भारत का भूगोल

 भारत का भूगोल 


1. भारत का क्षेत्रफल कितना है - 32,87,263 वर्ग किमी. 


2. भारत का जनसँख्या और क्षेत्रफल में क्रमशः कौन-सा स्थान है - दूसरा एवं सातवा . 


3. भारत का कुल क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है - 2.4% . 


4. भारत की जनसँख्या विश्व की कुल जनसँख्या का कितना प्रतिशत है - 16.75 . 


5. भारत का पूर्व से पश्चिमी विस्तार कितना है - 2933 किमी. 


6. भारत का उत्तर से दक्षिण विस्तार कितना है - 3214 किमी.


7. भारत का अक्षांशीय विस्तार कितना है - 6०4' से 37०6' उत्तरी अक्षांश .  


8. भारत का देशांतरीय विस्तार कितना है - 68०7' से 97०25' पूर्वी देशांतर . 


9. भारत की ग्लोब पर स्थिति क्या है - उत्तर-पूर्वी . 


10. भारत का आकार कैसा है - चतुष्कोणीय . 


11. भारत की स्थलीय सीमा की कुल लम्बाई कितनी है - 15200 किमी. .


12. भारत की मुख्य भूमि की तट रेखा की कुल लम्बाई कितनी है - 6100 किमी. .


13. भारत की अंडमान एवं निकोबार और लक्षद्वीप द्वीपों सहित मुख्य भूमि की तट रेखा की कुल लम्बाई कितनी है - 7516.6 किमी. . 


14. भारत का दक्षिणतम बिंदु किस अक्षांश पर है - 6०4' उत्तरी अक्षांश पर . 


15. भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है - राजस्थान (3,42,239 वर्ग किमी.) . 


16. भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य कौन-सा है - गोवा (3,702 वर्ग किमी.) .


17. भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा केन्द्र-शासित प्रदेश कौन-सा है - लद्दाख . 


18. भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा केन्द्र-शासित प्रदेश कौन-सा है - लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी.) . 


19. भारत का जनसँख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है - उत्तर प्रदेश . 


20. भारत का जनसँख्या की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य कौन-सा है - सिक्किम . 


21. भारत का जनसँख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन-सा है -  दिल्ली .


22. भारत का जनसँख्या की दृष्टि से सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश  राज्य कौन-सा है - लक्षद्वीप 


23. भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कौन-सा है - कच्छ - 45,652 वर्ग किमी. (गुजरात) .


24. भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला कौन-सा है - माहे - 9 वर्ग किमी. (पुंडुचेरी) . 


25. वर्तमान में भारत में राज्यों की कुल संख्या कितनी है - 28 . 


26. वर्तमान में भारत में कुल कितने केन्द्र शासित प्रदेश है - 8 . 


27. भारत के कुल कितने राज्य समुद्री सीमा को स्पर्श करते है - 9 . 


28. भारत का कौन-सा राज्य सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य है - गुजरात .


29. भारत का कौन-सा राज्य सबसे छोटी तट रेखा वाला राज्य है - गोवा .


30. भारत के बीचो-बीच से कौन-सी काल्पनिक रेखा हो कर गुजरती है - कर्क रेखा (23 1/2 उत्तरी अक्षांश) .


31. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है - 8 राज्यों से . 


32. भारत का मानक समय कहाँ से रिकोर्ड किया जाता है - नैनी से . 


33. भारत का मानक समय किस देशांतर से रिकोर्ड किया जाता है - 82 1/2 पूर्वी देशांतर रेखा से . 


34. भारत की मानक समय रेखा 82 1/2 पूर्वी देशांतर रेखा कितने राज्यों से होकर गुजरती है - 5 राज्यों से .


35. भारत की मानक समय रेखा 82 1/2 पूर्वी देशांतर रेखा किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है - उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, ओड़िसा, आन्ध्र प्रदेश . 


36. भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन-सी है - गोडविन ऑस्टिन (K2) .


37. भारत की हिमालय पर स्थित सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन-सी है - कंचनजंघा (सिक्किम) . 


38. दक्षिण भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन-सी है - अनामुदी (अनामलाई पर्वत) .


39. नीलगिरि पर्वत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन-सी है - दोदा बेटा . 


40. भारत की सबसे दक्षिणतम पहाड़ी कौन-सी है - इलायची पहाड़ी (कार्डेमम हिल्स) .


41. भारत की प्रादेशिक सीमा (Maritime Belt) या क्षेत्रीय सागर (Territorial Sea) आधार रेखा से कितनी दूरी तक है - 12 समुद्री मील (Nautical Miles) . 


42. भारत का अविच्छन मंडल या संलग्न क्षेत्र (Contiguous Zone) की दूरी आधार रेखा से कितनी है - 24 समुद्री मील .


43. भारत का अनन्य आर्थिक क्षेत्र (Exclusive Economic Zone) आधार रेखा से कितनी दूरी तक है - 200 समुद्री मील तक . 


44. भारत का दक्षिणतम बिंदु कौन-सा है - इंदिरा प्वाइंट (ग्रेट निकोबार) .


45. भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिंदु कौन-सा है - कन्याकुमारी (तमिलनाडु) .


46. भारत का सबसे उत्तरी बिंदु कौन-सा है - इंदिरा कॉल (लद्दाख) .


47. भारत का सबसे पूर्वी बिंदु कौन-सा है - किबिथु (अरुणाचल प्रदेश) . 


48. भारत का सबसे पश्चिमी बिंदु कौन-सा है - गौर मोता (गुजरात) . 


49. भारत की किस देश के साथ सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है - बांग्लादेश (4096.7 किमी.) . 


50. भारत की किस देश के साथ सबसे छोटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है - अफगानिस्तान (106 किमी.) . 


51. शेवराय, पलनी एवं जावदी पहाड़ियां किस राज्य में स्थित है - तमिलनाडु . 


52. गिरनार पर्वत किस राज्य में स्थित है - गुजरात . 

plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post