पर्वत (Mountain)

 पर्वत (Mountain)

समस्त भूपटल के लगभग 26% भाग पर पर्वत और पहाड़ियों का विस्तार है । पर्वत भूपटल पर पायें जाने वाले दूसरी श्रेणी के उच्चावच है ।

पर्वत अपने अपने समीपवर्ती धरातल से सामान्यत: 1000 मी. से अधिक उच्चे ऐसे भाग है, जिनका ढाल तीव्र और शिखर संकुचित होता है । पर्वतो के लघु भाग को जिनका क्षेत्रीय विस्तार कम होता है और उंच्चाई 1000 मी. से कम होती है, पहाड़ी कहलाती है ।



पर्वतो का वर्गीकरण (Classification of Mountains)

निर्माण प्रक्रिया के आधार पर पर्वतो का वर्गीकरण

पर्वतो के निर्माण एवं विकास मे मुख्य रूप से संपीडन की शक्ति, खिचाव की शक्ति (Force of Tension), ज्वालामुखी उद्गार तथा उससे निस्सृत पदार्थो का जमाव, अपरदन का प्रभाव तथा स्थल का उभार आदि का सहयोग रहता है । इन आधार पर पर्वतो को निम्न भागो मे वर्गीकृत किया जाता है –

1.       वलित पर्वत (Fold Mountain)

2.       अवरोधी पर्वत (Block Mountain)

3.       संग्रहीत पर्वत (Mountain of Accumulation)

4.       गुम्बदाकार पर्वत (Dome Mountain)

5.       अवशिष्ट पर्वत (Residual or Reliet Mountains)

6.       जटिल पर्वत (Complex Mountain)

वलित पर्वत (Fold Mountains)

जब चट्टानों मे पृथ्वी की आंतरिक शक्तियों द्वारा मोड या वलन पड़ जाते है तो उसे मोड़दार या वलित पर्वत (Fold Mountains) कहा जाता है । वलित पर्वत विश्व के सबसे उंच्चे एवं सर्वाधिक विस्तृत पर्वत है, जिनका विस्तार प्राय: हर महाद्वीप मे पाया जाता है । इनका विस्तार महाद्वीपो मे उत्तर से दक्षिण या पूर्व से पश्चिम पाया जाता है ।

वलित पर्वत के उदाहरण –

1.     1.  हिमालय पर्वत – एशिया

2.     2. आल्पस पर्वत – यूरोप

3.     3.  राकी पर्वत – उत्तरी अमेरिका

4.     4.  एंडीज़ पर्वत – दक्षिण अमेरिका

5.     5. यूराल पर्वत – एशिया-यूरोप

6.     6. एटलस पर्वत – अफ्रीका

अवरोधी पर्वत (Block Mountains)

अवरोधी पर्वत (Block Mountains) का निर्माण तनाव की शक्तियों द्वारा होता है खिंचाव के कारण धरतलीय भागो मे दरारे या भ्रंश पड़ जाती है, जिस कारण धरातल का कुछ भाग ऊपर उठ जाता है तथा कुछ भाग नीचे धँस जाता है । इस प्रकार दरारों के समीप उंच्चे उठे भाग को  अवरोधी पर्वत (Block Mountains) कहा जाता है । चूंकि अवरोधी पर्वतो का निर्माण दरार या भ्रंश के कारण होता है इस कारण अवरोधी पर्वत को भ्रंशोत्थ पर्वत भी कहा जाता है । इनका आकार मेज के समान होता है ।

अवरोधी पर्वत (Block Mountains) के उदाहरण

1. वासाच रेंज – संयुक्त राज्य अमेरिका

2. वासजेस पर्वत – जर्मनी

3. ब्लैक फॉरेस्ट – जर्मनी

4. सॉल्ट रेंज पर्वत – पाकिस्तान

5. सियरा नेवादा – कैलिफोर्निया (USA)

 संग्रहीत पर्वत (Mountain of Accumulations)

धरातल के ऊपर मिट्टी, मलवा, लावा इत्यादि के निरन्तर जमा होते रहने से निर्मित्त पर्वतो को 'संग्रहीत पर्वत' कहते है . वास्तव में ज्वालामुखी के उद्गार से निस्तृत लावा, विखंडित पदार्थ तथा राखचूर्ण आदि के क्रमबध अथवा असम्बद्ध संग्रह के फलस्वरूप संगृहीत पर्वतो का निर्माण होता है . इस प्रकार इन्हें ज्वालामुखी पर्वत भी कहा जाता है .  

संग्रहीत पर्वत (Mountain of Accumulations) :-

1. शास्ता - संयुक्त राज्य अमेरिका 

2. हुड - संयुक्त राज्य अमेरिका 

3. रेनियर - संयुक्त राज्य अमेरिका 

4. मेयाना - फिलीपीन्स

5. फ्यूजीयामा - जापान 

6. कोटोपैक्सी - इक्वेडोर 

7. विसूवियस - इटली 

4. गुम्बदाकार पर्वत (Dome Mountain) 

जब पृथ्वी के धरातलीय भाग में चाप (Arch) के आकार में उभार होने से धरातलीय भाग ऊपर उठ जाता है तो उसे 'गुम्बदाकार पर्वत (Dome Mountain)' पर्वत कहा जाता है . 

गुम्बदाकार पर्वत के उदहारण 

1. ब्लैक हिल्स - संयुक्त राज्य अमेरिका 

2. बिग हार्न्स - संयुक्त राज्य अमेरिका 

3. सिनसिनाती उभार - संयुक्त राज्य अमेरिका 

4. हेनरी पर्वत - संयुक्त राज्य अमेरिका 

अवशिष्ट पर्वत (Residual or Relict Mountain) 

अपरदन की शक्तियों द्वारा जब प्रारम्भिक पर्वत अपरदित होकर अवशिष्ट के रूप में दृष्टिगोचर होते है, तो उन्हें अवशिष्ट या घर्षित पर्वत (Residual or Relict Mountain) कहते है . ये विश्व के सबसे प्राचीन पर्वत है . 

अवशिष्ट पर्वत के उदहारण 

1. अरावली पर्वत - भारत 

2. विंध्यांचल पर्वत - भारत 

3. सतपुड़ा पर्वत - भारत 

4. पश्चिमी घाट पहाड़  - भारत

5. पूर्वी घाट पहाड़ - भारत  

6. महादेव पर्वत - भारत 

7. पारसनाथ - भारत 

8. अप्लेशियन पर्वत - संयुक्त राज्य अमेरिका 

जटिल पर्वत (Complex Mountain) 

जब किसी पर्वत में कई पर्वतो के विशेषताएँ सम्मिलित रूप से पायी जाती है तो उसे 'जटिल या मिश्रित पर्वत' कहा जाता है . वास्तव में इस प्रकार के पर्वतो का निर्माण पूर्णरूप से आग्नेय चट्टान या रूपान्तरित चट्टान या बड़े पैमाने पर अव्यवस्थित अवसादी चट्टानों से होता है . 

जटिल पर्वत (Complex Mountain) के उदहारण 

1. सियारा नेवादा - संयुक्त राज्य अमेरिका 

2. ह्वाइट पर्वत - संयुक्त राज्य अमेरिका 

3. एनाकोंडा पर्वत - संयुक्त राज्य अमेरिका 

विश्व के पर्वतो के बारे में महतवपूर्ण तथ्य 

1. विश्व की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एंडीस पर्वत है, जो 7 देशो से होकर गुजरती है . ये देश है - कोलम्बिया, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पेरू, इक्वेडोर और वेनेजुएला. एंडीस पर्वतमाला 7000 किमी. लम्बी एवं 200 किमी. चौड़ी है . 

2. विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखला हिमालय पर्वत है . हिमालय पर्वत 7 देशो की सीमाओं में फैला है . ये देश है - पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान, चीन एवं म्यांमार . 

3. ब्रिटिश कोलम्बिया को पर्वतो का सागर कहा जाता है . 

4. कुनलुन पर्वत को एशिया की रीढ़ की उपमा दी जाती है . 

5. अफ्रीका महाद्वीप में स्थित एटलस पर्वत अफ्रीका का एकमात्र अल्पाइन मोडदार पर्वत है, जो तीन देशो मोरक्को, अल्जीरिया एवं ट्यूनीशिया में स्थित है . 

6. पिरेनिज पर्वत फ़्रांस एवं स्पेन देशो के मध्य स्थित है , 

7. यूराल पर्वत तथा काकेसस पर्वत यूरोप और एशिया महाद्वीप की सीमा बनाते है . 

8. यूरोप महाद्वीप में स्थित आल्पस पर्वत फ़्रांस, इटली, स्विट्जरलैंड तथा ऑस्ट्रिया में विस्तृत है .

9. सागर नितल के आधार पर विश्व का सर्वाधिक ऊँचा पर्वत हवाई द्वीप में स्थित मौनाकी पर्वत है . 

10. उत्तरी अमेरिका में स्थित अप्लेशियन पर्वत का निर्माण हर्सीनियन पर्वतीकरण की प्रक्रिया के परिणाम स्वरूप हुआ . 

11. दक्षिणी आल्पस पर्वत न्यूजीलैंड में स्थित है . 

12. आल्पस पर्वत फ़्रांस, इटली, स्विट्जरलैंड एवं ऑस्ट्रिया में स्थित है . 

13. सियारा नेवादा विश्व का सर्वाधिक विस्तृत ब्लाक पर्वत है . 

14. अरावली पर्वत भारत में स्थित सर्वाधिक प्राचीन पर्वत है . 

15. नेपाल हिमालय में स्थित माउंट एवरेस्ट विश्व की सर्वाधिक ऊँची पर्वत चोटी है, जो 8848 मी. ऊँची है . 

नीचे विश्व में कुछ प्रमुख पर्वतो की सूची दी गयी है :-

 

पर्वत

स्थिति

1.

अराकानयोमा

म्यांमार

2.

पीगूयोमा

म्यांमार

3.

ड्रेकंसबर्ग

दक्षिण अफ्रीका

4.

कुनलुन

चीन

5.

हिंदुकुश

अफगानिस्तान

6.

सुलेमान किरथर

पाकिस्तान

7.

ग्रेट डिवान्डिंग रैंज

ऑस्ट्रेलिया

8.

अप्लेशियन

सं. र. अमेरिका

9.

हैनरी पर्वत

सं. र. अमेरिका

10.

ब्लैक फारेस्ट

जर्मनी

11.

सियेरा नेवादा

सं. र. अमेरिका

12.

ग्रेट सॉल्ट रैंज

पाकिस्तान

13.

पिरेनिज

स्पेन एवं फ़्रांस

14.

राकीज

सं. र. अमेरिका

15.

पोंटिक

तुर्की

16.

टोरस

तुर्की

17.

ब्रोकन हिल्स

ऑस्ट्रेलिया

18.

अल्ताई

चीन

19.

जूरा पर्वत

स्विट्जरलैंड एवं फ़्रांस

20.

यूराल पर्वत

रूस

21.

एलबुर्ज

ईरान

22.

जाग्रोस

ईरान एवं तुर्की

23.

एपेनाइन

इटली

24.

कास्केड रैंज

कनाडा

25.

तियानशान

चीन

 

उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद 

plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post