CURRENT AFFAIRS November 2021

 CURRENT AFFAIRS November 2021


1. "स्वामित्व" (SVAMITVA) योजना किस मंत्रालय द्वारा लागू की गयी है  - पंचायती राज मंत्रालय द्वारा . 

2. देश के पहले घास संरक्षण केन्द्र की स्थापना किस स्थान पर की जा रही है - उत्तराखण्ड के रानीखेत में द्वारसो में . 

3. मुलाग अवार्ड का सम्बन्ध किस से है और किसे पहला मुलाग अवार्ड दिया गया - क्रिकेट से . ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिया जाता है . अजिंक्या रहाणे (भारत) . 

4. रक्षा औद्यौगिक गलियारा परियोजना के अंतर्गत तमिलनाडु के कौन-कौन से जिले शामिल किये गये है - चैन्नई, होसुर, सलेम, तिरुचिरापल्ली एवं कोयम्बटूर . 

5. वर्ष 2021 का नोबेल के शांति पुरस्कार किसे और किस क्षेत्र में दिया गया - मारिया रेशा (फिलिपीन्स) एवं दिमित्री मुरातोव (रूस) अभिव्यक्ति की आजादी के लिये . 

6. वैश्विक रिश्वतखोरी जोखिम सूचकांक ( Global bribery risk index) 2021 में भारत को कौन-सा स्थान दिया गया - 82 वा . 

7. गो टू विलेज 2.0 योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी - मणिपुर 

8. भारत के किस गाँव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव का दर्जा मिला है - पोचमपल्ली गाँव (तेलंगाना) . 

9. 'राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व' का आयोजन किस स्थान पर किया गया - झाँसी . 

10. वर्ष 2021 में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियो का सम्मलेन किस स्थान पर आयोजित किया गया - शिमला . 

11. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा COP 26 में विश्व को 1.5 डिग्री सेल्सियस के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करने के लिए किस रणनीति का प्रस्ताव रखा - पंचामृत रणनीति . 

12. जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा योजना किस सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी - दिल्ली . 

13. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सौर उर्जा की व्यवहार्यता में सुधार के लिए किस परियोजना का आहवान किया गया - वन सन वन वर्ल्ड वन ग्रिड (OSOWOG) . 

14. राष्ट्रीय जनजातिय नृत्य महोत्सव 2021 किस राज्य में आयोजित किया गया - छत्तीसगढ़ . 

15. किस राज्य सरकार द्वारा हरित कर्म सेना (Green Action Force) का निर्माण किया गया - केरल . 

16. कोविड-19 के इलाज के लिय Oral pill को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश कौन-सा है - यूनाइटेड किंगडम . 

17. श्रमिक मित्र (Shramik Mitra) योजना किस राज्य से सम्बंधित है - दिल्ली . 

18. टोकियो पैरोलाम्पिक 2021 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ - 24 . 

19. टोकियो पैरोलाम्पिक 2021 में उद्घाटन समारोह और समापन समारोह में भारत के ध्वज वाहक कौन थे - टेक चंद और अवनि लाखेरा . 

20. किस राज्य सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा पहल 'रक्षक' का शुभारम्भ किया गया - ओड़िसा . 

21. अभी हाल ही में चर्चा में रहा गुआंगमु (Guangmu) क्या है - चीन द्वारा प्रक्षेपित पहला पृथ्वी विज्ञान उपग्रह . 

22. केन्द्र सरकार द्वारा बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को किस दिवस के रूप में घोषित किया गया है - जनजातीय गौरव दिवस . 

21. हाल ही में किस देश द्वारा महात्मा गाँधी पर विदेशी मुद्रा जारी करके स्मरण किया गया - ब्रिटेन . 

22. पाकल दुल हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजक्ट का उद्घाटन किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश में किया गया - किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) . 

23. अन्तरिक्ष में चलने वाली पहली चीनी महिला अन्तरिक्ष यात्री कौन है - वांग यपिंग (Wang Yaping) . 

24. अन्तराष्ट्रीय योगा दिवस 2021 की थीम क्या है - 'Yoga for Well being' . 

25. अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2021 से किसे सम्मानित किया गया - डेविड डियोप - At Night All Blood is Black पुस्तक के लिए . 

26. 'Green Day Ahead Market' नाम से एक नया बाजार किस मंत्रालय द्वारा लाँच किया गया - नवीन और नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय द्वारा . 

27. भारत के पहले मानवयुक्त महासागर मिशन का नाम क्या है - समुद्रयान . 

28. किस राज्य का राज्य चुनाव आयोग "स्मार्ट फोन के माध्यम से पहला ड्राई रन" आयोजित कर रहा है - तेलंगाना . 

29. अदन की खाड़ी में किन चार देशो ने एक संयुक्त नौसैनिक युद्ध अभ्यास EUNAVFOR के नाम से किया - भारत, फ़्रांस, स्पेन एवं इटली . 

30. अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा (IIP) सूचकांक 2021  में भारत को कौन-सा स्थान दिया गया है - 46वा .   

31. आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2021 में भारत को कौन-सा स्थान दिया गया - 121 वा . 

32. विश्व कप फुटबाल (FIFA World Cup) 2026 का आयोजन किस स्थान पर किया जायेगा - संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको . 

33. Prompt Corrective Action (PCA) का सम्बन्ध किस से है - भारतीय रिजर्व बैंक से . 

34. प्रधानमंत्री द्वारा कहाँ अपर सरदारधाम भवन का उद्घाटन किया गया - अहमदाबाद . 

35. देश के पहले कौशल विकास विश्वविद्यालय की स्थापना कहाँ पर की जा रही है - बनारस में . 

36. देश के पहले रेल विश्वविद्यालय की स्थापना कहाँ पर की गयी है - बड़ोदरा (गुजरात) . 

37. देश का पहला हिन्दी में इंजीनियरिंग करने कोर्स शुरू करने वाला विश्वविद्यालय कौन-सा है - अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल . 

38. नीति आयोग द्वारा जारी 'सतत विकास लक्ष्य शहरी सूचकांक और डैशबोर्ड 2021-22 किस शहर को क्रमश: पहला,दूसरा एवं तीसरा स्थान दिया गया है - शिमला, कोयम्बटूर एवं चंडीगढ़ . 

39. कच्छ की खाड़ी के क्रीक सेक्टर पर भारत द्वारा एक मेगा सैन्य अभ्यास किस नाम से किया गया - सागर शक्ति अभ्यास . 

40. किसे नेल्सन मंडेला शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया - अजय शर्मा को .  

41. अंतर्राष्ट्रीय बीज सम्मलेन का आयोजन कहाँ पर किया गया - रोम (इटली) . 

42. वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी लोजिस्टिक प्रदर्शन सूचकांक में किस राज्य को प्रथम स्थान दिया गया है - गुजरात . 

43. अभी हाल ही में भारत के किस शहर को UNESCO की क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क" की सूची शामिल किया गया - श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) . 

44. स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में किस राज्य को सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार दिया गया है - छत्तीसगढ़ को . 

45. स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अनुसार इंदौर के बाद देश का दूसरा और तीसरा सबसे स्वच्छ शहर क्रमशः कौन-कौन सा है - सूरत और विजयवाड़ा . 

46. हाल ही में चर्चा में रहा उपन्यास 'लाल सलाम' किसके द्वारा लिखा गया - स्मृति ईरानी . 

47. वर्ष 2021 के लिए कुल कितनी विभूतियों को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया - 10 . 

48. टोकियो ओलम्पिक 2021 में भारत किस स्थान पर रहा - 48वें . 

49. वर्तमान में देश के कुल कितने समुद्री तटो को  Blue Flag का दर्जा प्राप्त हो चुका है - 10 .

50. प्रधानमंत्री द्वारा किस शहर से  औधोगिक रक्षा गलियारे की आधारशिला रखी गयी - झाँसी .   

51. मैग्ड़ेलेना एंडरसन (Magdalena Andersson) अभी हाल ही में किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी और 12 घंटे से भी कम समय में इस्तीफा देने के कारण चर्चा में रही - स्वीडन . 

52. राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार 2019-2021 में देश में 1000 पुरुषो पर कितनी महिलाएं है - 1020 . 

53. चौथी स्टेल्थ स्कोर्पियन श्रेणी की पनडुब्बी कौन-सी है, जिसे अभी हाल ही में प्रोजेक्ट 75 के तहत भारतीय नौसेना में शामिल किया गया - INS बेला . 

54. अन्य तीन स्कोर्पियन श्रेणी की पनडुब्बी कौन-सी है, जो  प्रोजेक्ट 75 के तहत भारतीय नौसेना में शामिल की जा चुकी है  - INS कलवरी, INS खंडेरी, INS करंज . 

55. उस योजना का नाम क्या है, जो सभी NFSA लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो आनाज मुफ्त प्रदान करती है - PM-GKAY . 

56. हाल ही में खबरों में रहे तांत्या भील किस राज्य के आदिवासी नेता थे - मध्य प्रदेश के . 

57. आदिवासी नेता मामा तांत्या भील के नाम से किस रेलवे स्टेशन का नाम रखा गया - पाताल-पानी . 

58. विज्ञान और प्रद्यौगिकी मंत्रालय द्वारा देश की पहली आभासी विज्ञान प्रयोगशाला किस नाम से शुरू की गयी है - जिज्ञासा . 

59. किस देश ने अमेरिका और ब्रिटेन के साथ परमाणु पनडुब्बी गठबंधन समझौते पर हस्ताक्षर किए है - ऑस्ट्रेलिया . 

60. किस देश के युवा और बच्चो के ऑर्केस्ट्रा "अल सिस्टेमा" ने दुनिया के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा के लिए गिनीज रिकॉर्ड बनाया - वेनेजुएला . 

61. ब्राजील की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार अमेजन वर्षा वनों में वनों की कटाई में एक वर्ष में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है - 22% . 

62. दिल्ली सरकार ने किस वर्ष तक यमुना को पूरी तरह से साफ़ करने के लिए छह सूत्रीय कार्य योजना की घोषणा की है - 2025 . 

63. भारतीय पुलिस फाउंडेशन (IPF) के स्मार्ट पुलिसिंग इंडेक्स में किस भारतीय राज्य को पहला स्थान दिया गया है - आन्ध्र प्रदेश . 

64. भारतीय पुलिस फाउंडेशन (IPF) के स्मार्ट पुलिसिंग इंडेक्स में किन भारतीय राज्यों को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान दिया गया - तेलंगाना और असम . 

65. विश्व शौचालय दिवस 2021 (World Toilet Day) की थीम क्या है - Valuing Toilets . 

66. विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह 2021 (World Antimicrobial Awareness Week 2021) के दौरान चलायें गए अभियान की थीम क्या है - Go Blue . 

67. छात्रों के अकादमिक प्रदर्शन में सुधार के लिए किस भारतीय राज्य ने "Mother on Campus) पहल की शुरुआत की - त्रिपुरा . 

68. हिंद महासागर रिम एसोसिएशन की मंत्रिपरिषद की वार्षिक बैठक अभी हाल ही में किस देश में आयोजित की गयी - ढाका (बांग्लादेश) . 

69. विश्व में जूते और चमड़े के वस्त्रो के उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है - दूसरा . 

70. हाल ही में किस राज्य में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन किया गया - झारखण्ड . 


उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद 

plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post