CURRENT AFFAIRS - September 2021

 CURRENT AFFAIRS - September 2021 PART - 1 


1. सूचना और प्रसारण मन्त्रालय द्वारा पत्रकार कल्याण योजना (JWS) के मौजूदा दिशानिर्देशों की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है - अशोक कुमार टंडन . 

2. गुजरात डिफेंस एक्सपो 2022 की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा - गुजरात .

3. इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की पहली महिला अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक किसे बनाया गया है - वर्तिका शुक्ला . 

4. अंतर्राष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मलेन 2020-2021 की की मेजबानी कौन-सा देश करेगा - भारत 

5. केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख ने किसे अपना राज्य पशु घोषित किया है - हिम तेंदुआ (पैंथर यूनिका)

6. केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख ने किसे अपना राज्य पक्षी घोषित किया है - काली गर्दन वाली क्रेन (ग्रस निक्रिकोलिस) .

7. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ISKCON के संस्थापक श्रील  भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के मौके पर कितने रुपये का एक विशेष सिक्के का अनावरण किया - 125 रुपये .

8. किसने बर्ड फोटोग्राफर ऑफ़ डी ईयर (BPOTY) 2021 का पुरस्कार अपने नाम किया - मैक्सिकन फोटोग्राफर एलेजांद्रो प्रीटी .

9. विश्व नारियल दिवस सितम्बर की किस तिथि को मनाया गया - 2 सितम्बर .

10.विश्व का पहला 'प्लांट बेस्ड' स्मार्ट एयर-प्यूरिफायर   किसके द्वारा विकसित किया गया है - IIT रोपड़ .

11. किस बैंक द्वारा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डल झील पर एक तैरता हुआ ATM खोला - SBI . 

12. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किस राज्य में NABARD के सहयोग से 'My Pad My Right' (MPRI) अभियान का शुभारम्भ किया - त्रिपुरा . 

13. किस राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं की मदद के लिये 'मेरा काम मेरा मान' नाम से एक योजना का शुभारम्भ किया - पंजाब सरकार . 

14. किस प्रतिष्ठित भारतीय डॉक्टर को 'अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ़ न्यूरोलोजिकल सर्जन' (AANS) पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इसी के साथ यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय डॉक्टर बन गये - डॉ. बसंत कुमार मिश्रा . 

15. किस राज्य सरकार द्वारा COVID-19 में अपने पतियों को खोने वाली महिलाओं की मदद करने के लिए "मिशन वात्सल्य" योजना को शुरू किया गया - महाराष्ट्र . 

 16. 'ब्राइट स्टार' अभ्यास (Exercise Bright Star) किस देश में आयोजित किया गया एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है - मिस्र . 

 17. पत्रकारों के लिए 'पत्रकार कल्याण कोष' योजना किस राज्य में लागू की गयी है - छत्तीसगढ़ . 

18. किस देश द्वारा भविष्य के मंगल मिशन के लिए एक प्रोटोटाइप छोटा हेलीकॉप्टर विकसित किया है - चीन . 

19. 'ZAPAD 2021" नामक बहु-राष्ट्र सैन्य अभ्यास किस देश में आयोजित किया जा रहा है - रूस . 

20. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - जे. बी. महापात्र . 

21. किस देश ने टेक कम्पनियों को वैकल्पिक भुगतान प्रणाली की पेशकश करने के लिए बाध्य करने के लिए दुनिया का पहला कानून पारित किया - दक्षिण कोरिया . 

22. हाल ही में खबरों में रहा आकाश प्राइम क्या है - आकाश मिसाइल का नया संस्करण . 

23. हाल ही में चर्चा में रहा 'राष्ट्रीय जैविक तनाव सहिष्णुता संस्थान (National Institute of Biotic Stress Tolerance) कहाँ पर स्थित है - रायपुर . 

24. वरिष्ठ नागरिको के लिये देश की पहली अखिल भारतीय हेल्पलाइन : एल्डर लाइन जारी की गयी . इसका टोल फ्री नंबर है - 14567 . 

25. हाल ही में खबरों में रही ज्योति सुरेखा वेन्नम का सम्बन्ध किस खेल से है - तीरंदाजी . 

26. न्यूयॉर्क में आयोजित सूचना और लोकतन्त्र शिखर सम्मलेन में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया - अनुराग ठाकुर . 

27. हाल ही में बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवात्तीय तूफान का नाम क्या है - गुलाब .

28. 'ताई-अहोम एवं मटक' समुदाय के लोग जो अनूसूचित जाति के दर्जे की मांग करने के कारण चर्चा में रहे, इनका सम्बन्ध किस राज्य से है - असम . 

29. विश्व पर्यटन दिवस 2021 सितम्बर के किस दिन मनाया गया - 27 सितम्बर को .

30. विश्व पर्यटन दिवस 2021 की थीम क्या थी - समावेशी विकास के लिए पर्यटन (Tourism for Inclusive Growth) . 

31. घर घर न्याय दिलाने के लिये 'एक पहल ड्राइव' (Ek Pahal Drive) नामक अभियान किस संगठन द्वारा शुरू किया गया है - कानून और न्याय मंत्रालय . 

32. 'अंतर्राष्ट्रीय लाल पांडा दिवस 2021 कब मनाया गया - 18 सितम्बर . 

33. 19 सितम्बर को भारत-पाक युद्ध में विजय के 50 वर्ष पूरे होने के जश्न में भारतीय सेना ने किस शहर में 'स्वर्णिम विजय वर्ष' मनाया गया - जयपुर . 

34. संयुक्त राष्ट्र की संस्था 'UNCTAD' के अनुसार 2021 में भारत की GDP विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है - 7.2% . 

35. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'Shining Sikh Youth of India' पुस्तक का विमोचन किया . इस पुस्तक के लेखक है - डॉ. प्रभलींन सिंह . 

36. भारत के 70वें शतरंज ग्रैंडमास्टर (Chess Grandmaster) कौन बने है - आर. राजा ऋत्विक . 

37. 'एशियन स्नूकर चैम्पियनशिप' (Asian Snooker Championship) 2021 का ख़िताब किसने जीता - पंकज अडवाणी . 

38. किस राज्य में केटली (Katley) मछली को राज्य मछली घोषित किया गया है - सिक्किम . 

39. किस संस्था द्वारा Ease of doing business report जारी करने पर रोक लगा दी गयी - विश्व बैंक (WorldBank) . 

40. जापान के नए प्रधानमंत्री कौन बने है - फुमियो किशिदा . 

41. उत्तर भारत के सबसे बड़े 'पामेटम' (Palmetum) (ताड़ के पेड़ से सम्बंधित)  उद्घाटन कहाँ पर किया गया - हल्द्वानी (उत्तराखण्ड) . 

42. 2021 में कितने वैज्ञानिको को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया - 11 . 

43. 'My life in full:work, family and our future' पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी - इंद्रा नूयी . 

44. एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया के सेवा निवृत्त होने के पश्चात् देश के नए वायु सेना प्रमुख कौन बने है - एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी (27वें वायु सेना प्रमुख) . 

45. अभी हाल ही में "ब्लू फ्लैग" का दर्जा प्राप्त कोवलम समुद्र तट किस राज्य में स्थित है - तमिलनाडु . 

46. अभी हाल ही में "ब्लू फ्लैग" का दर्जा प्राप्त ईडन समुद्र तट किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश  में स्थित है - पुडुचेरी . 

47. कोवलम और ईडन समुद्र तटो के ब्लू फ्लैग का दर्जा प्राप्त करने के बाद देश में ब्लू फ्लैग का प्रमाणन प्राप्त करने वाले समुद्र तटो की कुल संख्या कितनी हो गयी है - 10 . 

48. बीजिंग (चीन) में आयोजित होने वाले 2022 के शीतकालीन ओलम्पिक खेलो के लिए अधिकारिक आदर्श वाक्य क्या घोषित किया गया है - 'Together for a shared future' . 

49. भारत में कहाँ पर जुरासिक युग के हाइबोडोंट शार्क की नई प्रजाति खोजी गयी - जैसलमेर . 

50. भारत सरकार द्वारा हिंदू तीर्थ स्थल 'परशुराम कुंड' को विकसित करने का निर्णय किया गया है . यह किस राज्य में स्थित है - अरुणाचल प्रदेश में . 


उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद

plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post