नोबेल पुरस्कार 2022
नोबेल पुरस्कार विश्व के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो छह अलग-अलग क्षेत्रो में प्रत्येक वर्ष दिए जाते है . 2022 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है . जिनकी पूरी लिस्ट आपको इस पोस्ट में मिल जाएगी . यह सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्याधिक महत्त्वपूर्ण है .
नोबेल पुरस्कार विजेता 2022
![]() |
शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता 2022
वर्ष 2022 का शांति का नोबेल पुरस्कार इस बार बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्त्ता और प्रबल लोकतंत्र समर्थक एलेस बियालियात्स्की, रूस की एक संस्था 'मेमोरियल' जो मानवाधिकारो के लिए काम करती है तथा यूक्रेन की मानवाधिकारो के लिए काम करने वाली संस्था 'सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज' को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है .
एलेस बियालियात्स्की – एलेस बियालियात्स्की बेलारूस के रहने वाले है, जिन्हें वर्ष 2022 में शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है . वे वर्ष 1980 से ही लोकतान्त्रिक आन्दोलन से जुड़े है . बेलारूस में लोकतंत्र न होने और एलेस के इस बात का विरोध करते रहने एवं लोकतंत्र के प्रबल समर्थन के कारण उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है .
मेमोरियल – मोरियल रूस का एक मानवाधिकारो के लिए काम करने वाला संगठन है . इसकी स्थापना 1987 में सोवियत संघ के दौरान हुई थी . इस संगठन का उद्देश्य साम्यवादी दमन के पीड़ितो की यादें रखना है . सोवियत विघटन के बाद यह संगठन रूस में मानवाधिकारों के लिए काम करता रहा है . इसलिए रूस के इस संगठन को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है .
सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज – इस संगठन की स्थापना 2007 में यूक्रेन में हुई थी . यह संगठन मानवाधिकारों और लोकतंत्र के लिए काम करता है . रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद इस संगठन द्वारा यूक्रेन के नागरिको के लिए काम करने के लिए इस संगठन को इस वर्ष का शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है .
2022 साहित्य का नोबेल पुरस्कार
प्रसिद्ध फ्रांसीसी साहित्यकार एनी एनॉक्स को वर्ष 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है . 1940 में फ़्रांस में जन्मे एनी एनॉक्स के लेखन का मुख्य केंद्र सामाजिक असमानता रहा है .
एनी एनॉक्स के द्वारा लिखी गयी प्रमुख पुस्तके इस प्रकार है –
जर्नल डू देहोर्स (1993)
एक्सीटीरियर्स (1996)
या ला वी एक्सटीरियर (1993-1999)
थिंग्स सीन (2010)
लेस अरमोयर्स वीड्स (फिल्म) 1974
2022 रसायन का नोबेल पुरस्कार
वर्ष 2022 में तीन व्यक्तियों को रसायन के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है . ये इस प्रकार है –
कैरोलिन बटोर्जी (संयुक्त राज्य अमेरिका)
बैरी शार्पलैस (संयुक्त राज्य अमेरिका)
नोट :- बैरी शार्पलैस को दूसरी बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है . इन्हें पहली बार 2001 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था .
मोर्टन मेल्डेल (डेनमार्क)
2022 में रसायन के क्षेत्र में इन तीनो को नोबेल पुरस्कार ‘क्लिक केमिस्ट्री’ और ‘बायोओर्थोगोनेल केमिस्ट्री’ के विकास के लिए दिया गया है .
2022 चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार
वर्ष 2022 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के स्वान्ते पैबो को प्रदान किया गया है . उन्हें यह पुरस्कार विलुप्त होमीनिन और मानव विकास के जीनोम से सम्बंधित उनकी खोजों के लिए दिया गया .
2022 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
वर्ष 2022 में तीन व्यक्तियों को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है . ये इस प्रकार है –
एलेन एस्पेक्ट (फ़्रांस)
जॉन ए. कलोसर (संयुक्त राज्य अमेरिका)
एंटोन जिलिंगर (ऑस्ट्रिया)
इन्हें यह पुरस्कार ‘उलझे हुए फोटानों के प्रयोग के लिए, बेल असमानताओं के उल्लंघन की स्थापना और अग्रणी क्वांटम सूचना विज्ञान के लिए दिया गया है . इनके परिणामों ने Quantum सूचना पर आधारित नई तकनीक का रास्ता साफ कर दिया है .
2022 अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार –
वर्ष 2022 में तीन व्यक्तियों को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है . ये इस प्रकार है -
बेन एस. बर्नानके (USA)
डगलस डब्ल्यू डायमंड (USA)
फिलिप एच. डायबीविग (USA)
इन्हें यह पुरस्कार बैंको और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए दिया गया है .
क्या है नोबेल पुरस्कार
नोबेल पुरस्कार विश्व के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित पुरस्कार है . इस पुरस्कार को प्राप्त करने वालो के नाम विश्व के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिको, लेखको, अर्थशास्त्रियों और मानवाधिकार पैरोकारो की सूची में जुड़ जाते है . नोबेल पुरस्कार सर अल्फ्रेड नोबेल के नाम और उनकी याद में दिए जाते है . वह स्वीडन के प्रसिद्ध उद्योगपति और वैज्ञानिक थे . उन्हें डायनामाइट जैसे विस्फोटक की खोज के लिए जाना जाता है . पहला नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में सर अल्फ्रेड नोबेल के निधन के पांच वर्ष बाद दिया गया था . इसमें विजेताओं को एक स्वर्ण पदक और एक प्रमाण पत्र के साथ एक करोड़ क्रोनोर (लगभग नौ लाख डॉलर) की पुरस्कार धनराशि दी जाती है .
विजेताओं के नाम की घोषणा अक्टूबर में की जाती है और सम्मान प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को दिया जाता है . 1896 में 10 दिसंबर को ही सर अल्फ्रेड नोबेल का निधन हुआ था .
नोबेल पुरस्कार के क्षेत्र
नोबेल पुरस्कार निम्नलिखित 6 क्षेत्रो में दिया जाता है -
1. शांति
2. साहित्य
3. भौतिकी
4. रसायन
5. चिकित्सा
6. अर्थशास्त्र
नोट - 1.अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 1969 से दिया जाना प्रारंभ किया गया .
2. शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे द्वारा प्रदान किया जाता है जबकि अन्य सभी क्षेत्रों के पुरस्कार स्वीडन द्वारा प्रदान किये जाते है .
1. रवीन्द्र नाथ टैगोर - 1913 साहित्य
2. डॉ. सी.वी. रामन - 1930 भौतिकी
3. डॉ. हरगोविन्द खुराना - 1968 चिकित्सा
4. मदर टेरेसा - 1979 शांति
5. एस. चंद्रशेखर - 1983 भौतिकी
6. डॉ. अमर्त्य सेन - 1998 अर्थशास्त्र
7. राजेन्द्र कुमार पचौरी - 2007 शांति
8. वेंकटरामन रामकृष्णन - 2009 रसायन
9. कैलाश सत्यार्थी - 2014 शांति
10. अभिजीत बनर्जी - 2019 अर्थशास्त्र
उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .