उत्तर प्रदेश विशेष (Uttar Pradesh Special) Part - 1

  उत्तर प्रदेश विशेष  (Uttar Pradesh Special) Part - 1 

इस ब्लॉग में  उत्तर प्रदेश विशेष  (Uttar Pradesh Special)  से संबन्धित  महत्वपूर्ण  जानकारी  प्रश्न-उत्तर (MCQ ) के माध्यम से प्रस्तुत  की गयी है, राज्य लोक सेवा आयोग , RO/ARO,  PET, BEO,  UPSSSC, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा आदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी , ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।


1. उत्तर प्रदेश का वर्तमान भौगोलिक स्वरूप कब अस्तित्व मे आया ?

(A) 24 जनवरी 1950 

(B) 26 जनवरी 1950 

(C) 12 जनवरी 1950  

(D) 9 नवम्बर 2000

व्याख्या - उत्तर प्रदेश का वर्तमान भौगोलिक स्वरूप 9 नवम्बर 2000 को अस्तित्व मे आया जब उत्तर प्रदेश के 13 पर्वतीय जिलो को काटकर उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया गया । 


2. निम्नलिखित मे से कौन एक सही सुमेलित नहीं है ?

(A) प्रदेश के पहले लोकयुक्त श्री विशम्भर दयाल  

(B) प्रदेश के पहले मुख्य सूचना आयुक्त एम. ए. खान

(C) प्रदेश के पहले विधान सभा अध्यक्ष पुरुषोतम दास टण्डन

(D) प्रदेश के पहले विधान परिषद सभापति विष्णु भूषण मालिक

व्याख्या - उत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रथम सभापति श्री चंद्रभान थे ।  


3. उत्तर प्रदेश को कितने शस्य-जलवायु प्रदेशों मे विभाजित किया गया है ?

(A) 11    

(B) 7  

(C) 9  

(D) 12


4. प्रदेश मे उगाई जाने वाली फसलों मे निम्नलिखित मे से किस फसल की अवधि न्यूनतम है ?

(A) चना   

(B) मसूर

(C) अरहर

(D) मूँग


5. प्रदेश मे प्रथम निर्यात संवर्धन औधोगिक पार्क कहाँ पर स्थापित किया गया था ?

(A) मुरादाबाद    

(B) नोएडा  

(C) लखनऊ  

(D) आगरा


6. सर्वाधिक अनुसूचित जनजातिय प्रतिशत वाला जिला कौन सा है ?

(A) मिर्जापुर     

(B) सोनभद्र  

(C) ललितपुर   

(D) खीरी


7. महर्षि वाल्मीकि आश्रम स्थापित है

(A) काल्पी    

(B) श्रावस्ती   

(C) अयोध्या   

(D) बिठुर


8. उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संगीत रत्न पुरस्कार किसकी स्मृति मे दिये जाते है ?

(A) कवि प्रदीप  

(B) उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ  

(C) पंडित रविशंकर  

(D) पंडित लच्छु महाराज


9. लोकनृत्य राहुला का सम्बन्ध प्रदेश के किस क्षेत्र से है ?

(A) पूर्वी क्षेत्र   

(B) रूहेलखण्ड  

(C) बघेलखण्ड   

(D) बुंदेलखण्ड


10. Central Institute for Sub-Tropical Horticulture ( CISH ) प्रदेश मे कहाँ पर स्थित है ?

(A) झाँसी  

(B) गोरखपुर  

(C) लखीमपुर खीरी   

(D) लखनऊ


11. प्रदेश मे आंवले का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला जिला है

(A) प्रयागराज 

(B) लखनऊ  

(C) प्रतापगढ़   

(D) पीलीभीत


 12. प्रदेश मे अब तक कुल कितनी महिला राज्यपाल बन चुकी है ?

(A) 

(B) 3     

(C) 4      

(D) 5

व्याख्या - उत्तर प्रदेश मे अभी तक कुल दो महिला राज्यपाल बनी है ये है -श्रीमती सरोजिनी नायडू एवं आनंदी बेन पटेल ।


13.सैयद सालार मेला कहाँ लगता है ?

(A) मनकापुर  

(B) खलीलाबाद   

(C) बाराबांकी  

(D) बहराइच 


14. प्रदेश उर्दू प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र अवस्थित है ?

(A) बाराबंकी       

(B) रामपुर     

(C) अलीगढ़       

(D) लखनऊ


15. सूची – I (क्षेत्र) एवं सूची – II (खनिज) को कूट के आधार पर मिलान करे

   (सूची – I )   (सूची – II) कूट   A  B  C  D

A. सोनभद्र     1. वनटंगीया  (A) 4   3  1  2

 B. ललितपुर   2. खरवार    (B) 4   3  2  1

 C. देवरिया    3. सहरिया    (C) 3   4  2  1

 D. गोरखपुर   4. बैगा       (D) 3  4  1   2


16. उत्तर प्रदेश पर्यावरण निदेशालय का गठन कब किया गया ?

(A) 1965     

(B) 1975    

(C) 1976     

(D) 1980


17. सूची – I (बाँध) एवं सूची – II ( नदी) को कूट के आधार पर मिलान करे

  (सूची – I)    (सूची – II) कूट  A  B  C  D

A. नगवा   1. बिरमा      (A)  4  3   1  2

B. काठी    2. बेलन      (B)  4  3   2  1

C. मौदाहा   3. कर्मनाशा   (C)  3  4   2  1

D. मेजा     4. रामगंगा   (D)  3  4   1  2


18. निम्नलिखित मे से कौन एक सही सुमेलित नहीं है

(A) उ. प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 1982   

(B) गंगा नदी संरक्षण प्राधिकरण 2009

(C) उ. प्र. विज्ञान एवं प्रद्धोगिकी 1975  

(D) सुदूर संवेदन उपयोग केन्द्र, लखनऊ 1985


19. प्रदेश के कार्यालयो मे हिन्दी भाषा को कब अनिवार्य कर दिया गया ?

(A) 26 जनवरी 1950     

(B) 2 अक्टूबर 1960

(C) 26 जनवरी 1968    

(D)  5 अगस्त 1970


20. प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन सा है  ?

(A) बांधा      

(B) चित्रकूट       

(C) जालौन        

(D) ललितपुर 


21. 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का ओसत जनघनत्व कितना था ?

(A) 892          

(B) 829              

(C) 845               

(D) 831


22. प्राची शर्मा एवं प्रतिभा शर्मा के बारे मे निम्नलिखित मे से कौन सा/से कथन सही है/हैं

1. लखनऊ मेट्रो को पहली बार इन दोनों महिलाओं ने चलाया ।

2. इन दोनों महिलाओं को रानी लक्ष्मी पुरस्कार से 2016 मे सम्मानित किया गया ।

(A) केवल पहला   

(B) केवल दूसरा    

(C) दोनों सही है       

(D) दोनों गलत है ।

 

23. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 1 मई 2016 को प्रदेश के किस जिले से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारम्भ किया गया ?

(A) बनारस  

(B) आजमगढ़  

(C) भदोही  

(D) बलिया

 

24. प्रदेश के किस जिले मे भारतीय कौशल संस्थान की स्थापना की जा रही है, जो अपनी तरह का देश का पहला संस्थान है ?

(A) लखनऊ     

(B) बनारस      

(C) आगरा       

(D) कानपुर


25. प्रदेश मे प्रथम विकलांग विश्वविधायलय कहाँ पर स्थापित किया गया है ?

(A) श्रावस्ती      

(B) कुशीनगर      

(C) कौशांबी      

(D) चित्रकूट

 

26. वर्तमान मे प्रदेश मे कुल कितने मण्डल एवं जनपद है ?

(A) 19 & 75     

(B) 18 & 74     

(C) 18 & 75      

(D) 18 & 76


27. निम्नलिखित मे से कौन एक सही सुमेलित नहीं है

(A) स्कूल ऑफ पेपर टेकनोंलॉजी सहारनपुर

(B) गुरु गोविन्द स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ

(C) शस्य वानिकी राष्ट्रीय शोध केन्द्र झाँसी

(D) अम्बेडकर इस्टिट्यूट ऑफ टेकनोंलॉजी फॉर हेंडीकेप्ड आगरा

व्याख्या - अम्बेडकर इस्टिट्यूट ऑफ टेकनोंलॉजी फॉर हेंडीकेप्ड कानपुर मे स्थित है । 


28. रोजगार की दृष्टि से प्रदेश का सबसे बड़ा उधयोग कौन सा है ?

(A) पीतल   

(B) हथकरघा  

(C) चूड़ी   

(D) दीयासिलाई


29. निम्नलिखित मे से कौन एक लखनऊ मे स्थित नहीं है -

(A) राष्ट्रीय कथक संस्थान   

(B) मोती लाल नेहरू बाल संग्रालय

(C) भातखण्डे संगीत महाविधालय   

(D) भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान केन्द्र

व्याख्या - भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान केन्द्र झाँसी मे स्थित है तथा इसकी स्थापना 1962 मे की गयी थी । 


30. डॉ. भीम राव अम्बेडकर नक्षत्रशाला जिसे आर्यभट्ट नक्षत्रशाला के नाम से भी जाना जाता है कहाँ पर स्थित है ?

(A) लखनऊ 

(B) कानपुर    

(C) मुरादाबाद   

(D) रामपुर

व्याख्या - डॉ. भीम राव अम्बेडकर नक्षत्रशाला जिसे आर्यभट्ट नक्षत्रशाला के नाम से भी जाना जाता है रामपुर मे स्थित है । यह देश की पहली लेजर (Laser) नक्षत्रशाला है । 


31. प्रदेश क्ले किस क्षेत्र मे सोयाबीन की फसल मुख्यत: बोयी जाती है

(A) रूहेलखण्ड क्षेत्र   

(B) पूर्वी उत्तर प्रदेश  

(C) पश्चिमी उत्तर प्रद्श   

(D) बुंदेलखंड क्षेत्र


32. ठुमरी गायिका गिरजा देवी का सम्बन्ध है -

(A) बनारस घराने से 

(B) जयपुर घराने से 

(C) लखनऊ घराने से 

(D) भोपाल घराने से


33. प्रदेश मे किसान मित्र योजना कब प्रारम्भ हुई ?

(A) 18 जून 2004 

(B) 18 जून 2003 

(C) 18 जून 2002 

(D) 18 जून 2001


34. प्रदेश मे कंप्यूटर एडेड डिजायनिग परियोजना का केन्द्र स्थित है -

(A) आगरा   

(B) प्रयागराज 

(C) लखनऊ  

(D) कानपुर


35. प्रदेश मे वर्तमान मे कुल कितने कृषि विश्वविधालय है -

(A) 3   

(B) 4   

(C) 5   

(D) 6

व्याख्या - प्रदेश मे वर्तमान मे कुल 6 कृषि विश्वविधालय है, जिनमे से 4 राजकीय, 1 केन्द्रीय एवं 1 डीम्ड विश्वविधालय है, जो इस प्रकार है -

1. चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविधालय - कानपुर (1975) 

2. आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविधालय - फैजाबाद (1976)

3. सरदार पटेल कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविधालय - मेरठ (2000)

4. बांदा कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविधालय - बांदा (2010)

5. सैम हिगिनवाटन कृषि प्रौधोगिकी एवं विज्ञान विश्वविधालय (डीम्ड) - नैनी (प्रयागराज)

6. रानी लक्ष्मी राष्ट्रीय कृषि विश्वविधालय (केन्द्रीय) - झाँसी 


36. प्रदेश मे नॉलेज पार्क की स्थापना कहाँ पर की गई है ?

(A) ग्रेटर नोएडा  

(B) आगरा   

(C) नोएडा    

(D) लखनऊ


37. प्रदेश का गुरु पुर्णिमा पर्व समर्पित है

(A) व्यास    

(B) भृगु    

(C) वाल्मीकि   

(D) गुरु वशिष्ठ


38. भारत मे सर्वप्रथम हवाई डाक सेवा प्रदेश के किस स्थान से प्रारम्भ हुई थी ?

(A) आगरा    

(B) कानपुर   

(C) लखनऊ   

(D) प्रयागराज

व्याख्या - भारत और विश्व की प्रथम विमान डाक सेवा का शुभारम्भ 1911 मे प्रयागराज (इलाहाबाद) से नैनी के बीच किया गया । 


39. सूची I ( हवाई अड्डा ) एवं सूची – II ( स्थान ) को कूट के आधार पर मिलान करे

 (सूची – I)    (सूची – II)   कूट    A   B  C  D

A. सरसावा   1. गाजियाबाद      (A) 4   3  1  2

B. खेरिया    2. गौतम बुद्ध नगर (B) 4   3  2  1

C. जेवर     3. आगरा           (C) 3  4  2  1

D. हिंडन    4. सहारनपुर        (D) 3  4  1  2


40. प्रदेश मे निम्नलिखित मे से किस स्थान पर कृषि विश्वविधालय स्थित नहीं है ?

(A) फैजाबाद    

(B) अलीगढ़   

(C) मेरठ   

(D) बांदा


41. उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की स्थापना किस वर्ष की गयी ?

(A) 1975   

(B) 1976   

(C) 1978   

(D) 1980


42. निम्नलिखित मे से कौन एक सही सुमेलित नहीं है

(A) इंदिरा गाँधी नक्षत्रशाला - लखनऊ      

(B) जवाहर नक्षत्रशाला प्रयागराज

(C) वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला बनारस   

(D) सभी सुमेलित है ।

व्याख्या - वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला गोरखपुर मे स्थित है । इसकी स्थापना 2006 मे की गयी थी । 

43. सूची – I (खान) एवं सूची – II (खनिज) को कूट के आधार पर मिलान करे

 (सूची – I )   ( सूची – II) कूट       A   B  C  D

A. सोनराई     1. काँच बालू    (A)  4  3   1  2

B. मकरी-खोह   2. डोलोमाइट  (B)  4  3   2  1

C. बारी        3. तांबा         (C)  3  4   2  1

D. लाला पुर    4. फायर क्ले   (D)  3  4   1  2


44. प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री कौन थे ?

(A) चन्द्र भानु गुप्त   

(B) चौधरी चरण सिंह  

(C) केशव प्रसाद मौर्य    

(D) राजनाथ सिंह


45. सर्वाधिक जिलो को स्पर्श करने वाला प्रदेश का जिला कौन सा है ?

(A) कानपुर देहात  

(B) सोनभद्र   

(C) बदायूं    

(D) पीलीभीत


46. प्रदेश मे राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का शुभारम्भ कब किया गया ?

(A) 10 सितम्बर 2004 

(B) 10 सितम्बर 2005

(C) 15 सितम्बर 2005  

(D) 10 सितम्बर 2006


 47. 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश के चार सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाले जिलो का सही क्रम किया है

(A) गाजियाबाद-लखनऊ-कानपुर नगर-आगरा   

(B) लखनऊ-कानपुर नगर-गाजियाबाद-आगरा

(C) लखनऊ-गाजियाबाद-कानपुर नगर-आगरा   

(D) गाजियाबाद-लखनऊ-आगरा-कानपुर नगर


48. 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश के चार सर्वाधिक जनघनत्व वाले जिलो का सही क्रम क्या है -

(A) गाजियाबाद-वाराणसी-भदोही-लखनऊ  

(B) वाराणसी-गाजियाबाद-भदोही-लखनऊ

(C) गाजियाबाद-वाराणसी-लखनऊ-भदोही  

(D) वाराणसी-गाजियाबाद-लखनऊ-भदोही


49. 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश की कुल साक्षरता कितने प्रतिशत रही ?

(A) 67%  

(B) 67.7%   

(C) 68%   

(D) 68.5%


50. 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश के चार सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिलो का सही क्रम क्या है -

(A) जौनपुर-आजमगढ़-देवरिया-प्रतापगढ़   

(B) जौनपुर-आजमगढ़-प्रतापगढ़-देवरिया

(C) जौनपुर-देवरिया-आजमगढ़-प्रतापगढ़   

(D) आजमगढ़-जौनपुर-देवरिया-प्रतापगढ़

 

 

उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l

धन्यवाद 

 

 

 


plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post