मानचित्रों पर अंकित रेखाएँ

मानचित्रों पर अंकित रेखाएँ 

Different Types of Isolines 

इस ब्लॉग में  भूगोल  (Geography)  से संबन्धित मानचित्रों पर अंकित रेखाएँ (Different Types of Isolines)   से सम्बंधित  महत्वपूर्ण  जानकारी  प्रस्तुत  की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग , PET, KVS , NAVODAY UGC-NET, BEO, SSC, RAILWAY, UPSSSC, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा जैसे TET एवं STETआदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी, ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।

1. डेटम रेखा – समुद्र तल की क्षैतिज रेखा जिससे ऊंचाई तथा गहराई की माप होती है .

2. आइसोनिफ (Isonif) - बर्फ गिरने के समान क्षेत्रों को दर्शाने वाली रेखा .

3. आइसोनेफ (Isoneph) - मेघाच्छादन के समान क्षेत्रों को मिलाने वाली रेखा .

4. आइसोनामल (Isonomal) - किसी संदर्भ बिंदु से क्रमिक माप का प्रदर्शन करने वाली रेखा.

5. सममान रेखा (Isopleth) - विशेष अभिक्रिया (समान रेखाओं) वाले बिन्दुओं को मिलाकर खींची गई रेखा, जैसे समदाब रेखाओं, सम लवण और सम ताप रेखाओं को मूल्यों के उचित अन्तराल पर खीचना.

6. आइसोटैक (Isotach) - मोसम-मानचित्र पर पवन की समान गति वाले स्थानों को मिलाकर खीची गई रेखा.

7. आइसोथर्म (Isotherm)- समान तापमान वाले क्षेत्रों को दर्शाने वाली रेखा.

8. आइसोपैक (Isopach) - हिमानी अथवा चट्टानों के समान मोटाई वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

9. आइसोफाइट (Isophite) - वनस्पतियों की समान ऊंचाई अथवा समान ऊंचाई वाले वानस्पतिक स्तरों को मिलाने वाली रेखा.

10. आइसोप्रैक्ट (Isopract) - मानव जनसंख्या के सामान वितरण वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

11. आइसोराइम- पाला गिरने की सामान मात्रा वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा .

12. आइसोस्टैड (Isostade) - सामान अधिवासीय संख्या को मिलाने वाली रेखा.

13. आइसोसीस्मल (Isoseismal) - भूकम्पीय तीव्रता की समानता वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

14. होमोसीस्मल (Homoseismal) - भूकम्प के एक ही समय आने वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

15. आइसोथेर (Isothere) - ग्रीष्मकाल के समान तापमान वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

16. आइसोबार (Isobar) - समदाव (वायु की समान स्थिति) को दर्शाने वाली रेखा.

17. आइसोबाथ (Isobath) - समुद्र के समान गहराई वाले स्थानों को मिलाकर खिंची जाने वाली.

18. आइसोब्रांट (Isobront) - तूफान (Thunder Storm) के एक साथ आने वाले स्थानों की सूचक रेखा.

19. आइसोक्रोन (Isochrone) - समयान्तर के समान रहने पर किसी संदर्भ बिंदु से दूरी प्रदर्शित करने वाली रेखा.

20. आइसोगोनल (Isogonal) - चुम्बकीय झुकाव की समान स्थिति दर्शाने वाली रेखा.

21. आइसोहैलाइन (Isohaline) - समुद्री जल में खारेपन की समान मात्रा प्रदर्शित करने वाली रेखा.

22. आइसोहेल (Isohel) – सूर्यताप के समान अवधि वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा .

23. आइसोहाइपया कंटूर लाइन (Isohype or Contour line) – समुद्र तल से उच्चावच की समान ऊंचाई एवं आकार को दर्शाने वाली रेखा .

24. आइसोपाइक्निक (Isopycnic) – मानव जनसँख्या के समान घनत्व वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा .

25. आइसोफ्लोर(Isoflor) – वनस्पति प्रजातियों (Plant Species) की समानता वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा .

26. आइसोकायनेटिक (Isokinetic) – समान पवन-वेग (Wind Speed) के स्थानों को मिलाने वाली रेखा. 

 27. आइसोहायट (Isohyet) - वर्षा की समान मात्रा वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

28. आइसोमर (Isomer) - वर्षा की वार्षिक मात्रा के प्रतिशत के रूप में व्यक्त की जाने वाली उसकी औसत मासिक मात्रा (Mean Monthly Amount) के स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

29. आइसोमेसिक (Isomesic) - तलछटों अथवा अवसादो (sediments) के निर्माण की समान दशाऔं को मिलाने वाली रेखा.

30. आइसोपैकाइट अथवा आइसोपाथ (Isopachyte or Isopath) - भूगर्भित अथवा भूभौतिक परत (Geological bed) की समान मोटाई वाले बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखा.

31. कोसीस्मल अथवा आइसोसीस्ट (Coseismal or Isoseist) - समान भूकम्पीय लहरों को एक समय में ही अनुभव करने वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

32. आइसोटेलेन्टोज़ (Isotalantose)- औसत मासिक तापान्तर की समानता वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

33. आइसोआईकेट (Isoikete) - लोगों के रहने योग्य निवास की समान मात्रा वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

34. आसोफेने (Isophene) - समान मौसमी घटनाओ (यथा पौधों में फूल आने का समय आदि) को दर्शाने वाली रेखा.

35. आइसोबेस (Isobase) - धरातल के किसी संदर्भ बिंदु से समान उचाई एव निचाई को मिलाने वाली रेखा.

36. आइसोथर्मोबाथ अथवा आइसोबेथीथर्म (Isothermobath or Isobathytherm)- सागरीय जल की गहराई के अनुसार समान ताप वाले बिन्दुऔ को मिलाने वाली रेखा.

37. आइसोकाइम (Isochime) - औसत शीत तापमान की समानता वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

38. आइसैलोबार (Isallobar) - एक विशिष्ट अवधि में वायुमण्डलीय दबाव में होने वाले समान परिवर्तन के स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

39. आइसोकेफ (Isokeph) - कापालिक विभित्रता (Cranial Variation) को दर्शाने वाली रेखा.

40. आइसोटर्प (Isoturp) - समान आराम (Equal Comfort) वाले स्थानों को दर्शाने वाली रेखा

 41. आइसोकोर (Isochore or Isochor)- (i) नियत आयतन वाले बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखा.

 (ii) दो तलों या संस्तरों के बीच समान ऊर्ध्वाधर अन्तरालों वाले बिन्दुओं से होकर खिची जाने वाली रेखा .

 41. आइसोक्लाइनल (Isoclinal)- एक ही दिशा में समान मात्रा में होने वाली नतियों को मिलाने वाली रेखा.

 42. आइसोग्रैम (Isogram)- समान गुरुत्व-असंगति (Gravitic Anamoly) वाले बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखा.

43. आइसोग्लास (Isogloss)- किसी प्रदेश में समान भाषा वाले स्थानों को वर्गीकृत करने वाली सीमा-रेखा.

44. आइसोग्रैड (Isograd)- (i) एक ही प्रकार के लक्षणों से युक्त शैलों (Rocks) को मिलाने वाली रेखा.

(ii) कायान्तरण की समान कोटि अथवा दशा को प्राप्त शैलों को मिलाने वाली रेखा.

45. आइसोपोर (Isopore)- चुम्बकीय विषमताओं में समान वार्षिक परिवर्तन वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

46. आइसोक्राइम (Isocryme)- एक निश्चित समय पर सर्वाधिक शीतल तापमान वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

47. आइसोक्लाइन (Isocline)- चुम्बकीय नति (Magnetic Dip) की समानता वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

48. आईसोडाइन (Isodyne)- समान चुम्बकीय गहनता (Magnetic Intensity) वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

49. आइसोथर्माब्रोस (Isotherma-brose)- समान ग्रीष्म कालीन वर्षा वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

50. आइसोनोमेलस लाइन (Isonomalous line)- समान तापीय विसंगति (Thermal anamol) वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा.

51. आइसोरिदम्स (Isorithms) - समान मान वाली रेखाओं का एक सम्मिलित जननिक (Genetic) नाम . इनके अंतर्गत उपर्युक्त समस्त रेखाएं शामिल की जाती हैं.


उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l

धन्यवाद 


plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post