Indian Geography Part - 1 MCQ

भारत का भूगोल ( Indian Geography ) Part - 1   MCQ 

भारत के भूगोल की पहली श्रंखला प्रस्तुत की जा रही है , जो सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिए अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है । इस श्रंखला मे ऐसे प्रश्नो का उत्तर सहित व्याख्या के साथ  संकलन किया गया है जो अक्सर परीक्षा मे पूछे जाते है या पूछे जाने की प्रबल संभावना होती है । उम्मीद करते है कि आप के लिए ये अध्ययन सामग्री अत्यन्त ही उपयोगी सिद्ध होगी । 

 1. निम्नलिखित मे से कौन सा राज्य SEVEN SISTERS के अंतर्गत नहीं आता है ?
 (A) असम
 (B) मेघालय
 (C) नागालैंड
 (D) सिक्किम 
उत्तर - (D) सिक्किम 
व्याख्या - भारत के सात उत्तर-पूर्वी राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा एवं मेघालय राज्यो को SEVEN SISTERS के नाम से जाना जाता है । 

 2. उत्तर पूर्वी 7 भारतीय राज्याओ  से निम्नलिखित मे से कौनसा एक देश अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं बनाता है ?
 (A) म्यांमार
 (B) भूटान 
 (C) बांग्लादेश
 (D) नेपाल 
उत्तर - (D) नेपाल 
व्याख्या - उत्तर-पूर्वी सात भारतीय राज्यो से भूटान , चीन , म्यांमार एवं बांग्लादेश 4 देश अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाते है । 

 3. निम्नलिखित मे से कौन सा राज्य तीनों तरफ से बांग्लादेश से घिरा हुआ है ? 
 (A) त्रिपुरा 
 (B) असम 
 (C) पश्चिम बंगाल
 (D) मिजोरम
उत्तर - (A) त्रिपुरा  


 4. निम्नलिखित मे से कौन सा राज्य बांग्लादेश को दो बार स्पर्श करता है ?
 (A) मेघालय
 (B) असम 
 (C) मणिपुर
 (D) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर - (B) असम 
व्याख्या - असम देश का एक मात्र ऐसा राज्य है, जो किसी भी एक देश ( बांग्लादेश ) को दो बार स्पर्श करता है ।

5. सूरमा घाटी निम्नलिखित मे से किस राज्य मे स्थित है ?

 (A) असम

 (B) मणिपुर

 (C) अरुणाचल प्रदेश

(D) मिजोरम

उत्तर - (A) असम


6. डफला एवं अबोर पहाड़ियाँ किस राज्य मे स्थित है ?

 (A) असम

 (B) मणिपुर

 (C) अरुणाचल प्रदेश

 (D) मिजोरम

उत्तर - (C) अरुणाचल प्रदेश

व्याख्या - डफला , अबोर एवं  मिश्मी पहड़ियाँ अरुणाचल प्रदेश मे स्थित है ।


7. निम्नलिखित मे से कौन सा भारतीय राज्य बांग्लादेश को स्पर्श नहीं करता है ?

 (A) असम

 (B) मणिपुर

 (C) मेघालय

 (D) मिजोरम

उत्तर - (B) मणिपुर

व्याख्या - बांग्लादेश को 5 भारतीय राज्य स्पर्श करते है, ये राज्य पश्चिम बंगाल , असम , मेघालय , मिजोरम एवं त्रिपुरा है । बांग्लादेश भारत से सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी बनाता है । 


8. निम्नलिखित मे से कौन सा भारतीय राज्य तीन देशो के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं बनाता है ?

 (A) सिक्किम

(B) पश्चिम बंगाल

(C) अरुणाचल प्रदेश 

(D) असम

 उत्तर - (D) असम

व्याख्या - तीन भारतीय राज्य एवं एक केन्द्र शासित प्रदेश  लद्दाख तीन-तीन देशो के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाते है, जो इस प्रकार है -

1. सिक्किम - नेपाल , चीन , भूटान 

2. पश्चिम बंगाल - नेपाल , भूटान , बांग्लादेश 

3. अरुणाचल प्रदेश - भूटान ,चीन , म्यांमार 

4. लद्दाख - पाकिस्तान , अफगानिस्तान , चीन 


9. सिक्किम निम्नलिखित मे से किस एक देश को स्पर्श नहीं करता है ?

 (A) भूटान

 (B) चीन

 (C) नेपाल

 (D) बांग्लादेश

उत्तर - (D) बांग्लादेश

व्याख्या - सिक्किम तीन देशो नेपाल , चीन एवं भूटान को स्पर्श करता है ।


10. चपनाला झील निम्नलिखित मे से किस राज्य मे स्थित है ?

 (A) असम

 (B) मेघालय

 (C) नागालैंड

 (D) सिक्किम

उत्तर - (A) असम


11. असम निम्नलिखित मे से किस एक राज्य को स्पर्श नहीं करता है ?

 (A) अरुणाचल प्रदेश 

 (B) मेघालय

 (C) नागालैंड

 (D) सिक्किम

उत्तर - (D) सिक्किम

व्याख्या - असम 7 राज्यो अरुणाचल प्रदेश , नागालैंड , मणिपुर , मेघालय, मिजोरम , त्रिपुरा  एवं पश्चिम बंगाल को स्पर्श करता है । 


12. उत्तर प्रदेश के पश्चात निम्नलिखित मे से कौन सा राज्य सर्वाधिक राज्यो को स्पर्श करता है ?

 (A) असम

 (B) महाराष्ट्र

 (C) छत्तीसगढ़

 (D) अरुणाचल प्रदेश

उत्तर - (A) असम

व्याख्या - उत्तर प्रदेश के बाद असम सर्वाधिक राज्यो को स्पर्श करने वाला राज्य है । असम 7 राज्यो को स्पर्श करता है । 


13. भारत के कितने राज्य बांग्लादेश को स्पर्श करते है ?

 (A) 4

 (B) 5

 (C) 6

 (D) 7

उत्तर - (B) 5

व्याख्या - भारत के कुल 5 राज्य पश्चिम बंगाल , असम , मेघालय , त्रिपुरा एवं मिजोरम बांग्लादेश को स्पर्श करते है ।


14. भारत के कुल कितने राज्यो से कर्क रेखा हो कर गुजरती है ?

(A) 7

(B) 8

(C) 9

(D) 10

उत्तर - (B) 8

व्याख्या - भारत के कुल 8 राज्यो से कर्क रेखा होकर गुजरती है, ये राज्य है -

1. राजस्थान  2. गुजरात  3. मध्य प्रदेश  4. छत्तीसगढ़  5. झारखण्ड   6. पश्चिम बंगाल  7. त्रिपुरा   8. मिजोरम


15. भारत के कुल कितने राज्य समुद्र को स्पर्श करते है ?

(A) 8

(B) 9

(C) 7

(D) 10

उत्तर - (B) 9

व्याख्या - भारत के कुल 9 राज्य समुद्र को स्पर्श करते है, ये राज्य है -

1. गुजरात   2.  महाराष्ट्र   3. गोवा   4. कर्नाटक   5. केरल  6. तमिलनाडु  7. आन्ध्र प्रदेश  8. ओड़ीसा  9. पश्चिम

बंगाल


16. भारत के कुल कितने राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाते है ?

(A) 16

(B) 17

(C) 18

(D) 19

उत्तर - (B) 17

व्याख्या - भारत के  16 राज्य एवं एक केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख ( कुल 17 ) 15200 km लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाते है ।


17. भारत कुल कितने देशो के साथ थलीय अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है ?

(A) 7

(B) 8

(C) 9

(D) 10

उत्तर - (A) 7

व्याख्या - भारत कुल 7 देशो से 15200 km लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है, ये देश है -

1. पाकिस्तान  2. अफगानिस्तान  3. चीन  4. नेपाल  5. भूटान  6. म्यांमार  7. बांग्लादेश


18. भारत से सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा कौन सा देश बनाता है ?

(A) चीन

(B) पाकिस्तान

(C) बांग्लादेश 

(D) नेपाल

उत्तर - (C) बांग्लादेश 

व्याख्या -  भारत से सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश बनाता है , जो 4096.7 किमी. लम्बी है तथा इस सीमा के साथ 5 भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल , असम , मेघालय , त्रिपुरा एवं मिजोरम अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करते है । भारत से सबसे छोटी  अंतर्राष्ट्रीय सीमा अफगानिस्तान ( 106 किमी. ) तथा इसके भूटान ( 699किमी. ) बनाता है ।


19. नाथुला दर्रा एवं चुम्बी घाटी किस राज्य मे स्थित है ?

(A) असम

(B) सिक्किम

(C) मणिपुर

(D) अरुणाचल प्रदेश 

उत्तर - (B) सिक्किम


20. निम्नलिखित मे से कौन सा राज्य म्यांमार को स्पर्श नहीं करता है ?

(A) अरुणाचल प्रदेश

(B) मणिपुर 

(C) त्रिपुरा 

(D) नागालैंड 

उत्तर - (C) त्रिपुरा 

व्याख्या - म्यांमार को 4 भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश , नागालैंड , मणिपुर एवं मिजोरम स्पर्श करते है ।


Note :- अधिक जानकारी के लिए आप हमे Comment Box मे लिख सकते है । 














 

                                                         

2 Comments

plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment
Previous Post Next Post