UPSESSB UP PGT GEOGRAPHY Exam Paper 2021 17August 2021 (Answer Key)

 UPSESSB PGT भूगोल हल प्रश्न पत्र 2021


 17 अगस्त 2021 को UPSESSB द्वारा PGT भूगोल परीक्षा का आयोजन किया गया था . उसका यहाँ पर हल प्रश्न पत्र (Solved Paper) प्रस्तुत किया जा रहा है . 


1. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है -

    केन्द्रशासित प्रदेश      साक्षरता दर (%) 2011

(A) लक्षद्वीप                   92.28

(B) दमन एवं डयू           87.07

(C) पुदुचेरी                    86.55

(D) चंडीगढ़                   88.78


2. 'सिलेरू' उर्जा संयंत्र सम्बंधित है - 

(A) प्राकृतिक गैस से 

(B) आण्विक शक्ति से 

(C) जल विधुत शक्ति से 

(D) ताप विधुत शक्ति से 


3. प्रसिद्ध पुस्तक "मेन स्प्रिंग्स ऑफ़ सिविलाईजेशन" किसने लिखी है ?

(A) कार्ल-ओ-सेवर 

(B) ग्रिफिथ टेलर 

(C) जेम्स और मार्टिन 

(D) हंटिगटन


4. 'दी पीपल ऑफ़ इण्डिया' का लेखक कौन है ?

(A) बी. एस. गुहा 

(B) सर हरबर्ट रिस्ले 

(C) जे. एच. हट्टन 

(D) डी. एन. मजूमदार


5. द्राक्षाकृषि (Viticulture) क्या है ?

(A) वनों का संरक्षण 

(B) अंगूरों का उत्पादन 

(C) कृषि का आदिम प्रकार 

(D) गन्ने का उत्पादन 


6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सत्य है ?

(A) विशिष्ट आर्थिक मण्डल एक भौगोलिक प्रदेश है तथा इसकी आर्थिक विधियाँ (नियम) है .

(B) विशिष्ट आर्थिक मण्डल एक प्राकृतिक प्रदेश है तथा इसकी प्राकृतिक विधियाँ (नियम) है .

(C) विशिष्ट आर्थिक मण्डल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करना है . 

(D) विशिष्ट आर्थिक मण्डल का ध्येय कृषि उत्पादन को गति प्रदान करना है . 


7. 'कॉसमास' (Cosmos) किसने लिखा था -

(A) रिटर 

(B) हम्बोल्ट 

(C) रेटजेल 

(D) हंटिगटन


8. 'पारिस्थितिकी तंत्र' शब्दावलि का प्रयोग किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया ?

(A) क्रिस्टमैन

(B) टान्सले

(C) एल्टन 

(D) ओडम


9. निम्नलिखित में से किसने उद्योगों की स्थापना का सिंद्धांत प्रस्तुत किया ?

(A) वाँन थूनेन

(B) अल्फ्रेड वेबर 

(C) डब्ल्यू. क्रिस्टलर

(D) ए. लॉश


10. चीन की 90% मिट्टी है - 

(A) लोयस 

(B) जलोढ़ 

(C) पेडाल्फर

(D) लोयस एवं जलोढ़ 


11. "भूगोल एक क्षेत्रवर्णनी विज्ञान है" यह कथन है -

(A) रिटर 

(B) हंटिगटन

(C) हेटनर

(D) ब्रुन्श 


12. सूची – I को सूची – II के साथ सुमेलित करे तथा दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करें -

   (सूची – I )      (सूची – II) 

 (भूगोलविद)       (भूगोल का सम्प्रदाय)

A. ए. डीमंजियां     1. जर्मन भूगोल सम्प्रदाय   

B. एफ. रेटजेल     2. अमेरिकन भूगोल सम्प्रदाय 

C. एच. जे. मैकिंडर  3. फ्रांसीसी भूगोल सम्प्रदाय     

D. आई. बोमैन         4. ब्रिटिश भूगोल सम्प्रदाय 

 कूट:   A   B   C   D

      (A)  4   2   3   1

   (B)  2   1   4   3

   (C)  3   1   4   2

     (D)  1   3   2    4


13. निम्नलिखित में से कौन शाकाहारी घटक है ?

(A) शेर 

(B) हिरन 

(C) बाघ 

(D) मेढक 


14. विश्व में उर्जा संकट का समाधान क्या है ?

(A) वैकल्पिक उर्जा 

(B) उर्जा कटौती 

(C) पेट्रोलियम 

(D) कोयला 


15. प्रमुख नगर की अवधारणा किसने प्रतिपादित की है ?

(A) जिफ़ 

(B) जेफरसन 

(C) ममफोर्ड 

(D) स्जोबर्ग 


16. भारतवर्ष में सर्वाधिक वर्षा होती है -

(A) पश्चिमी घाट, हिमालय क्षेत्र, मेघालय 

(B) मध्य प्रदेश, बिहार 

(C) उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब 

(D) आन्ध्र प्रदेश, विदर्भ 


17. 'क्षेत्रीय विभेदन' की संकल्पना को __________भी कहा जाता है - 

(A) अपवादवाद

(B) जीव भूविस्तार 

(C) क्रमबद्ध भूगोल 

(D) प्रादेशिकतावाद 


18. किन वनों को 'पृथ्वी का फेफड़ा' कहा जाता है ?

(A) ऊष्ण कटिबन्धीय वर्षावाले वन 

(B) भूमध्यसागरीय 

(C) मानसूनी 

(D) कोणधारी


19. महाद्वीपीय विस्थापन सिंद्धांत प्रतिपादित किया था -

(A) डेली ने 

(B) जॉली ने 

(C) वेगनर ने 

(D) होम्स ने 


20. सूची – I को सूची – II के साथ सुमेलित करे तथा दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करें -

   (सूची – I )          (सूची – II) 

 (महासागरीय निक्षेप)       (उत्पति)

A. तट तलवासी पदार्थ 1. प्लवक मोलस्क जीव के कोश   

B. अगाध सागरस्थ   2. मृत्तिका अंशयुक्त अत्यंत सूक्ष्म पौधों के अवशेष  

C. टेरापाड ऊज     3. सागरीय जिव-जन्तुओ तथा पादपो के मृत अस्थिपंजर 

D. डायटम ऊज          4. शैवाल प्रकार 

 कूट:   A   B   C   D

      (A) 3   4   1   2

   (B) 1   3   2   4

   (C) 3   1   4   2

     (D)  2   4   3   1


21. 'कुजबास' क्षेत्र __________के लिये प्रसिद्ध है -

(A) लौह अयस्क 

(B) ताम्र अयस्क 

(C) सोना 

(D) कोयला 


22. डब्ल्यू. वी. लेबिस द्वारा प्रस्तुत घूर्णन फिसलन परिकल्पना ________निर्माण से सम्बंधित है -

(A) भ्रंश 

(B) हिमगह्वर 

(C) पेडीमेंट

(D) सौर परिवार 


23. किस नगर को 'भारत का मैनचेस्टर' कहा जाता है ?

(A) कानपुर 

(B) मुम्बई

(C) बडौदा 

(D) अहमदाबाद 


24. इनमे से किसे भूगोल का जनक कहा जाता है ?

(A) टॉलमी 

(B) इरेटास्थनिज

(C) हैरोडोटस

(D) अरस्तू


25. 'मेटोरोलोजिका' नामक पुस्तक किसने लिखी है ?

(A) अरस्तू 

(B) पोसिड़ोनियस

(C) प्लैटो 

(D) एरोटोस्थनीज


26. ऊष्मा का हस्तांतरण को कहा जाता है -

(A) संचालन 

(B) संवहन 

(C) उर्जा विकिरण 

(D) विधुत चुम्बकीय हस्तांतरण 


27. नीचे दो कथन दिये गये है, एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में दिया गया है . नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए :

अभिकथन (A) तिब्बत पठार के ऊपर क्षोभ मण्डल के मध्य भाग पर 500 मिली बार स्तर पर तापीय प्रति चक्रवातीय दशाएं ग्रीष्म कालीन मानसून के समय उत्पन्न होती है .

कारण (R) तिब्बत पठार उच्च तलीय ऊष्मा स्रोत के रूप में कार्य करती है . 

कूट :

(A) (A) और (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या है . 

(B) (A) और (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है . 

(C) (A)  सही है परन्तु (R) गलत है . 

(D) (A) गलत है परन्तु (R) सही है . 


28. टेहरी बांध संगम पर स्थित है -

(A) अलकनन्दा और भागीरथी के

(B) भागीरथी और भिलंगना के 

(C) अलकनन्दा और मन्दाकिनी के 

(D) भागीरथी और मन्दाकिनी के 


29. निम्नलिखित कथनों की जाँच कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए :

(A) दक्षिणी दोलन का वाकर परिचालन से घनिष्ठ सम्बन्ध है .

(B) गिलबर्ट वाकर भारतीय मौसम विज्ञान सेवा के अध्यक्ष थे . 

(C) दक्षिणी दोलन का सकारात्मक सूचकांक निर्बल व्यापारिक पवनों का सूचक है . 

(D) दक्षिणी दोलन का नकारात्मक सूचकांक हिन्द महासागर में उच्च दाब एवं पूर्वी प्रशांत महासागर में निम्न दाब इंगित करता है . 

कूट :

(A) 1, 2 और 3 सही है . 

(B) 2, 3 और 4 सही है . 

(C) 1, 2 और 4 सही है . 

(D) 1, 2, 3 और 4 सही है . 


30. महासागरो का औसत वार्षिक तापमान कितना होता है ?

(A) 63 डिग्री फा.

(B) 74 डिग्री फा.

(C) 35. डिग्री  फा.

(D) 60 डिग्री फा. 


31. 'हरित क्रान्ति' शब्दावलि का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया ?

(A) डॉ. विलियम गौड़ 

(B) डॉ. नॉरमन बोरलाग 

(C) डॉ. स्वरूप सिंह 

(D) डॉ. रिचर्ड बैडफील्ड


32. 'पर्यावरण संरक्षण अधिनियम' भारत में किस वर्ष लागू किया गया ?

(A) 1986

(B) 1998

(C) 1981

(D) 1974


33. निम्नलिखित भाषाओँ में 'सुनामी' शब्द किस भाषा से सम्बंधित है ?

(A) लैटिन 

(B) चाइनीज 

(C) जापानी 

(D) हिब्रू 


34. 'कालगूरली' विख्यात है -

(A) स्वर्ण उत्पादन के लिए 

(B) उत्तम जलवायु के लिए 

(C) शिक्षा के लिए 

(D) मुर्गी पालन के लिए 


35. सर हरबर्ट रिस्ले द्वारा भारतीय प्रजातियों को कितने वर्गों में वर्गीकृत किया गया था ?

(A) 8 

(B) 6 

(C) 7 

(D) 9 


36. ___________अक्षांश को तापीय भूमध्य रेखा कहा जाता है -

(A) 20 डिग्री दक्षिणी 

(B) 15 डिग्री दक्षिणी 

(C) 15 डिग्री उत्तरी 

(D) 20 डिग्री उत्तरी 


37. "भौगोलिक चक्र समय की वह अवधि है जिसके अंतर्गत एक उत्थित भूखण्ड अपरदन के प्रक्रय द्वारा एक आकृतिविहीन समतल मैदान में परिवर्तित हो जाता है", यह कथन किसका है -

(A) पावेल 

(B) गिल्बर्ट 

(C) डेविस 

(D) सैंडर्स 


38. शेवराय पहाड़िया स्थित है -

(A) कर्नाटक में  

(B) केरल में 

(C) महाराष्ट्र में 

(D) तमिलनाडु में 


39. 'गरजने वाला चालीसा' किस प्रकार के पवन से सम्बंधित है ?

(A) व्यापारिक पवन 

(B) उत्तरी गोलार्ध की पछुआ पवन 

(C) दक्षिणी गोलार्ध की पछुआ पवन 

(D) ध्रुवीय पवन 


40. मध्य प्रदेश में चम्बल नदी घाटी उदहारण है -

(A) उत्खात भूमि का 

(B) मरू भूमि का 

(C) पठारी भूमि का 

(D) समतल भूमि का 


41. पेट्रोलोजी किसका विज्ञान है ? 

(A) शैलों का 

(B) पशुओं का 

(C) वनस्पति का 

(D) मौसम का 


42. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी डेल्टा का निर्माण नहीं करती है ?

(A) गंगा 

(B) यमुना 

(C) कावेरी 

(D) नर्मदा 


43. कोकोस-कीलिंग बेसिन कहाँ स्थित है ?

(A) हिन्द महासागर में 

(B) प्रशान्त महासागर 

(C) आर्कटिक महासागर 

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं 


44. "इनफ़्लुएन्सेस ऑफ़ जियोग्राफिक एन्वायर्नमेंट"नामक पुस्तक किसने लिखी है ?

(A) ब्रोमेन 

(B) ई. सी. सेम्पल 

(C) हंटिगटन

(D) ग्रिफिथ टेलर 


45. यह कथन किसका है कि 'मानव ने अपने सामंजस्य में प्रकृति के द्वारा निर्धारित की गयी सीमाओं को एक पद और आगे बढ़ा दिया है' ? 

(A) जी. टेलर 

(B) सी. ओ. सावर 

(C) एल. फेब्रे 

(D) आई. बौमेन 


46. भूगोल में अपवादवाद के जनक कौन कहे जाते है ?

(A) ए. वान हम्बोल्ट 

(B) ई. कान्ट 

(C) कार्ल रिटर 

(D) आर. हार्टशार्न


47. डिनारिक प्रजाति कहाँ पर निवास करती है ?

(A) स्विट्जरलैंड 

(B) उत्तरी स्केंडिनेविया

(C) पुर्तगाल 

(D) पोलैण्ड 


48. डेल्टा केम परिणाम है - 

(A) हिमनद निक्षेपण 

(B) वायु निक्षेपण 

(C) नदीय निक्षेपण 

(D) हिमनद अपरदन 


49. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव भूगोल का उपागम नहीं है ?

(A) मात्रात्मक क्रांति 

(B) क्षेत्रीय विभिन्नता 

(C) स्थानिक संगठन

(D) अन्वेषण तथा वर्णन 


50. वर्षास्तरी __________का एक उदहारण है -

(A) उच्च मेघ 

(B) मध्य मेघ 

(C) निम्न मेघ 

(D) कोई नहीं 


51. 'प्लेट' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया -

(A) डीज

(B) मैसन 

(C) ब्लैकिट

(D) टुजो विल्सन 


52. जापान देश के अंतर्गत सबसे बड़ा द्वीप कौन है ?

(A) होकैडो 

(B) होन्शू 

(C) क्यूशू 

(D) शिकोकू 


53. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम प्रतिवेदन (2015) के अनुसार 188 देशो के मानव विकास सूचकांक में भारत _________कोटि पर है -

(A) 131

(B) 119

(C) 139

(D) 147


54. गंगा के मैदान एवं दक्कन का पठार के मध्य निम्न में से कौन पर्वत आपस में बाँटने का काम करता है ?

(A) अरावली पर्वत 

(B) विन्ध्य पर्वत 

(C) सतपुरा पर्वत 

(D) अजन्ता पर्वत 


55. पश्चिमी-घाट को इस नाम से भी पुकारा जाता है -

(A) शिवालिक श्रेणी 

(B) विंध्यांचल श्रेणी 

(C) अजन्ता श्रेणी 

(D) सहयाद्रि श्रेणी 


56. "थ्योरी ऑफ़ दी अर्थ विद प्रूफ एण्ड इल्यूस्ट्रेशन" का लेखक कौन है ? 

(A) डब्ल्यू. एम्. डेविस 

(B) जेम्स हट्टन 

(C) एस. डब्ल्यू. बुलरिज 

(D) एच. आर. मिल 


57. भू अभिनति को चारो ओर से घेरने वाले दृढ-भूखण्ड को कोबर द्वारा _______नाम दिया गया - 

(A) ओरोजन 

(B) प्राइमारम्फ 

(C) स्विशेनगिबर्गे (अन्त: पर्वतीय भूखण्ड) 

(D) क्रेटोजेन 


58. संपोषित विकास की अवधारणा किस वर्ष में प्रकाश में आयी ?

(A) 1992 

(B) 1991 

(C) 1990 

(D) 2005


59. 'बिग इंच पेट्रोलियम पाइपलाइन' किस देश में संचालित होती है ?

(A) यू. ए. ई.

(B) यू. एस. ए.

(C) रूस 

(D) वेनेजुएला


60. पैनप्लेन की संकल्पना ___________द्वारा प्रस्तुत की गई -

(A) एल. सी. किंग 

(B) ए. के. लाबेक 

(C) ए. होम्स 

(D) सी. एच. क्रिकमे 


61. ऊष्णकटिबंधीय सदाबहार वन का कौन सा क्षेत्र है ?

(A) पूर्वी घाट 

(B) मध्य प्रदेश 

(C) पश्चिमी घाट 

(D) पश्चिमी हिमालय 


62. भारत में राष्ट्रीय जल नीति कब प्रारम्भ की गई ?

(A) 2014

(B) 2012

(C) 2018 

(D) 2016 


63. इंडोनेशिया में निम्न में से कौन सी जलवायु पायी जाती है ?

(A) मानसूनी जलवायु 

(B) विषुवतीय जलवायु 

(C) ऊष्ण जलवायु 

(D) ऊष्ण-आर्द्र जलवायु 


64. "भूदृश्य के परिमार्जन में मनुष्य अंतिम कारक है "

उक्त कथन दिया गया है :

(A) ब्लाश द्वारा

(B) डिमांजिया द्वारा 

(C) सावर द्वारा 

(D) ब्रूंश द्वारा 


65. शैल सरिता शब्दावलि _________से सम्बंधित है -

(A) नदी 

(B) भूमिगत जल 

(C) परिहिमानी 

(D) जल प्रपात 


66. 'जैवविविधता हॉटस्पॉट' शब्दावलि का प्रयोग सर्वप्रथम निम्न में से किसके द्वारा किया गया ?

(A) नॉर्मन मायर 

(B) डी. आर. बाटीश

(C) सी. जे. बैरो 

(D) डी. कैस्ट्री


67. 'झूम' क्या है ?

(A) एक लोक नृत्य 

(B) एक नदी घाटी का नाम 

(C) एक जनजाति 

(D) खेती की पद्यति 


68. सूची – I को सूची – II के साथ सुमेलित करे तथा दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन करें -

   (सूची – I )      (सूची – II) 

 (खनिज तेल उत्पादक क्षेत्र)  (अन्वेषण वर्ष )

A. मंगला                 1. 1889  

B. नहरकटिया             2. 1953

C. बदरपुर                3. 2004     

D. डिगबोई                   4. 1954

 कूट:   A   B   C   D

      (A)  4   3   1   2

   (B)  2   4   3   1

   (C)  3   2   4   1

     (D)  3   1   2    4


69. निम्न में से कौन सी अवधि सबसे लंबी है ?

(A) इओन

(B) महाकल्प

(C) कल्प 

(D) युग 


70. आधुनिक समुद्रविज्ञान के प्रणेता कौन है ?

(A) जॉन मरे 

(B) थामसन 

(C) लुईस आगासीज

(D) एडवर्ड फोबर्स 


71. निम्नलिखित में से कौन सा एक आरोही क्रम में सागरीय जल में विद्यमान लवण के प्रतिशत को सही प्रदर्शित करता है ?

(A) मैग्नेशियम क्लोराइड, सोडियम क्लोराइड, कैल्शियम सल्फेट, मैग्नेशियम सल्फेट 

(B) कैल्शियम सल्फेट, मैग्नेशियम सल्फेट, मैग्नेशियम क्लोराइड, सोडियम क्लोराइड 

(C) सोडियम क्लोराइड, मैग्नेशियम क्लोराइड, कैल्शियम सल्फेट, मैग्नेशियम सल्फेट

(D) मैग्नेशियम सल्फेट, मैग्नेशियम क्लोराइड, कैल्शियम सल्फेट, सोडियम क्लोराइड


72. पृथ्वी पर कौन सा कारक सूर्यताप के वितरण को प्रभावित नहीं करता ?

(A) सूर्य की किरणों की कोणात्मक स्थिति 

(B) दिन की लम्बाई 

(C) पृथ्वी एवं सूर्य के मध्य की दूरी 

(D) भूमिगत जल 


73. इनमे से कौन भूगोलवेत्ता ब्रिटिश भूगोलवेत्ता है ?

(A) ब्लाश 

(B) हैगेट 

(C) हैटनर

(D) रेटजेल 


74. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत में कॉफ़ी का शीर्ष उत्पादक राज्य है ?

(A) केरल

(B) कर्नाटक 

(C) तमिलनाडु

(D) महाराष्ट्र 


75. कार्स्ट मैदान उदहारण है -

(A) यूगोस्लाविया का मैदान 

(B) पूर्वी इंग्लैण्ड का मैदान 

(C) डेन्यूब का मैदान 

(D) फिनलैण्ड का मैदान 


76. निम्नलिखित में से किस राज्य की सबसे लम्बी तट रेखा है ?

(A) तमिलनाडु

(B) महाराष्ट्र 

(C) केरल 

(D) गुजरात 


77. पृथ्वी के आन्तरिक भाग में ऊष्मा जनन का मुख्य कारण क्या है ?

(A) रेडियो सक्रिय पदार्थो तथा गुरुत्व बल के तापीय उर्जा में परिवर्तन से 

(B) ग्रहीय संवर्धन से 

(C) रुधोष्म संपीडन से 

(D) सूर्यातप 


78. नीली क्रान्ति से आशय है -

(A) मछली क्रान्ति 

(B) मुर्गी पालन 

(C) मधुमक्खी पालन 

(D) सुअर पालन 


79. हेरोडोटस निवासी था -

(A) मिस्र का 

(B) टर्की का 

(C) यूनान का 

(D) फ्रान्स का 


80. डिमांजिया ने मकानों का वर्गीकरण किस आधार पर किया है ?

(A) कार्यो के आधार पर 

(B) निर्माण सामग्री के आधार पर 

(C) पारम्परिक दूरी के आधार पर 

(D) आकार के आधार पर 


81. निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन सत्य है ?

(A) बेंगुला प्रशान्त महासागर की एक ठंडी धारा है . 

(B) कर्क एवं मकर रेखाओं के मध्य अधिकतम महासागरीय लवणता पाई जाती है .

(C) सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी एक सीध में हो तो लघु ज्वार आता है . 

(D) उच्च सागरीय ज्वार 12 घंटे 20 मिनट के अन्तराल पर आता है . 


82. समुद्र में डूबे महाद्वीप के भाग को कहते है -

(A) महाद्वीपीय मग्नढाल 

(B) महाद्वीपीय मग्नतट 

(C) महाद्वीपीय तट 

(D) महासागरीय कटक 


83. रिफ्ट घाटी परिणाम है -

(A) संवलन का 

(B) भ्रंशन का 

(C) नाप्पे का 

(D) वलन का 


84. किसी भी सेवा के लिए जनसंख्या सीमा (देहरी) की सही व्याख्या निम्नलिखित में से कौन सा कथन करता है ?

(A) अधिकतम दूरी जो लोगो को सेवा का उपयोग करने के लिए तय करनी पड़ती है .

(B) सेवा को प्रारम्भ करने के लिए न्यूनतम दूरी . 

(C) सेवा के लिए आवश्यक न्यूनतम जनसंख्या . 

(D) सेवा के लिए आवश्यक अधिकतम जनसंख्या . 


85. शीतोषण चक्रवात किन अक्षांशो के मध्य उत्पन्न होते है ?

(A) 35 से 65 डिग्री उत्तर व दक्षिण 

(B) 40 से 70 डिग्री उत्तर व दक्षिण 

(C) 30 से 60 डिग्री उत्तर व दक्षिण 

(D) 60 से 75 डिग्री उत्तर व दक्षिण 


86. ओजोन परत अवस्थित है -

(A) क्षोभ मंडल में 

(B) क्षोभ सीमा में 

(C) प्रकाश मंडल में 

(D) समताप मंडल में 


87. वितलीय मैदान _________में पाये जाते है -

(A) निम्न नदी घाटियों में 

(B) महासागरीय खाइयों में 

(C) अन्त: महासागरीय कंदराओ 

(D) गहरे सागरीय मैदानों 


88. अत्याधिक विस्तार में भूमिज निक्षेप _________में पाये जाते है -

(A) आर्कटिक तट 

(B) पूर्वी अफ्रीका तट 

(C) पूर्वी द्वीप समूह के समीप 

(D) उत्तरी अफ्रीका तट 


89. सागर द्वीप (गंगा सागर) __________पर स्थित है -

(A) बंगाल की खाड़ी के महाद्वीपीय मग्न तट 

(B) गंगा-ब्रहापुत्र 

(C) बंगाल की खाड़ी के महाद्वीपीय मग्न ढाल

(D) मध्य गंगा मैदान 


90. वायुमंडल की परतो में निचली परत कौन सी है ?

(A) समताप मंडल 

(B) परिवर्तन मंडल 

(C) ओजोन मंडल 

(D) बहिर्मंडल 


91. एन्थ्रेसाइट है -

(A)  कोयला 

(B) तेल 

(C) तांबा 

(D) निकल 


92. सूची – I को सूची – II के साथ सुमेलित करे तथा दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

   (सूची – I )      (सूची – II) 

 (भारत में क्रान्तियाँ)  (सम्बध है)

A. काली (श्याम) क्रान्ति    1. मधुमक्खी पालन   

B. पीत क्रान्ति            2. आलू 

C. बादामी क्रान्ति          3. तिलहन      

D. वर्तुल क्रान्ति           4. पेट्रोलियम उत्पादन 

 कूट:   A   B   C   D

      (A)  3   4   2   1

   (B)  2   1   3   4

   (C)  4   3   1   2

      (D)  1   2   4   3


93. ट्रक फार्मिंग किससे सम्बंधित है ?

(A) साग-सब्जी 

(B) दूध 

(C) अनाज 

(D) मुर्गीपालन 


94. विली-विली क्या है ?

(A) ऊष्ण कटिबन्धीय चक्रवात 

(B) शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवात 

(C) ऊष्ण वाताग्र 

(D) शीत वाताग्र


95. विश्व में निम्न में से किस देश में सर्वाधिक यौन अनुपात पाया जाता है ? 

(A) जापान 

(B) संयुक्त राज्य अमेरिका 

(C) ब्राजील 

(D) सोवियत संघ 


96. 'युर्त' घर है -

(A) एस्किमो का 

(B) किरगीज का 

(C) पिग्मी का 

(D) बुशमैन का 


97. भारत में लौह-इस्पात संयंत्रो के उत्तर से दक्षिण के निम्नलिखित क्रमों में से कौन सा क्रम सही है ?

(A) बोकारो-बर्नपुर-जमशेदपुर-राउरकेला 

(B) बोकारो-जमशेदपुर-बर्नपुर-राउरकेला 

(C) बर्नपुर-बोकारो-जमशेदपुर-राउरकेला 

(D) जमशेदपुर-राउरकेला-बर्नपुर-बोकारो 


98. इनमे से कौन सी तरंगे चट्टानों में संकुचन व फैलाव लाती है ?

(A) 'S' तरंगे 

(B) 'P' तरंगे 

(C) धरातलीय तरंगे 

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं 


99. विश्व में सबसे प्राचीन नगरीकरण का प्रमाण कहाँ पर मिलता है ?

(A) मेसोपोटामिया 

(B) सिन्धु 

(C) हड़प्पा 

(D) मिस्र 


100. कोप्पेन की स्कीम के अनुसार Bhwh प्रकार की जलवायु कहाँ पर पायी जाती है ?

(A) राजस्थान 

(B) जम्मू एवं कश्मीर 

(C) गुजरात 

(D) ओड़िसा 


101. "रुको-और-जाओ-निश्चयवाद" प्रतिपादन किसने किया ?

(A) मैकिंडर 

(B) ब्लाश 

(C) स्ट्रैबो 

(D) टेलर 


102. सही कूट का चयन करें :

 संकल्पना               प्रतिपादक 

A. एकरूपतावाद        1. पॉवेल  

B. आधार तल           2. हट्टन 

C. प्रवणित सरिता        3. क्रिक्रमे     

D. पैनप्लेन                 4. गिलबर्ट

 कूट:   A   B   C   D

      (A)  2   1   4   3

   (B)  2   4   1   3

   (C)  1   3   4   2

      (D)  2   4   3   1


103. निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन असत्य है ?

(A) भारत के महानगरो एवं संनगरो की जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हो रही है . 

(B) चार महानगरो (मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली) में देश के 85% से अधिक संपन्न लोग निवास करते है .

(C) संनगरो में निर्धनता, बेरोजगारी, असुरक्षा तथा अपराध की दर उच्च है .

(D) महानगरो एवं संनगरो में नगरीय सुविधाओं तथा आधारभूत सुविधाओं की पर्याप्तता है, फलत: जीवन आन्नददायक है . 


104. 'बुशमैन होटेंटाट' प्रजाति सम्बंधित है -

(A) निग्राइड प्रजाति से 

(B) काकेसाइड प्रजाति से 

(C) मंगोलाइड प्रजाति 

(D) ओस्ट्रेलाइड प्रजाति से 


105. मत्स्य उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र है -

(A) उत्तरी अमेरिका का उत्तरी पूर्वी तट 

(B) आस्ट्रेलिया का दक्षिणी-पश्चिमी तट क्षेत्र 

(C) दक्षिणी अमेरिका का दक्षिणी तट क्षेत्र 

(D) सोवियत रूस का उत्तरी तट क्षेत्र 


106. कहाँ स्थानान्तरण कृषि को 'मिल्पा' कहा जाता है ?

(A) मध्य अमेरिका 

(B) गैबन 

(C) फिलीपीन्स 

(D) गुआटेमाला 


107. उड़ीसा के सुपर साइक्लोन (चक्रवात) (1999) के पश्चात _________चक्रवात में अधिकतम पवन गति (वेग) मापी गई है -

(A) हुदहुद (2014)

(B) नीलोफ़र (2014)

(C) थाणे (2011)

(D) फालिन (2013)


108. अत्याधिक गहराई में जमने वाली मैग्मा को कहते है -

(A) लैकोलिथ 

(B) सिल 

(C) डाइक 

(D) बैथोलिथ 


109. संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसिसिपी में लोयस के निक्षेप को क्या कहते है -

(A) एडोब 

(B) लिमन

(C) प्लाया 

(D) सीफ


110. विश्व का प्रमुख व्यापारिक समुद्री जलमार्ग नहीं है -

(A) संयुक्त राज्य अमेरिका-पश्चिमी यूरोप समुद्री मार्ग 

(B) पश्चिमी यूरोप-भूमध्य सागर-हिन्द महासागर 

(C) उत्तमाशा अन्तरीप जलमार्ग 

(D) पनामा नहर-न्यूजीलैंड महासागर मार्ग 


111. निम्नलिखित में से भारत के किन जिलो में सबसे बड़ी 'अभ्रक मेखला' पायी जाती है ?

(A) बालाघाट तथा छिंदवाडा 

(B) उदयपुर, अजमेर और अलवर 

(C) सलेम और धरमपुरी 

(D) हजारीबाग, गया तथा मुंगेर 


112. एक प्लेट का दूसरी प्लेट के नीचे खिसकने की प्रक्रिया को ___________कहा जाता है -

(A) अभिवहन 

(B) अवनयन 

(C) अभिसरण 

(D) संवहन 


113. 'सारगासो सागर' किस महासागर का हिस्सा है ?

(A) उत्तरी अटलांटिक महासागर 

(B) दक्षिणी अटलांटिक महासागर 

(C) प्रशान्त महासागर 

(D) उत्तरी आर्कटिक महासागर 


114. निम्नलिखित में से कौन सा एक सीमेंट कारखाना सुमेलित नहीं है ?

(A) महाराष्ट्र   -  चंदरपुर

(B) छत्तीसगढ़  -  मोदीग्राम

(C) झारखण्ड  -  बंजारी 

(D) मध्य प्रदेश  -  विक्रमनगर


115. निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन असत्य है ?

(A) उत्तरी गोलार्द्ध की औसत लवणता दक्षिणी गोलार्द्ध से कम है .

(B) गल्फ स्ट्रीम यूरोप के उत्तरी-पश्चिमी तट पर लवणता बढ़ा देती है . 

(C) प्रति चक्रवातीय दशायें लवणता को घटा देती है . 

(D) भूमध्य सागर के पूर्वी भाग में पश्चिमी भाग की तुलना में अधिक लवणता पाई जाती है . 


116. वातावरण-नियतिवाद की विचारधारा का जन्म किस देश में हुआ था ?

(A) जर्मनी 

(B) फ़्रांस 

(C) ब्रिटेन 

(D) भारत 


117. 'गल्फ स्ट्रीम' है -

(A) खाड़ी की एक नदी 

(B) एक महासागरीय धारा 

(C) 'जेट' स्ट्रीम का दूसरा नाम 

(D) एक धरातलीय पवन 


118. संयुक्त राज्य अमेरिका में टारनेड़ो को क्या कहते है ?

(A) ट्विस्टर 

(B) जल स्तम्भ 

(C) चुस्त भ्रमिल 

(D) ढाल पवनें 


119. भूगोल में 'अंधेरा युग' की अवधि क्या है ?

(A) पहली सदी से नवी सदी 

(B) दूसरी सदी से दसवीं सदी 

(C) तीसरी सदी से बारहवी सदी 

(D) चौथी सदी से बारहवी सदी 


120. उत्तरी अमेरिका में प्रथम वास्तविक भूआकृति विज्ञान वेत्ता किसे कहा जाता है ?

(A) जी. के. गिल्बर्ट 

(B) जे. डब्ल्यू. पावेल 

(C) डब्ल्यू. एम. डेविस 

(D) सी. ई. डटन 


121. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म ठीक से मेल नहीं खाता है ?

     लेखक का नाम       पुस्तक का नाम 

(A) ई. ए. एकरमैन  -     द साइंस ऑफ़ जियोग्राफि 

(B) टी. डब्ल्यू. फ्रीमैन  - ए हंड्रेड इयर्स ऑफ़ जियोग्राफि

(C) आर. ई. डिकिन्सन  - प्रोब्लेम्स ऑफ़ जियोग्राफि

(D) ए. सी. दास  -           द जियोग्राफि ऑफ़ ऋग्वैदिक इण्डिया 


122. 'यारडंग' एक स्थलाकृति है -

(A) वायूढ भू-दृश्य 

(B) हिमानी भू-दृश्य 

(C) कार्स्ट भू-दृश्य 

(D) नदीय भू-दृश्य 


123. मिस्र में गर्म व् शुष्क हवाओं को क्या कहा जाता है ?

(A) सिमून 

(B) हरमट्टन

(C) बोरा 

(D) ख़मसिन 


124. भारत का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण बन्दरगाह है -

(A) कोच्चि 

(B) मुम्बई 

(C) हल्दिया 

(D) कांडला 


125. अमेरिका समाजशास्त्री लेविस ममफोर्ड ने नगरो के विकास की कितनी अवस्थायें बतायी है ?

(A) 6

(B) 4

(C) 5

(D) 7


उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद 



plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post