उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 Shift – 2 17/02/2024
सामान्य जानकरी
1.गोदान किस प्रसिद्ध लेखक द्वारा लिखा गया उपन्यास है – मुंशी प्रेमचंद .
2. कौन-सा भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है – भारत रत्न .
3. किस दिन को भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है – 26 नवम्बर .
4. किसमे लैक्टिक एसिड होता है – दही में .
5. ‘गुड़ी पड़वा’ किस राज्य का बसंत-समय का त्यौहार है – महाराष्ट्र .
6. दशकीय जनसंख्या करवाने की जिम्मेदारी कस मंत्रालय के पास है – गृह मंत्रालय .
7. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है – नई दिल्ली में .
8. साबर क्राइम की शिकायत दर्ज करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है – 1930 .
9. उत्तर प्रदेश पुलिस की टैगलाइन क्या है – सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा .
10. आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसन्धान संस्थान उत्तराखंड राज्य में कहाँ पर स्थित है – नैनीताल में .
11. G20 का पूर्ण रूप क्या है – ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी .
12. भारत का सबसे बड़ा अंतर-विभागीय अभिसरण कार्यक्रम “ऑपरेशन कायाकल्प” किस राज्य की सरकार द्वारा शुरू किया गया – उत्तर प्रदेश .
13. भारत में राष्ट्रव्यापी जीएसटी का विचार सबसे पहले किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया था – केलकर समिति .
14. कौन-सा पडौसी देश भारत के साथ सीमा साझा नहीं करता है – मालद्वीप .
15. टोक्यो एशिया में किस देश की राजधानी है – जापान की .
16. संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित ग्रांड कैनियन किस नदी पर निर्मित्त किया गया – कोलोरेडो नदी .
17. नर्मदा किस सागर में मिलती है – अरब सागर में .
18. उन गीतों क नाम बताओ, जो राधा और कृष्ण के दिव्य प्रेम का गुणगान करते है और विशेष रूप से ब्रज में लोकप्रिय है – रसिया .
19. वस्त्र मंत्रालय ने किसका उत्पादन करने वाले किसानो की सुविधा के लिए पाट-मित्रो (Pat-Mitro) एप्लीकेशन लांच की – जूट (पटसन) .
20. थंगका किस राज्य की सबसे लोकप्रिय कला शैली है – सिक्किम की .
21. किसने संविधान के प्रत्येक पृष्ठ के किनारों (बॉर्डर) को डिजाइन किया था और इसे कलाकृतियों से सजाया था – श्री नंदलाल बोस .
22. किस देश में तमिल कवि और दार्शनिक थिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण किया गया – फ़्रांस .
23. 2016 के विमुद्रीकरण के समय कौन भारत के प्रधानमंत्री थे – श्री नरेंद्र मोदी .
24. प्रभावती गुप्त, गुप्त साम्राज्य के किस शासक की बेटी थी – चन्द्रगुप्त द्वितीय .
25. ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमे निजी क्षेत्र और सरकार दोनों हो, क्या कहलाती है – मिश्रित अर्थव्यवस्था .
26. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में से किस घटना के बाद रवीन्द्र नाथ टैगोर ने अपना दर्द और गुस्सा व्यक्त किया था – जलियांवाला बाग नरसंहार .
27. नीली क्रांति किससे सम्बन्धित है – मत्स्य पालन से .
28. किस एप्लीकेशन का उद्देश्य नागरिक के डिजिटल दस्तावेज वॉलेट में प्रमाणिक डिजिटल दस्तावेज तक पहुँच प्रदान करके नागरिको का डिजिटल सशक्तिकरण’ करना है – डिजीलाकर .
29. हाल ही में उत्तर प्रदेश के किस जिले में प्रथम पूर्ण-बालिका सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया गया – मथुरा में .
30. किस बैंक ने RuPay नेटवर्क पर भारत का पहला कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड लांच किया – इंडसंइड बैंक .
31. कौन टाटा स्टील लिमिटेड के संस्थापक थे – सर जमशेदजी नुसरवानजी टाटा .
32. उत्तर प्रदेश राजस्व सहिंता, 2006 क अनुसार राज्य सरकार प्रत्येक जिले में कितने “कलेक्टर” (इसमें सहायक या अतिरिक्त कलेक्टर शामिल नहीं है ) नियुक्त करेगी – एक .
33. वर्तमान में इलाहबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशो की स्वीकृत संख्या कितनी है – 160 .
34. भारत की स्वतंत्रता के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे – श्री गोविंद वल्लभ पन्त .
35. “याया त्सो” भारत में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित पहला जैव विविधता विरासत स्थल है – लद्दाख .
36. कौन-सी एक व्यापक और दूरदर्शी पहल है जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य में महिलाओं को सुरक्षा, सलामती और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है – मिशन शक्ति .
37. उत्तर प्रदेश की राज्य सीमा किस राज्य की सीमा को नहीं छूती है – तेलंगाना .
38. दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी अनामुडी है, जो किस पर्वत श्रंखला में स्थित है – नीलगिरि श्रृखला (सभी ऑप्शन गलत है I इसका सही उत्तर अनामलाई श्रंखला है ) .