारण व्यवहार में आया कोई भी परिवर्तन अधिगम है" - यह कथन है - गिलफोर्ड का .
36. गैम्ने का सम्बन्ध किससे है - अधिगम का श्रेणीक्रम से .
37. 'द कंडीशन ऑफ़ लर्निंग' किसकी पुस्तक है - गैम्ने की .
38. गैम्ने के अधिगम पदानुक्रम में अधिगम की सर्वोच्च अवस्था है - समस्या-समाधान अधिगम .
37. गैम्ने के अधिगम पदानुक्रम में अधिगम की प्रारम्भिक अवस्था है - संकेत अधिगम .
38. डिस्लेक्सिया (Dyslexia) सम्बंधित है - पठन विकार से .
39. डिस्लेक्सिया (Dyslexia) का अर्थ होता है - अपपठन .
40. डिस्ग्राफिक का सम्बन्ध है - लिखने की कठिनाई से .
41. थर्स्टन और लिकर्ट का सम्बन्ध किससे है - अभिवृद्धि से .
42. 'Out of the Box' चिन्तन किससे सम्बंधित है - अपसारी चिन्तन से .
43. विकास के मनोसामाजिक सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था - एरिकसन .
44. पहचान बनाम भूमिका (Ego Identity versus Role confusion) किस आयु के बीच की होती है - 12 - 20 की आयु के बीच .
45. एरिकसन के अनुसार मनोसामाजिक विकास की पाँचवी अवस्था किसे माना जाता है - पहचान बनाम भूमिका (Ego Identity versus Role confusion) .
46. किसके द्वारा सर्वप्रथम व्यक्तित्व के आकलन के लिए 'शब्द संघ परिक्षण (Word Association Test) का निर्माण किया गया - जुंग के द्वारा .
47. जुंग के द्वारा व्यक्तित्व के आकलन के लिए 'शब्द संघ परिक्षण (Word Association Test) का निर्माण कब किया गया - 1910 में .
48. व्यक्तित्व के आकलन के लिए 'शब्द संघ परिक्षण (Word Association Test) में कितने शब्दों को शामिल किया गया - 100 .
49. प्रासंगिक अंतर्बोध परीक्षण (Thematic Apperception Test, TAT) का विकास किसके द्वारा किया गया - मूरे (1935) .
50. प्रासंगिक अंतर्बोध परीक्षण (Thematic Apperception Test) में कितने कार्डो का प्रयोग किया जाता है - 31
51. क्लाउड पिक्चर टेस्ट किसके मापन में प्रयुक्त होता है - व्यक्तित्व के .
52. बाल विकास की कौन-सी अवस्था में ओडीपस और इलेक्ट्रा जटिलता शुरू होती है - शैशवावस्था में .
53. एरिकसन के अनुसार एक व्यक्ति कितने विकासात्मक चरणों से होकर गुजरता है - 8.
54. कैटेल ने व्यक्तित्व का शीलगुण सिद्धांत में स्रोत लक्षण के कितने युग्म बतायें है - 16.
55. अपने आप को प्रेम करने की प्रवृत्ति को क्या कहा जाता है - नार्सिसिज्म .
56. नार्सिसिज्म अथार्थ अपन आप को प्रेम करने की भावना किसमे उच्च स्तर की होती है - शिशु में .
57. फ्रायड की विकास अवस्थाओ के अनुसार किस अवस्था को प्रारम्भिक विधायल आयु समझा जाता है - अव्यक्तावस्था या सुषुप्तावस्था (Latency Stage)
58. फ्रायड की विकास अवस्थाओ के अनुसार अव्यक्तावस्था या सुषुप्तावस्था (Latency Stage) होती है - 6 वर्ष से 12 वर्ष तक .
59. किस वर्ष की आयु में बच्चे स्वयं को पहचान सकते है कि वह लड़का है या लड़की - तीन वर्ष .
60. इदम, अहम् और पराअहम् किस संरचना के भाग है - व्यक्तित्व के .
61. किसके द्वारा अन्तर्मुखी, बहिर्मुखी तथा उभयमुखी व्यक्तित्व का वर्गीकरण किया गया है - युंग (स्विट्जरलैंड) .
62. ग्रंथियों के आधार पर व्यक्तित्व के विभिन्न प्रकारों की चर्चा किसने की - कैनन .
63. किसने शरीर रचना की दृष्टि से व्यक्तित्व को तीन भागो - लम्ब्काय, सुडौलकाय एवं गोलकाय में वर्गीकृत किया - क्रेशमर ने .
64. किसने अंत:स्रावी ग्रंथि के आधार पर व्यक्तित्व के तीन प्रकार - थायराइड ग्रंथि वाले, पिट्यूटरी ग्रंथि वाले एवं एड्रिनल ग्रंथि वाले वर्गों में वर्गीकृत किया - कैनन ने .
65. किसने मुल्यो के आधार पर व्यक्तित्व को 6 भागो - सैद्धांतिक, आर्थिक, धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और कलात्मक में वर्गीकृत किया - स्प्रेंजर ने .
66. किसे बाल-मनौविज्ञान का जनक कहा जाता है - स्टेनली हाल को .
67. किसने 20वी शताब्दी को बालको का काल कहा है - क्रो एण्ड क्रो ने .
68. किसने सर्वप्रथम बाल-मनौविज्ञान को परिभाषित किया - बर्क ने .
69. किसने सर्वप्रथम बाल-मनौविज्ञान का वैज्ञानिक अध्ययन किया - पेस्टालोजी ने .
70. बाल-मनौविज्ञान पर लिखी Baby Biography पुस्तक किसकी है - पेस्टालोजी ने .