Current Affairs मई 2022 PART - 3
1. महिला विधायको के पहले राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन किस स्थान पर किया गया - तिरुवंनतपुरम (केरल) .
2. जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति - 2018 के अनुसार भारत को कब 'उर्जा स्वतन्त्र' बनाने का लक्ष्य रखा गया है - 2047 .
3. अभी हाल ही में विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर 16वी बार फ़तेह हासिल करने वाले पहले गैर-नेपाली व्यक्ति कौन बने - कैंटन कूल (ब्रिटेन) .
4. भारत सरकार द्वारा भारतीय कपास परिषद का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया - सुरेश भाई कोटक .
5. भारत सरकार द्वारा किसकी अध्यक्षता में भारत में असमानता की स्थिति की रिपोर्ट जारी करने के लिए एक समिति का गठन किया - डॉ. बिबेक देबरॉय .
6. राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली का 22वा उपराज्यपाल (LG) किसे नियुक्त किया गया - विनय कुमार सक्सेना .
7. भारत-अमेरिका सहित कितने देशो द्वारा हिन्द-प्रशांत आर्थिक फ्रेमवर्क (IPEF) को बनाये जाने की घोषणा की है - 13 देश .
8. ऑस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री अभी हाल ही में कौन बने - एंथोनी एल्बेनिज .
9. किस भारतीय ने 52 किग्रा. वर्ग में महिला विश्व मुक्केबाजी चैंम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और ऐसा करने वाली पांचवी भारतीय महिला मुक्केबाज बनी - निकहत जरीन .
10. 'A Place Called Home' किसके द्वारा लिखा गया उपन्यास है - प्रीति शेनॉय .
11. क्वाड लीडर्स समिट 2022 (QUAD Leaders Summit - 2022) का आयोजन 23-24 मई 2022 को किस स्थान पर किया गया - टोकियो (जापान) .
12. 12वीं हॉकी इण्डिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंम्पियनशिप 2022 कर्नाटक को 2-0 से हराकर किसने जीती - ओडिशा .
13. किसे एकीकृत दिल्ली नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है - ज्ञानेश भारती को .
14. लोगो की शिकायतों के निवारण के लिए किस राज्य सरकार द्वारा लोक मिलनी (सार्वजनिक संपर्क) कार्यक्रम की शुरुआत की - पंजाब .
15. भारत का पहला राज्य के स्वामित्व वाला OTT प्लेटफॉर्म किस राज्य द्वारा लांच किये जाने की घोषण की गयी है - केरल .
16. केरल सरकार द्वारा लाँच किये जाने वाले पहले सरकारी OTT प्लेटफॉर्म को क्या नाम दिया गया है - सीस्पेस .
17. भारत में फिल्म विकास के लिए पहला राज्य फिल्म विकास निगम किस राज्य सरकार द्वारा स्थापित किया गया है - केरल .
18. भारतीय रेलवे स्वदेशी हाइपरलूप सिस्टम विकसित करने के लिए किस संस्थान के साथ साझेदारी करने की घोषणा की है - IIT मद्रास .
19. IIT मद्रास द्वारा भारतीय रेलवे के लिय स्वदेशी हाइपरलूप सिस्टम विकसित करने के लिए जिस टीम का गठन किया गया है, उसका क्या नाम रखा गया है - 'अविष्कार हाइपरलूप' .
20. अमेरिकी पत्रकार वेस्ले मॉर्गन ने अपनी पुस्तक 'The Hardest Place' के लिए कौन-सा पुरस्कार जीता - कोल्बी पुरस्कार .
21. नेशनल ज्योग्राफी सोसाइटी के वैज्ञानिको द्वारा किस स्थान पर विश्व के सबसे ऊँचे मौसम स्टेशन को स्थापित किया गया है - माउंट एवरेस्ट पर .
22. भारत में कहाँ पर आर्मी ट्रेनिग कमांड और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय द्वारा AI-संचालित 'वारगेम रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर' स्थापित किये जाने को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये - नई दिल्ली .
23. 22 मई 2022 को बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना और बंगलादेशी नौसेना द्वारा किस नाम से एक युद्ध अभ्यास किया गया - कार्पेट .
24. इंडियन गैस एक्सचेंज पर व्यापार करने वाली पहली गैस उत्पादक कंपनी कौन बनी - ONGC .
25. Global Health Leaders Award-2022 अवार्ड किसको दिया गया - भारत की आशा कार्यकर्ताओं को .
26. विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक किस स्थान पर प्रारम्भ हुई - दावोस (स्विट्जरलैंड) .
27. केन्द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा किस स्थान पर 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga - IDY) के आयोजन की पुष्टि की है - मैसूर (कर्नाटक) .
28. नेपाल में हिमालय पर्वत में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप (EBC) को फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय पर्वतारोही कौन बनी - रिदम ममानिया (महाराष्ट्र) .
29. भारत में कहाँ पर मोम संग्राहलय मैडम तुसाद संग्रहालय को खोला जा रहा है - नोएडा में .
30. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किस नाम से एक मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म को लांच किया गया है, जिसके द्वारा सार्वजनिक शिकायतों को तेजी से और प्रभावी ढंग से निपटाने और सुशासन प्रदान करने और सार्वजनिक सेवा वितरण को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जायेगा - 'संभव' .