भारत का भूगोल (Indian Geography) PART - 4
इस ब्लॉग में भारत का भूगोल (Indian Geography) से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रश्न-उत्तर (MCQ) के माध्यम से प्रस्तुत की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग , PET, KVS , NAVODAY UGC-NET, BEO, SSC, RAILWAY, UPSSSC, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा जैसे TET एवं STETआदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी, ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।
1. आदम का पुल (Adam' Bridge) निम्न में से किन दो देशों के बीच स्थित है -
(A) भारत एंव पाकिस्तान
(B) भारत एंव म्यांमार
(C) भारत एंव बांग्लादेश
(D) भारत एंव श्रीलंका
उत्तर - (D) भारत एंव श्रीलंका
2. भारत का अनन्य आर्थिक क्षेत्र (EEZ) विस्तारित है -
(A) 2.02 मिलियन वर्ग किमी में
(B) 200 मिलियन वर्ग किमी में
(C) 20 मिलियन वर्ग किमी में
(D) 0.20 मिलियन वर्ग किमी में
उत्तर - (A) 2.02 मिलियन वर्ग किमी में .
3. निम्नलिखित में से कौन-सा द्वीप भारत और श्रीलंका के बीच स्थित है -
(A) एलिफेंटा
(B) न्यू मूर
(C) रामेश्वरम
(D) लक्षद्वीप
उत्तर - (C) रामेश्वरम .
4. कर्क रेखा निम्नलिखित में से किस एक राज्य से होकर नही गुजरती है -
(A) राजस्थान
(B) गुजरात
(C) त्रिपुरा
(D) ओडिशा
उत्तर - (D) ओडिशा
5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक अनुषंगी नगर (Satelite Town) के वर्ग में आता है -
(A) इर्नाकुलम
(B) अहमदाबाद
(C) बंगलौर
(D) सूरत
उत्तर - (A) इर्नाकुलम .
6. भारत में सर्वाधिक लम्बी समुद्र-तटीय सीमा वाला राज्य है -
(A) आन्ध्र प्रदेश
(B) गुजरात
(C) महाराष्ट्र
(D) ओडिशा
उत्तर - (B) गुजरात
7. कोचीन का जुड़वाँ नगर निम्नाकिंत में से है -
(A) अलेप्पी
(B) तिरुवन्न्तपुरम
(C) अलवाए
(D) इर्नाकुलम
उत्तर - (D) इर्नाकुलम .
8. जनसंख्या तथा क्षेत्रफल की द्रष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है -
(A) दूसरा, दूसरा
(B) तीसरा, सांतवा
(C) दूसरा, सांतवा
(D) तीसरा, दूसरा
उत्तर - (C) दूसरा, सांतवा .
9. पुंदुचेरी केन्द्रशासित क्षेत्र निम्नलिखित में से कितने राज्यों में अवस्तिथ है -
(A) 1
(B) 2
(C) 4
(D) 3
उत्तर - (D) 3
10. भारतीय भूमि का उत्तरतम भाग है -
(A) पिग्मेलियन पनेद्त
(B) इंदिरा कोल
(C) लेह
(D) दुवानलित
उत्तर - (B) इंदिरा कोल .
11. निम्न में किस राज्य की सीमा से अधिकतम संख्या में अन्य राज्यों की सीमा स्पर्श करती है -
(A) मध्य प्रदेश
(B) उत्तर प्रदेश
(C) हिमांचल प्रदेश
(D) महाराष्ट्र
उत्तर - (B) उत्तर प्रदेश .
12. क्षेत्रफल की द्रष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला निम्न में से है -
(A) बस्तर
(B) कच्छ
(C) जैसलमेर
(D) बाडमेर
उत्तर - (B) कच्छ .
13. निम्नलिखित में से कौन - सा देश भारतीय उपमहादीप के अंतर्गत सममिलित सम्मिलित नहीं किया जाता है -
(A) भूटान
(B) नेपाल
(C) पाकिस्तान
(D) श्रीलंका
उत्तर - (D) श्रीलंका
14. निमंलिखित में से कौन - सा स्थान भूमध्य रेखा के निकटतम है -
(A) कन्याकुमारी
(B)अगाती
(C) इन्दिरा पाइण्ट
(D) मिनीकाय
उत्तर - (C) इन्दिरा पाइण्ट
15. भारत की तट रेखा की कुल लम्बाई लगभग है -
(A) 3,500 किमी.
(B) 7,516.6 किमी.
(C) 6,000 किमी.
(D) 9,500 किमी.
उत्तर - (B) 7,516.6 किमी
16. 9 डिग्री चैनल किन्हें अलग करती है -
(A) उत्तरी अंडमान और दक्षिणी अंडमान को
(B) कार निकोबार ओर ग्रेट निकोबार को
(C) लक्षद्वीप और मिनीकाय को
(D) लिटिल अंडमान और कार निकोबार को
उत्तर - (C) लक्षद्वीप और मिनीकाय को
17. निमंलिखित देशान्तरों में कौन सा भारत की प्रामाणिक मध्याह रेखा कहलाता है -
(A) 87 डिग्री 30 पूर्वी देशान्तर
(B) 85 डिग्री 30 पूर्वी देशान्तर
(C) 84 डिग्री 30 पूर्वी देशान्तर
(D) 82 डिग्री 30 पूर्वी देशान्तर
उत्तर - (D) 82 डिग्री 30 पूर्वी देशान्तर
18. निम्न में से कौन सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा नहीं है -
(A) रूस
(B) ब्राजील
(C) कनाडा
(D) फ़्रांस
उत्तर - फ़्रांस
19. निम्नलिखित में से किस तट से भारत का औसत समुद्र तल नापा जाता है -
(A) मुंबई
(B) चेन्नई
(C) कोचीन
(D) विशाखापट्टनम
उत्तर - (B) चेन्नई
20. इनमें से कौन सा देश भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा बनाता है -
(A) चीन
(B) पाकिस्तान
(C) बांग्लादेश
(D) नेपाल
उत्तर - (C) बांग्लादेश
21. भारत के कितने राज्य समुद्र के किनारे पर है -
(A) 7
(B) 8
(C) 9
(D) 10
उत्तर - (C) 9
22. भारत के राज्यों का निम्नलिखित में से कौन - सा एक युग्म, सबसे पूर्वी और सबसे पश्चिमी राज्य को इंगित करता है -
(A) असोम और राज्यस्थान
(B) अरुणाचल और राज्यस्थान
(C) असोम और गुजरात
(D) अरुणाचल प्रदेश और गुजरात
उत्तर - (D) अरुणाचल प्रदेश और गुजरात
23.जम्मू - कश्मीर सड़क मार्ग जवाहर सुरंग से होकर गुजरात है जवाहर सुरंग निम्नलिखित में में से किस दर्रे से संबधिंत है -
(A) बनिहाल
(B) कराकोरम
(C) जोजिला
(D) नाथूला
उत्त्तर - (A) बनिहाल
24. दक्षिण भारत का सर्वोच्च शिखर निम्नलिखित में से कौन -सा है -
(A) अनाई मुडी
(B) दोदा बेटा
(C) महाबलेश्वर
(D) महेंद्रगिरी
उत्तर - (A) अनाई मुडी
25. महाबलेशर निमंलिखित में से कौन - सा राज्य में स्थित है -
(A) गुजरात
(B) महाराष्ट्र
(C) कर्नाटक
(D) केरल
उत्तर - (B) महाराष्ट्र
26. कयाल (Kayal) निम्न में क्या है -
(A) उत्तर के विशाल मैंदान में मिलने वाले निम्न भूमि के क्षेत्र
(B) जम्मू-कश्मीर में पायें जाने वाले झीलिय निक्षेप
(C) केरल के तट पर मिलने वाले लैगून
(D) हिमाचल प्रदेश में फलों के बगीचे
उत्तर - (C) केरल के तट पर मिलने वाले लैगून
27. दण्डकारण्य क्षेत्र अवस्थित है
(A) छत्तीसगढ़ एंव म.प्र
(B) छतीसगढ़ एंव ओडिशा
(C) झारखण्ड एंव ओडिशा
(D) आंध्रप्रदेश एंव झारखण्ड
उत्तर - (B) छतीसगढ़ एंव ओडिशा
28. भारत में हिमालयीय राज्य है
(A) 8
(B) 10
(C) 12
(D) 14
उत्तर - (B) 10
29. निम्नलिखित में से कौन - सा पटकरी पहाड़ियों (Pat-kori hills) से सलंग्न नहीं है -
(A) नागालैंड
(B) त्रिपुरा
(C) मणिपुर
(D) मिजोरम
उत्तर - (B) त्रिपुरा
30. दक्षिण भारत भगवान रंगनाथ (जिन्हें भगवान वेंकटेश भी कहते है ) का मंदिर स्थित है -
(A) बिलिगिरि रंगा पहाड़ी पर
(B) तिरुमल्ला पहाड़ी पर
(C) नन्दी पहाड़ी पर
(D) चामुण्डी पहाड़ी
उत्तर - (B) तिरुमल्ला पहाड़ी पर
31.भारत के पश्चमी तटीय मैदान के उत्तरी भाग को जिस अन्य नाम से भी जाना जाता है ,वह है -
(A) कर्नाटक तट
(B) मालाबार तट
(C) कोकण तट
(D) कोरोमंडल तट
उत्तर - (C) कोकण तट
32. भारत का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है -
(A) माजुली
(B) अंडमान
(C) लक्षद्वीप
(D) सालसट
उत्तर - (D) सालसट द्वीप
33. चंडीगढ़ किस पहाड़ी के नीचे स्थित है -
(A) शिमला पहाड़ी
(B) शिवालिक पहाड़ी
(C) मोरनी पहाड़ी
(D) अरावली पहाड़ी
उत्तर - (B) शिवालिक पहाड़ी
34. भारत की दक्षिणतम पर्वत माला है -
(A) नीलगिरि पर्वत
(B) अन्नामलाई पर्वत माला
(C) नल्लामलाई पर्वत
(D) कार्डेमम पर्वतमाला
उत्तर - (D) कार्डेमम पर्वतमाला
35. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी अमरकंटक पर्वत से नहीं निकलती है -
(A) नर्मदा
(B) महानदी
(C) सोन
(D) गोदावरी
उत्तर - (D) गोदावरी नदी .
36. नदी जो भ्रंश घाटी से होकर बहती है -
(A) महानदी
(B) नर्मदा
(C) स्वर्णरेखा
(D) कावेरी
उत्तर - (B) नर्मदा
37. निम्नलिखित में से क्रेटर निर्मित्त झील है -
(A) डल झील
(B) कलेरू झील
(C) पुलीकट
(D) लोनार झील
उत्तर - (D) लोनार झील
38. ब्रहमपुत्र नदी किस प्रकार की नदी का उदाहरण है -
(A) पूर्ववर्ती या पुर्वनुवर्ती नदी
(B) परिवर्ती नदी
(C) प्रत्यानुवर्ती नदी
(D) अध्यारोपित नदी
उत्तर - (A) पूर्ववर्ती या पुर्वनुवर्ती नदी
व्याख्या - पूर्ववर्ती या पुर्वनुवर्ती नदी वे जलधाराएँ है, जो कि स्थलखण्ड में उत्थान होने पर भी अपने पहले मार्ग को अपनाती है . जैसे - सिन्धु, गंगा, ब्रहमपुत्र, सतलज एवं तीस्ता आदि नदियाँ हिमालय के उत्थान के पूर्व से ही विद्यमान है .
39. भारत की निम्नलिखित नदियों में से किसे जैविक मरुस्थल कहा जाता है -
(A) दामोदर
(B) यमुना
(C) बेतवा
(D) साबरमती
उत्तर - (A) दामोदर नदी
40. भारत के जल प्रपातो में से कौन-सा गोवा में स्थित है -
(A) धुंआधार जल प्रपात
(B) दूध सागर जल प्रपात
(C) कपिल धारा जल प्रपात
(D) जोग जल प्रपात
उत्तर - (B) दूध सागर जल प्रपात
उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .