उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 Test - 2
1. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य समुद्र को स्पर्श नहीं करता है -
(A) ओड़िसा
(B) आन्ध्र प्रदेश
(C) तेलंगाना
(D) कर्नाटक
2. तुलबुल परियोजना किस नदी पर स्थित है -
(A) सतलज
(B) झेलम
(C) व्यास
(D) रावी
3. ग्रेट डिवाईडिंग रेंज पर्वत किस देश में स्थित है -
(A) दक्षिण अफ्रीका
(B) ऑस्ट्रेलिया
(C) रूस
(D) संयुक्त राज्य अमेरिका
4. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति कर्क संक्रान्ति की स्थिति होगी -
(A) 23 दिसम्बर
(B) 4 जुलाई
(C) 3 जनवरी
(D) 21 जून
5. निम्नलिखित में से किस एक अनुसन्धान का सम्बन्ध अंटार्क्टिका महाद्वीप से नहीं है -
(A) मैत्री
(B) भारती
(C) हिमाद्री
(D) दक्षिण गंगोत्री
6. वर्तमान में कौन-सा वित्त आयोग कार्य कर रहा है -
(A) 14वा
(B) 15वा
(C) 16वा
(D) 17वा
7. कौन-सा संविधान संशोधन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण से सम्बंधित है -
(A) 101वा संविधान संशोधन अधिनियम
(B) 102वा संविधान संशोधन अधिनियम
(C) 103वा संविधान संशोधन अधिनियम
(D) 104वा संविधान संशोधन अधिनियम
8. भारतीय संविधान सभा द्वारा किस तिथि को राष्ट्र गान अंगीकृत किया गया था -
(A) 22 जुलाई 1947
(B) 24 जनवरी 1950
(C) 26 जनवरी 1950
(D) 22 मार्च 1957
9. संविधान का अनुच्छेद 263 प्रावधान करता है -
(A) वित्त आयोग का
(B) संचित निधि का
(C) अंतर्राजीय परिषद का
(D) संघ राज्य क्षेत्र के उच्च न्यायालय का
10. निम्नलिखित में से कौन-सा स्टेनलैस स्टील का घटक नहीं है -
(A) एल्युमीनियम
(B) क्रोमियम
(C) लोहा
(D) निकिल
11. राजराजेश्वर मन्दिर कहाँ पर स्थित है -
(A) मैसूर
(B) एन्नोर
(C) तंजावुर
(D) मदुरै
12. सिन्धु घाटी सभ्यता का कौन-सा स्थल सबसे पहले खोजा गया था -
(A) हड़प्पा
(B) मोहनजोदड़ो
(C) लोथल
(D) कालीबंगा
13. दक्षिण नेवल कमाण्ड का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है -
(A) चेन्नई
(B) विशाखापट्टनम
(C) तूतीकोरिन
(D) कोच्चि
14. मधुमक्खी पालन (Bee keeping) को कहते है -
(A) सेरिकल्चर
(B) ऐपिकल्चर
(C) पीसीकल्चर
(D) विटीकल्चर
15. भारत का पहला लौह-इस्पात सयंत्र कहाँ पर स्थापित किया गया था -
(A) भद्रावती
(B) भिलाई
(C) जमशेदपुर
(D) बर्नपुर
16. भारत के उत्तरी छोर से गुजरने वाला अक्षांश है -
(A) 35 डिग्री उ.
(B) 36 डिग्री उ.
(C) 37 डिग्री उ.
(D) 39 डिग्री उ.
17. लोकसभा के लिए पहले मध्यावधि चुनाव हुए थे -
(A) 1962 में
(B) 1971 में
(C) 1977 में
(D) 1880 में
18. भारत के निम्नलिखित राज्यों में अधिकतम लिंगानुपात किसका है -
(A) केरल
(B) कर्नाटक
(C) तमिलनाडु
(D) मणिपुर
19. जवाहर रोजगार योजना कब शुरू की गयी थी -
(A) 1985
(B) 1987
(C) 1989
(D) 1991
20. तड़ित चालक बनाने में प्रयुक्त होता है -
(A) लोहा
(B) एल्यूमिनियम
(C) कॉपर
(D) जिंक
21. संचार में प्रयुक्त ऑप्टिक्स केबल किस सिंद्धांत पर कार्य करता है -
(A) प्रकाश के नियमित परावर्तन
(B) प्रकाश के विकीर्ण परावर्तन
(C) प्रकाश के अपवर्तन
(D) प्रकाश के समग्र आंतरिक परावर्तन
22. कैंसर एक ऐसा रोग है, जिसमे दिखाई देता है -
(A) अनियंत्रित कोशिका विभाजन
(B) नियंत्रित कोशिका विभाजन
(C) अनियंत्रित कोशिका शोथ
(D) अनियंत्रित कोशिका विरूपण
23. इलेक्ट्रानिक हीटर की कुण्डली बनाने में किस सामग्री का प्रयोग किया जाता है -
(A) कॉपर
(B) लोहा
(C) चाँदी
(D) नाईक्रोम
24. नाथपा झाकरी विधुत परियोजना कहाँ पर स्थित है -
(A) उत्तराखण्ड
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) अरुणाचल प्रदेश
(D) आन्ध्र प्रदेश
25. हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहाँ किया करता है -
(A) मथुरा में
(B) प्रयाग में
(C) वाराणसी में
(D) ताम्रलिप्ति में
26. किस गवर्नर जनरल के काल में पंजाब को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाया गया था -
(A) लार्ड विलियम बैंटिक
(B) लार्ड डलहौजी
(C) लार्ड कार्नवालिस
(D) लार्ड कैनिंग
27. नोबेल पुरस्कार किस विषय में नहीं दिया जाता है -
(A) भौतिक
(B) गणित
(C) रसायन
(D) चिकत्सा शास्त्र
28. भारतीय वनस्पतिक सर्वेक्षण का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है -
(A) लखनऊ
(B) दार्जिलिंग
(C) कोलकाता
(D) दिल्ली
29. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक (WPFI) 2021 में भारत को कौन-सा स्थान दिया गया है -
(A) 142वा
(B) 145वा
(C) 150वा
(D) 136वा
30. किस राज्य सरकार द्वारा कैदियों के लिए एक विशेष ऋण सुविधा 'जिवाला' का शुभारम्भ किया गया है -
(A) कर्नाटक
(B) तमिलनाडु
(C) तेलंगाना
(D) महाराष्ट्र
31. 'दुर्गा' क्या है -
(A) एक युद्ध पोत
(B) एक युद्धक टैंक
(C) एक तेल का कुआँ
(D) एक बंदरगाह
32. निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश नार्डिक देशो के अंतर्गत नहीं आता है -
(A) नॉर्वे
(B) फिनलैंड
(C) स्पेन
(D) डेनमार्क
33. विश्व पृथ्वी दिवस 2022 की थीम रखी गयी -
(A) Earth and its nature
(B) Save our Earth
(C) Invest in our Earth
(D) Earth and Health
34. जम्मू-कश्मीर के लिए गठित किये गए परिसीमन आयोग द्वारा जम्मू-कश्मीर विधान सभा के लिए कितनी विधान सभा सीटों की व्यवस्था की गयी है -
(A) 84
(B) 90
(C) 100
(D) 110
35. वातावरण का वह क्षेत्र जिसमे रेडियो तरंगो का परावर्तन होता है -
(A) मीसोस्फीयर
(B) ट्रोपोस्फीयर
(C) स्ट्रेटोस्फीयर
(D) आइनोस्फीयर
36. श्वास-छिद्र का उपयोग श्वास के लिए किसके द्वारा किया जाता है -
(A) मछली
(B) तिलचट्टा
(C) केंचुआ
(D) घोंघा
37. 'राष्ट्रीय अस्थि विकलांग संस्थान' कहाँ पर स्थित है -
(A) देहरादून में
(B) कोलकाता में
(C) हैदराबाद में
(D) मुंबई में
38. ध्वनि तरंगो की प्रकृति होती है -
(A) अनुप्रस्थ
(B) अनुदैर्ध्य
(C) विधुत-चुम्बकीय
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
39. स्पैम होता है -
(A) एक वांछित संदेश
(B) एक प्रोटोकोल
(C) एक अवांछित संदेश
(D) उपर्युक्त सभी
40. किस तिथि को राष्ट्रीय आदिवासी (जनजातीय) गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की गयी है -
(A) 5 अक्टूबर
(B) 15 नवम्बर
(C) 16 नवम्बर
(D) 26 दिसम्बर
41. 'समाविष्ट' में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है -
(A) स
(B) सत्
(C) सम्
(D) सु
42. 'अत्यन्त' का संधि विच्छेद है -
(A) अति + आन्त
(B) अति + अन्त
(C) अत + अन्त
(D) अत: + अन्त
43. निम्नलिखित में से किसमे यण संधि है -
(A) संशय
(B) सूर्योदय
(C) अत्याचार
(D) राकेश
44. 'त्रिफला' में समास बताइए -
(A) द्वन्द्ध
(B) द्विगु
(C) तत्पुरुष
(D) कर्मधारय
45. 'प्राप्तांक' में समास है -
(A) द्वन्द्ध
(B) द्विगु
(C) तत्पुरुष
(D) अव्ययीभाव
46. 'लवण' का तद्भव रूप होगा -
(A) नोन
(B) नमक
(C) क्षार
(D) लवंग
47. चलता पुर्जा का अर्थ क्या है -
(A) ईमानदार
(B) बेईमान
(C) चालाक और व्यवहार कुशल
(D) धूर्त
48. "मैंने अपना हस्ताक्षर कर दिया l" इस त्रुटियुक्त वाक्य के लिए निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य पहचाने -
(A) मैंने हस्ताक्षर कर दिया l
(B) मैंने अपना हस्ताक्षर कर दिया l
(C) मैंने अपने हस्ताक्षर कर दिए l
(D) मैंने हस्ताक्षर कर दिए l
49. "राजा ने चोर को मृत्युदण्ड की सजा दी l" इस वाक्य में क्या त्रुटी है -
(A) राजा ने
(B) मृत्युदण्ड
(C) चोर को
(D) सजा दी
50. "चन्द्रमा-सी अलौकिकता वाले घनश्याम, तुम्हे मेरा प्रणाम" प्रस्तुत पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार कौन-सा है -
(A) अनुप्रेक्षा
(B) उपमेय
(C) रूपक
(D) उपमा
51. 'घर' का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित में से कौन-सा होगा -
(A) अनल
(B) वात
(C) उरग
(D) आलय
52. "औंधी खोपड़ी, उल्टा .........." सही विकल्प का चयन करके लोकोक्ति को पूर्ण कीजिए -
(A) सर
(B) ख़त
(C) मत
(D) नाम
53. केवल, अनुमानत:, सर्वथा .............. l ये किस विशेषण के प्रकार है -
(A) रीतिवाचक
(B) परिणाम वाचक
(C) स्थानवाचक
(D) कालवाचक
54. 'अथ'का विलोम शब्द है -
(A) पथ
(B) प्रारम्भ
(C) इति
(D) अंत
55. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द चन्द्रमा का पर्यायवाची नहीं है -
(A) शशि
(B) सूत
(C) चाँद
(D) विधु
56. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द एकवचन नहीं है -
(A) हवा
(B) वर्षा
(C) आग
(D) समाचार
57. साहित्य अकादमी पुरस्कार का प्रारम्भ हुआ -
(A) 1950
(B) 1953
(C) 1954
(D) 1960
58. 'भुजा' का बहुवचन होगा -
(A) भुजाओं
(B) बहुभुज
(C) भुजा-भुजा
(D) भुजाएँ
59. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द अन्य शब्दों से अलग है -
(A) वारि
(B) तोय
(C) वात
(D) सलिल
60. नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा बहुवचन गुण, वर्ग, भाव वाला बहुवचन है -
(A) सुधिजन
(B) जातियाँ
(C) आंखे
(D) बहुएँ
61. "विहान कब आया l " वाक्य में त्रुटी बताएं -
(A) काल
(B) विराम चिह्न
(C) व्याकरण
(D) मात्रा
62. दिए गए शब्दों में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग और स्त्रीलिंग दोनों में प्रयुक्त होता है -
(A) चील
(B) विद्वान
(C) चित्रकार
(D) खरगोश
63. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा पुल्लिंग है -
(A) विदुषी
(B) छात्रा
(C) पडोसी
(D) शिष्या
64. 'यमुना' का पर्यायवाची है -
(A) कालिन्दिनी
(B) भागीरथी
(C) यामिनी
(D) कालिन्दी
65. राजभाषा अधिनियम कब पारित किया गया -
(A) 1961
(B) 1962
(C) 1963
(D) 1964
66. संविधान के किस अनुच्छेद में ऐसाकहा गया है कि संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी -
(A) अनुच्छेद 342
(B) अनुच्छेद 343
(C) अनुच्छेद 344
(D) अनुच्छेद 436
67. निम्नलिखित में से किस शब्द में बहुव्रीहि समास है -
(A) पंकज
(B) कमल नयन
(C) राजकुमार
(D) पानी
68. 'ऐसा कवि जो तत्काल रचना करता हो' उसके लिए एक सही शब्द है -
(A) कविराज
(B) आशुकवि
(C) महाकवि
(D) कवीश
69. 'विनयपत्रिका' की भाषा है -
(A) ब्रज भाषा
(B) अवधी
(C) भोजपुरी
(D) मैथिली
70. निम्नलिखित में से कौन-से रस युग्म है, जो महाकाव्य के प्रधान रस माने जाते है -
(A) श्रृंगार - शान्त
(B) वीर - भयानक
(C) करुण - रौद्र
(D) हास्य - वात्सल्य
71. निम्नलिखित में से दीर्घ स्वर कौन-से है -
(A) अ, इ, उ, ऋ
(B) आ, ई, ऊ
(C) अं, अ:
(D) ए, ऐ, ओ, औ
72. निम्नलिखित शब्दों में कौन-सा अनेकार्थी शब्द है -
(A) शेर
(B) कुता
(C) गोली
(D) हिमालय
73. ऋजु शब्द का विलोम है -
(A) वक्र
(B) सांत
(C) व्यास
(D) पोषक
74. स्थान के आधार पर बताइए कि मूर्धन्य व्यंजन कौन-से है -
(A) ग, घ
(B) ज, झ
(C) ड, ढ
(D) प, फ
75. निम्नलिखित में से 'नासिक्य' व्यंजन कौन-सा है -
(A) ष
(B) र
(C) ज
(D) ण
निर्देश - (प्रश्न.सं. 76-80) प्रस्तुत गद्याशं को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्प से छांटकर लिखिए -
सच्चे वीर अपने प्रेम के जोर से लोगो को सदा के लिए बांध देते है . वीरता की अभिव्यक्ति कई प्रकार से होती है, कभी लड़ने मरने से, खून बहाने से, तोप तलवार के सामने बलिदान करने से होती है, तो कभी जीवन के गूढ़ तत्व और सत्य की तलाश में बुद्ध जैसे राजा विरक्त हो कर वीर हो जाते है . वीरता एक प्रकार की अन्त: प्रेरणा है . जब कभी उसका विकास हुआ तभी एक रौनक, एक रंग, एक बहार संसार में छा गयी . वीरता हमेशा निराली और नई होती है . वीरो को बनाने के कारखाने नहीं होते है . वे तो देवदार के वृक्ष की भांति जीवन रूपी वन में स्वयं पैदा होते है और बिना किसी के पानी दिये, बिना किसी के दूध पिलाये बढ़ते है . "जीवन के केन्द्र में निवास करो और सत्य की चट्टान पर दृढ़ता से खड़े हो जाओ . बाहर की सतह छोड़कर जीवन के अंदर की तहों में पहुँचे तब नये रंग खिलेंगे" . यही वीरता का संदेश है .
76. इस गद्यांश के लिय उपयुक्त शीर्षक होगा -
(A) वीरता संस्मरण
(B) सच्ची वीरता
(C) वीरो का उत्पन्न होना
(D) देवदार और वीर
77. वीरता का संदेश क्या है -
(A) यह संकल्प की किसी भी हालत में युद्ध जीतना है .
(B) बुद्ध जैसे राजा की भांति विरक्त होना है .
(C) उद्देश्य के लिए सच्चाई और चट्टान की तरह अटल रहना है .
(D) हमेशा नया और निराला रहना है .
78. वीरों की देवदार के वृक्ष से तुलना की गयी है, क्योंकि दोनों
(A) खाना-पीना मिलने पर ही बढ़ते है .
(B) का दिल उदार होता है .
(C) सत्य का हमेशा पालन करते है .
(D) स्वयं पैदा होते है और बिना किसी की देख-रेख में बढ़ते है .
79. निम्नलिखित में से कौन-सा रूप वीरता का नहीं है -
(A) क्रोध
(B) युद्ध
(C) त्याग
(D) दान
80. वीरता का एक विशेष लक्षण है -
(A) नयापन
(B) नकल
(C) हास्य
(D) करुणा
81. एक समारोह में 16 व्यक्ति शामिल है . इस समारोह में प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक व्यक्ति हाथ मिलाता है, तो कुल कितने बार हाथ मिलाये गये -
(A) 256
(B) 240
(C) 120
(D) 128
82. एक व्यक्ति पूर्व दिशा में 10 मी. गया . वहां से वह दायें मुड़ा और 10 मी. गया . फिर वह पुनः दायें मुड़ा और और 20 मी. गया . अंत में वह पुनः दायें मुड़ा और 10 मी. गया . तो वह प्रारम्भ के स्थान से कितनी दूरी में है -
(A) 20 मी.
(B) 50 मी.
(C) 10 मी.
(D) 25 मी
83. किसी अधिवर्ष में कौन-सा यदि जनवरी के महीने में 15 तारीख को सोमवार हो, तो निम्नलिखित में से और किस महीने की 15 तारीख को सोमवार होगा -
(A) अगस्त
(B) मार्च
(C) अप्रैल
(D) अक्टूबर
84. यदि किसी साधारण वर्ष को 31 दिसंबर को रविवार हो तो. उस वर्ष 1 जनवरी को कौन-सा दिन होगा -
(A) रविवार
(B) शनिवार
(C) सोमवार
(D) शुक्रवार
85. यदि किसी कोड भाषा में TOP को 5 लिखा जाता है, तो उसी कोड भाषा में TOWN को क्या लिखा जायेगा -
(A) 72
(B) 27
(C) 20
(D) 14
86. एक पंक्ति में राहुल बाएं से 20वें स्थान पर है तथा श्याम दायें से 15वें स्थान पर है . जब दोनों आपस में अपना स्थान बदल लेते है, तो राहुल का बाएं से नया स्थान 45वा हो जाता है, तो बताएं कि उस पंक्ति में कुल कितने बच्चे है -
(A) 59
(B) 60
(C) 40
(D) 65
87. यदि A X B का अर्थ है - A, B का भाई है . A /B का अर्थ है - A, B की बहन है . A + B का अर्थ है - A, B का पिता है . A - B का अर्थ है - A, B की माता है . तो निम्नलिखित में से कौन यह दर्शाता है कि P, Q का चाचा है -
(A) P - R X Q
(B) P X R + Q
(C) P X R - Q
(D) P - R + Q
88. निर्देश (प्र.स.88 - 90) निम्नलिखित प्रश्नों में दियें गएविकल्पों में विषम शब्द/संख्या/अक्षर को चुनिए-
(A) 153
(B) 31
(C) 63
(D) 33
89.
(A) BEST
(B) DEAR
(C) MONA
(D) LOAD
90.
(A) LMOQ
(B) ACEG
(C) JLNP
(D) TVXZ
91. एक घड़ी में 12:30 बजने पर घंटे की सुई उत्तर दिशा में है तथा मिनट की सुई दक्षिण दिशा में है . 2 : 45 बजने पर मिनट की सुई किस दिशा में होगी -
(A) उत्तर - पश्चिम
(B) पश्चिम
(C) दक्षिण - पूर्व
(D) पूर्व
निर्देश (प्र.स.92 - 94) निम्नलिखित प्रश्नों में कौन-सी संख्या/अक्षर अगली होगी -
92. 1, 3, 11, 47, 239, ?
(A) 1439
(B) 1240
(C) 1218
(D) 2101
93. B A, CE, DI, FO, ?
(A) GO
(B) HU
(C) GU
(D) UG
94. 9, 19, 39, 79, 159, ?
(A) 318
(B) 312
(C) 309
(D) 319
95. यदि NOIDA को STNIF लिखा जाता है, तो इसी कोड भाषा में MEERUT कैसे लिखा जाता है -
(A) QIVYX
(B) RJJWZV
(C) RJJWZY
(D) RIIVYX
96. कुछ समीकरण किसी नियम के अनुसार हल किये गए है . इसी के अनुसार अनुतरित समीकरण का सही उत्तर बताइए -
यदि 12 X 7 = 408 और 9 X 8 = 207, तो 13 X 7 = ?
(A) 190
(B) 91
(C) 901
(D) 109
निर्देश (प्र.सं. 97-100) निम्नलिखित प्रश्नों में एक/दो कथन/कथनों के आगे दो निष्कर्ष/पुर्वानुमान I और II दिए गए है . आपको कथनों को सत्य मानकर कर विचार करना है चाहे वे सामान्यत: ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो . आपको निर्णय करना है कि दिए गए निष्कर्षो/पूर्वानुमानो में से कौन-सा यदि कोई हो, निश्चित रूप से कथनों के आधार पर निकाला जा सकता है अपना उत्तर निर्दिष्ट करें -
97. कथन - 1. सभी नगर गाँव है . 2. सभी गाँव शहर है . 3.सभी शहर कस्बे है .
निष्कर्ष - 1. सभी नगर कस्बे है . 2. सभी गाँव कस्बे है .
(B) केवल दूसरा निष्कर्ष सही है .
(C) दोनों निष्कर्ष सही है .
(D) दोनों निष्कर्ष गलत है .
98. कथन - कुछ घड़ियाँ कलम है . 2. कुछ कलम कॉपी है .
निष्कर्ष - 1. कोई कॉपी घड़ी नहीं है . 2. कुछ कलम घड़ियाँ है .
(B) केवल दूसरा निष्कर्ष सही है .
(C) दोनों निष्कर्ष सही है .
(D) दोनों निष्कर्ष गलत है .
99. कथन - यदि नियोक्ता तुम्हे उचित मजदूरी नहीं देता है, तो तुम कोर्ट क्यों नहीं चले जाते हो ?
पूर्वानुमान - 1. नियोक्ता और कर्मचारियों के बीच विवादों के मामलों में कोर्ट हस्तक्षेप कर सकता है .
2. नियोक्ता को कर्मचारी को उचित मजदूरी देना अनिवार्य है .
(A) केवल पूर्वानुमान 1 अन्तर्निहित है .
(B) केवल पूर्वानुमान 2 अन्तर्निहित है .
(C) पूर्वानुमान 1 और 2 दोनों अंतर्निहित है .
(D) न तो पूर्वानुमान 1 और न ही 2 अन्तर्निहित है .
100. कथन - नेल्सन मंडेला 27 साल की सजा के बाद राष्ट्रपति बने .
पूर्वानुमान - 1. 27 साल की सजा के बाद कोई भी राष्ट्रपति बन सकता है .
2. राष्ट्रपति बनने की योग्यता सजा है .
(A) केवल पूर्वानुमान 1 अन्तर्निहित है .
(B) केवल पूर्वानुमान 2 अन्तर्निहित है .
(C) पूर्वानुमान 1 और 2 दोनों अंतर्निहित है .
(D) न तो पूर्वानुमान 1 और न ही 2 अन्तर्निहित है .
101. दी गई आकृति में त्रिभुज की संख्या ज्ञात कीजिए।
(A) 21
(B) 23
(C) 25
(D) 27
102. नीचे दिखाए गए प्रश्न में, त्रिभुज और वर्गों की संख्या की गणना करें।

(A) 44 त्रिभुज, 10 वर्ग
(B) 14 त्रिभुज, 16 वर्ग
(C) 27 त्रिभुज, 6 वर्ग
(D) 36 त्रिभुज, 9 वर्ग
103. एक कागज को निम्न आकृति के अनुसार मोड़ा जाता है और मोड़े हुए कागज को काटा जाता है . खोलने के बाद कागज किस विकल्प आकृति के जैसा दिखाई देगा -
|
(B) 2
(C) 3
(D) 4
104. यदि किसी कोड भाषा में 2 9 8 का अर्थ है 'तुम कौन हो' . 4 9 6 का अर्थ है ' तुम कहाँ थे और 8 7 5 का अर्थ है ' श्याम कहाँ हो . तो तुम का कोड क्या होगा -
(A) 2
(B) 8
(C) 9
(D) 5
105. निकिता एक कार में पूर्व कीओर 5 किमी. की यात्रा करती है और फिर अपने दाएँ मुड़ती है . और 10 किमी. की यात्रा करती है . वो फिर अपने दाएँ मुड़ती है और 17 किमी. की यात्रा करती है और उसके बाद फिर दाएँ मुड़ती है और 10 किमी. की यात्रा करती है . अब वह अपने प्रारम्भ के बिन्दु से कितनी दूरी पर है -
(A) 5 किमी.
(B) 17 किमी.
(C) 12 किमी.
(D) 10 किमी.
106. "अंकित को जब तक नौकरी नहीं मिलती वो पढ़ाई करेगा " एक सत्य कथन है .
निम्नलिखित में से कौन-सा निष्कर्ष सही है --
(A) अंकित को नौकरी मिल जायेगी .
(B) अंकित नौकरी पाने के लिए पढ़ रहा है .
(C) अंकित सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है .
(D) अंकित को पढ़ना पसंद नहीं है .
107. दिए गए विक्लपो में असंगत ज्ञात करें -
480, 471, 453, 464, 462
(A) 453
(B) 462
(C) 464
(D) 471
108. दिए गए विक्लपो में असंगत ज्ञात करें -
3, 7, 7, 11, 9, 13, 13, 17, 14, 18
(A) 13, 17
(B) 9, 13
(C) 14, 18
(D) 7, 11
109. नीता, जो अजय की बेटी है, ने नैना से कहा, "आपकी माँ हेमा मेरे पिता की बहन है, जो राहुल की पत्नी का दूसरा बच्चा है . राहुल का नैना से क्या सम्बन्ध है -
(A) चाचा
(B) ससुर
(C) दादा/नाना
(D) पिता
110. एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए श्याम ने कहा, "वह मेरे दादाजी के एकलौते बच्चे का इकलौता पोता है" . तस्वीर में दिखाएँ आदमी का श्याम से क्या सम्बन्ध है -
(A) पुत्र
(B) ममेरा भाई
(C) भतीजा
(D) पोता
111. उस निष्कर्ष को चुने जो तार्किक रूप से दिए गए कथनों का अनुसरण करता है -
I. मैं अपनी माँ को केवल तभी फोन करता हूँ, जब मैं उदास होता हूँ .
II. जब मैं काम पर होता हूँ, तब मैं कभी उदास नहीं होता हूँ .
III. जब मैं घर पर होता हूँ, तो बहुत मजा करता हूँ .
(A) अगर मैं उदास होता हूँ, तो मैं काम पर होता हूँ .
(B) अगर मैं उदास होता हूँ, तो मैं अपनी माँ को फोन करता हूँ .
(C) मैं हर बार घर जाता हूँ .
(D) अगर मैं काम पर नहीं हूँ, तो मैं अपनी माँ को फोन करूँगा .
112. राहुल दक्षिण की ओर 8 किमी. की यात्रा करता है और फिर वह बाई ओर मुड़ता है और 2 किमी. चलता है और फिर वह बाई ओर मुड़ता है और 4 किमी. चलता है और फिर वह बाई ओर मुड़ता है और 10 किमी. चलता है . और अंत में दाई ओर मुड़ता है और 4 किमी. चलता है . वह प्रराम्भिक बिंदु से कितनी दूरी पर है -
(A) 10 किमी.
(B) 9 किमी.
(C) 4 किमी.
(D) 8 किमी.
113. नीचे दिए गए विकल्पों में से दूसरी जोड़ी के लिए सापेक्ष संख्या का चयन करें, जो पहली जोड़ी में दिये गये सम्बन्ध का पालन करते हुए प्रश्न चिह्न (?) की जगह लेगी -
170 : 72 : : 458 : ?
(A) 300
(B) 165
(C) 120
(D) 306
114. यदि किसी सांकेतिक भाषा में 35796 को 44887 लिखा जाता है, तो उसी भाषा में 57934 को किस प्रकार लिखा जायेगा -
(A) 662501
(B) 616025
(C) 661025
(D) 606625
115. यदि AB = 25 है . BC = 57 है और BD = 58 है, तो इस सांकेतिक भाषा में CADB का अर्थ क्या होगा -
(A) 2578
(B) 7825
(C) 7285
(D) 5827
116. जिस प्रकार नाटक का सम्बन्ध निदेशक से है, उसी प्रकार पत्रिका का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किससे है -
(A) पत्रकार
(B) पाठक
(C) सम्पादक
(D) वितरक
117. दिए गये विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जिसमे दी हुई संख्या का समूह प्रश्न में दी गयी संख्याओं के सामान हो - -
दिया गया समूह (21, 30, 48 )
(A) 8, 14, 25
(B) 6, 14, 21
(C) 9, 18, 36
(D) 13, 20, 30
118. दिए गये विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जिसमे दी हुई संख्या का समूह प्रश्न में दी गयी संख्याओं के सामान नहीं है -
दिया गया समूह (1, 3, 7 )
(A) 3, 7, 11
(B) 13, 17, 29
(C) 17, 21, 29
(D) 29, 37, 47
119. टेलीफोन डायरेक्टरी के अनुसार सही अनुक्रम प्राप्त करें -
1. Rameshwar 2. Rashmi 3. Rakhi 4. rajkumari
(A) 2, 3, 1, 4
(B) 4, 3, 1, 2
(C) 4, 1, 2, 3
(D) 2, 4, 1, 3
120. असंगत ज्ञात करें -
(A) त्रिभुज
(B) आयत
(C) घन
(D) वर्ग
121. जब किसी संख्या को 6 से विभाजित किया जाता है, तो शेष 3 प्राप्त होता है . जब उसी संख्या के वर्ग को 6 विभाजित किया जाता है, तो शेष क्या होगा -
(A) 0
(B) 2
(C) 1
(D) 3
122. किसी खिलाड़ी की 11 पारियों के रनों का औसत स्कोर 63 है . उसकी पहली 6 पारियों के रनों का औसत स्कोर 60 है तथा उसकी अंतिम 6 पारियों के रनों का औसत स्कोर 65 है . उसकी छठी पारी के रन है -
(A) 60
(B) 54
(C) 67
(D) 57
123. स्कूल की परेड़ में, लड़के और लड़कियों की संख्या का क्रमशः अनुपात 9 : 7 है तथा लड़के एवं लड़कियों की कुल संख्या 256 है . लड़कियों की संख्या ज्ञात करें -
(A) 102
(B) 112
(C) 118
(D) 128
124. दो व्यक्ति, 55 किमी. दूर दो बिन्दुओं से एक-दूसरे की ओर चलना आरम्भ करते है . पहले की चाल 12 किमी/घंटा तथा दूसरे की चाल 10 किमी./घंटा है . वे दोनों कब एक दूसरे से 11 किमी. की दूरी पर होंगे -
(A) 2 घंटा 30 मिनट
(B) 2 घंटा
(C) 1 घंटा 30 मिनट
(D) 2 घंटा 45 मिनट
125. 150 मीटर लम्बी रेलगाड़ी किसी खम्बे को 12 सेकेण्ड में पार करती है . रेलगाड़ी की चाल है -
(A) 50 किमी./घंटा
(B) 30 किमी./घंटा
(C) 60 किमी./घंटा
(D) 45 किमी./घंटा
126. किसी चुनाव में एक उम्मीदवार ने कुल मतों का 40% मत प्राप्त किया तथा अन्य उम्मीदवार को 298 मतों से पराजित कर दिया . कुल डाले गये मतों की संख्या है -
(A) 1580
(B) 1490
(C) 1470
(D) 1530
127. 700रु. की किसी वस्तु पर क्रमबद्ध छूट 20% तथा 10% है . वस्तु का विक्रय मूल्य ज्ञात करें -
(A) रु. 504
(B) रु. 200
(C) रु. 380
(D) रु. 602
128. किसी शहर की जनसँख्या 20000 है . पहले वर्ष यह 20% तथा दूसरे वर्ष 30% बढ़ती है . दो वर्ष बाद उस राज्य की जनसँख्या होगी -
(A) 31200
(B) 34000
(C) 41000
(D) 32000
129. चावल के दाम में 20% की कमी होने पर कोई खरीददार रु. 1200 में 5 किग्रा. अधिक चावल खरीद सकता है . चावल का छटा हुआ मूल्य होगा -
(A) रु. 36
(B) रु. 45
(C) रु. 48
(D) रु. 60
130. एक माँ और उसकी पुत्री की आयु का योग 60 है . 12 वर्ष पहले माँ अपनी पुत्री की आयु की आठ गुना थी . वर्तमान में पुत्री की आयु कितनी है -
(A) 20 वर्ष
(B) 28 वर्ष
(C) 18 वर्ष
(D) 16 वर्ष
131. एक नाव 1 घन्टे में, धारा के सापेक्ष 12 किमी. तथा धारा के विरुद्ध 8 किमी. जाती है . नाव की चाल है -
(A) 12 किमी./घंटा
(B) 11 किमी./घंटा
(C) 10 किमी./घंटा
(D) 8 किमी./घंटा
132. A, B की अपेक्षा कार्यकुशल है . यदि B किसी कार्य को स्वतन्त्र रूप से 12 दिन में समाप्त कर लेता है, तो A और B को एक साथ कार्य समाप्त करने में कितने दिन लगेंगे -
(A) 4 दिन
(B) 6 दिन
(C) 8 दिन
(D) 18 दिन
133. एक वृत्त का व्यास 75% बढ़ाने पर परिमाप में कितने प्रतिशत वृद्धि होगी -
(A) 75
(B) 80
(C) 65
(D) 70
134. दो संख्याओं का अनुपात 2 : 3 है और दोनों संख्याओं में 8 जोड़ने पर अनुपात 3 : 4 हो जाता है, तो उन दोनों संख्याओं का योग है -
(A) 40
(B) 10
(C) 100
(D) 80
135. A और B किसी कार्य को मिलकर 6 दिन में कर सकते है . यदि A उस कार्य को अकेले 18 दिनों में पूरा कर सकता है, तो B उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है -
(A) 9
(B) 10
(C) 12
(D) 15
136. पांच घंटियाँ क्रमशः 3, 5, 9, 10 और 15 मिनट के अन्तराल में बजती है . यदि वे सुबह 10 : 00 एक साथ बजना शुरू करती है, तो दिए गए विकल्पों में से किस समय पर वे सभी एक साथ बजेंगी -
(A) सुबह 11 : 15 पर
(B) रात 11 : 30 पर
(C) सुबह 11 : 30 पर
(D) रात 11 : 15 पर
137. यदि तीन सम क्रमागत संख्याओं का योग 12 है, तो दूसरी और तीसरी संख्या का गुणनफल क्या होगा -
(A) 24
(B) 22
(C) 18
(D) 21
138. एक बॉक्स में 18 गेंदे है, जिसमे से 8 सफ़ेद गेंदे है; 6 नीली गेंदे है और बाकी पीली गेंदे है . यदि दो गेंदों को बॉक्स से बेतरकीब तरीके से लिया जाता है, तो इसकी कितनी प्रायिकता है कि इनमे से एक पीली और दूसरी नीली हो -
(A) 7/51
(B) 4/29
(C) 6/49
(D) 8/51
139. 50 लीटर दूध और पानी के मिश्रण में 20% पानी है . मिश्रण में पानी का प्रतिशत 50% तक बढ़ाने के लिए इसमें कितना पानी डाला जाना चाहिए -
(A) 30 लीटर
(B) 12 लीटर
(C) 20 लीटर
(D) 15 लीटर
140. तीन बच्चे एक साथ एक ही जगह से बाहर निकलते है . उनके कदमो की माप क्रमशः 36 सेमी., 24 सेमी. और 48 सेमी है . प्रत्येक को कितनी न्यूनतम दूरी चलनी चाहिए सभी उसी दूरी को पूर्ण क़दमों में तय कर सके -
(A) 128 सेमी
(B) 142 सेमी
(C) 120 सेमी
(D) 144 सेमी
141. तीन अंको की वह संख्या क्या होगी, जिसे 2, 5, 9, 11 से विभाजित करने पर प्रत्येक मामले में शेषफल 1 हो -
(A) 981
(B) 983
(C) 991
(D) 997
142. एक वर्ग की भुजा 10% बढ़ जाती है . इसका क्षेत्रफल कितने प्रतिशत बढेगा -
(A) 27
(B) 30
(C) 19
(D) 21
143. 50 प्यालों का लागत मूल्य 40 प्यालों के विक्रय मूल्य के बराबर है . इस क्रय-विक्रय में लाभ प्रतिशत कितना है -
(A) 25%
(B) 30%
(C) 15%
(D) 20%
144. 63 किमी./घंटा की गति से चल रही 500 मीटर लम्बी गाड़ी को, उसी दिशा में 3 किमी./घंटा की गति से चल रहे आदमी को पार करने में लगे सेकण्डो की संख्या है -
(A) 20
(B) 25
(C) 30
(D) 35
145. 84 किमी. यात्रा करने के बाद रघु ने यह पाया कि यदि वह 5 किमी./घंटा यात्रा और करता, तो उसे 5 घंटे कम लगते . उसने वास्तव में किस गति से यात्रा की -
(A) 7 किमी./घंटा
(B) 10 किमी./घंटा
(C) 5 किमी./घंटा
(D) 6 किमी./घंटा
146.एक व्यापारी अंकित मूल्य पर 10% की छूट देता है . अभी भी उसे लागत मूल्य पर 17% का लाभ होता है . यदि वह अंकित मूल्य पर बेचता है, तो लाभ का प्रतिशत क्या होगा -
(A) 27%
(B) 33%
(C) 30%
(D) 19%
147. यदि 182 को 3 : 5 : 4 : 1 के अनुपात में चार भागों में विभाजित किया जाए, तो न्यूनतम भाग है -
(A) 28
(B) 15
(C) 14
(D) 7
148. चार भाईयों की औसत उम्र 12 वर्ष है . यदि उनकी उम्र में उनकी माँ की उम्र भी शामिल कर ली जाए, तो कुल औसत में 5 वर्ष की बढ़ोत्तरी हो जाती है . माँ की उम्र कितनी है -
(A) 37
(B) 43
(C) 48
(D) 53
149. चक्रवृद्धि ब्याज पर एक धन 5 वर्षो में अपने का दोगुना हो जाता है . वह अपने का 8 गुना कब हो जायेगा -
(A) 10 वर्षो में
(B) 12 वर्षो में
(C) 15 वर्षों
(D) 20 वर्षो में
150. यदि 5 अंको की न्यूनतम संख्या से 4 अंको की अधिकतम संख्या को घटाया जाए, तो शेष क्या होगा -
(A) 1
(B) 9998
(C) 9009
(D) 8999
