बाल्कन राज्य (Balkan States), बाल्टिक राज्य (Baltic States), स्कैडिनेवियन देश (Scandinavian Countries), आइबेरियन प्रायद्वीप (Aiberian Peninsula)
बाल्कन राज्य (Balkan States)
बाल्कन - बाल्कन राज्य दक्षिण पूर्वी यूरोप का एक क्षेत्र है, जो भौगोलिक या एतिहासिक दृष्टि से अपना एक अलग महत्व रखता है . इसे बाल्कन प्रायद्वीप भी कहा जाता है . जिसका कारण इसकी भौगोलिक स्थिति है . यह क्षेत्र तीन ओर समुद्र से घिरा हुआ है . इसके पूर्व में काला सागर, ईजियन सागर एवं मरमरा सागर, दक्षिण में भूमध्य सागर एवं पश्चिम में इयोनियन सागर एवं एड्रियाटिक सागर स्थित है .
में निम्नलिखित देशो को सम्मिलित किया जाता है -
1. सर्बिया
2. मॉन्टेंनेग्रो
3. बुल्गारिया
4. रोमानिया
5. अल्बानिया
6. ग्रीस (यूनान)
बाल्टिक राज्य (Baltic States)
बाल्टिक देश - एस्टोनिया, लिथुआनिया एवं लटाविया देशो को बाल्टिक देशो के नाम से जाना जाता है .
इस प्रकार बाल्टिक देशो में निम्नलिखित देश सम्मिलित किये जाते है -
1. एस्टोनिया
2. लिथुआनिया
3. लटाविया
स्कैडिनेवियन देश (Scandinavian Countries)
स्कैडिनेवियन देश - भौगोलिक रूप से स्कैडिनेवियन प्रायद्वीप में नार्वे, स्वीडन, और फिनलैंड देशो को इसमें सम्मिलित किया जाता है किन्तु भाषायी आधार पर इस प्रायद्वीप में डेनमार्क और आइसलैंड देशो को भी इसमें सम्मिलित किया जाता है . इस प्रकार स्कैडिनेवियन देशो के अन्तर्गत निम्नलिखित देशो को सम्मिलित किया जाता है -
1. नार्वे
2. स्वीडन
3. फिनलैंड
4. डेनमार्क
5. आइसलैंड
आइबेरियन प्रायद्वीप (Aiberian Peninsula)
आइबेरियन प्रायद्वीप - आइबेरियन प्रायद्वीप के अंतर्गत निम्नलिखित देश सम्मिलित किये जाते है, ये देश है -
1. स्पेन
2. पुर्तगाल
3. अण्डोरा
4. जिब्राल्टर
उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .