भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (Chief Election Commissioner of India)

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (Chief Election Commissioner of India)

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (Chief Election Commissioner of India) भारतीय निर्वाचन आयोग का प्रमुख होता है और भारत में स्वतन्त्र और निष्पक्ष रूप से राष्ट्र और राज्य के चुनाव करवाने के लिए उत्तरदायी होता है . मुख्य निर्वाचन आयुक्त्त (CEC) की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है . 


वेतन -  मुख्य निर्वाचन आयुक्त्त (CEC) का वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशो के समान होता है, जो वर्तमान समय में 2.50,000 रूपये मासिक है एवं भारत की संचित निधि से दिया जाता है . 


पदावधि -  मुख्य निर्वाचन आयुक्त्त (CEC) अपने पद ग्रहण की तिथि से 6 वर्ष के लिए नियुक्त किया जाता है लेकिन यदि वह 6 वर्ष की अवधि के अंतर्गत 65 वर्ष की आयु पूरी कर लेता है, तो वह पद मुक्त हो जाता है . अथार्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो पहले हो, तक होता है . किन्तु इससे पूर्व भी वह निम्नलिखित में से किसी भी आधार पर अपने पद से हट सकता है -

1. राष्ट्रपति को अपना लिखित त्यागपत्र देकर अथवा 

2. सिद्ध कदाचार अथवा असमर्थता के आधार पर के आधार पर संसद द्वारा पारित संकल्प (महाभियोग) पर राष्ट्रपति द्वारा पद से हटाया जा सकता है . 

Note :- मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) को हटाने के लिए संसद द्वारा उसी प्रकार महाभियोग की कार्यवाही की जाती है, जैसे उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशो के विरुद्ध की जाती है . 

अन्य निर्वाचन आयुक्तों अपने पद ग्रहण की तिथि से 6 वर्ष के लिए नियुक्त किया जाते है लेकिन यदि वह 6 वर्ष की अवधि के अंतर्गत 62 वर्ष की आयु पूरी कर लेते है, तो वह पद मुक्त हो जाते है अथार्त उनका कार्यकाल 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु जो भी पहले हो तक होता है  अथवा अपनी पदावधि के दौरान राष्ट्रपति को त्यागपत्र देकर पदमुक्त हो जाते है . 


भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्तों की सूची 

List of Chief Election Commissioner of India 

 

नाम

कार्यकाल

1.

सुकमार सेन

21 मार्च 1950 – 19 दिसम्बर 1958

2.

के.वी.के. सुंदरम

20 दिसम्बर 1958 – 30 सितम्बर1967

3.

एस.पी. सेन वर्मा

1अक्टूबर 1967 – 30 सितम्बर 1972

4.

डॉ. नगेन्द्र सिंह

1 अक्टूबर 1972 – 6 फरवरी 1973

5.

टी. स्वामीनाथन

7 फरवरी 1973 – 17 जून 1977

6.

एस.एल. शकधर

18 जून 1977 – 17 जून 1982

7.

आर.के त्रिवेदी

18 जून 1982 – 31 दिसम्बर 1985

8.

आर. वी. एस. शास्त्री

1 जनवरी 1986 – 25 नवम्बर 1990

9.

वी.एस. रामदेवी

26 नवम्बर 1990 – 11 दिसम्बर 1990

10.

टी. एन. शेषन

12 दिसम्बर 1990 – 11 दिसम्बर1996

11.

एम. एस. गिल

12 दिसम्बर 1996 – 13 जून 2001

12.

जे. एम. लिंगदोह

14 जून 2001 – 7 फरवरी 2004

13.

टी. एस. कृष्णमूर्ति

8 फरवरी 2004 – 15 मई 2005

14.

बी. बी. टंडन

16 मई 2005 – 28 जून 2006

15.

एन. गोपालस्वामी

29 जून 2006 – 20 अप्रैल 2009

16.

नवीन चावला

21 अप्रैल 2009 – 29 जुलाई 2010

17.

एस. वाई. कुरैशी

30 जुलाई 2010 – 10 जून 2012

18.

वी. एस. संपत

11 जून 2012 – 15 जनवरी 2015

19.

एच. एस. ब्रह्मा

16 जनवरी 2015 – 18 अप्रैल 2015

20.

नसीम जैदी

19 अप्रैल 2015 – 5 जुलाई 2017

21.

अचल कुमार ज्योति

6 जुलाई 2017 – 22 जनवरी 2018

22.

ओम प्रकाश रावत

23 जनवरी 2018 – 1 दिसम्बर 2018

23.

सुनील अरोड़ा

2 दिसम्बर 2018 – 12 अप्रैल 2021

24.

सुशील चंद्रा

13 अप्रैल 2021 – वर्तमान

 

इन्हें भी जाने -

भारत के पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त (Chief Election Commissioner of India) सुकुमार सेन थे . 

देश की पहली और एक मात्र महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त्त (CEC) वी. एस. रामदेवी थी . 

सबसे छोटा कार्यकाल वाले मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) वी. एस. रामदेवी थी, जो मात्र 15 दिन ही इस पद पर रही . 

देश के वर्तमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त्त (CEC) सुशील चंद्रा है, जो क्रम में देश के 24वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त्त (CEC) आयुक्त्त है . 



उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद 

plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post