UPSSSC PET Previous Question Papers PDF Download l Uttar Pradesh PET Model Papers
UPSSSC PET Exams Pattern 2021
इस अंक मे हम UPSSSC PET Exams Pattern 2021 के बारे मे एक विस्तृत विवरण प्रस्तुत कर रहे है । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है तथा यह उन छात्रो के लिए विशेष रूप से सुनहरा अवसर है जो छात्र विभिन्न Group C की परीक्षा की तैयारी कर रहे है । UPSSSC PET 2021 की परीक्षा की तारीखों की घोषणा जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी जायेगी । UPSSSC PET 2021 की तैयारी शुरू करने के लिए प्रतिभागी को विस्तृत परीक्षा पैटर्न और आयोग द्वारा दर्शाए गए पाठ्यक्रम से भली भाति परिचित होना चाहिय । परीक्षा मे अच्छे अंक प्राप्त करने और पात्रता परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए पाठ्यक्रम अत्यन्त महत्वपूर्ण है ।
UPSSSC PET मे उत्तर प्रदेश सहायक सांख्यिकी अधिकारी, उत्तर प्रदेश लेखपाल, उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी आदि प्रमुख सेवाएँ शामिल है । इसके लिये प्रतिभागी को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा ली जाने वाली एक अर्हता परीक्षा UPSSSC PET 2021 को पास करना होगा, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को विभिन्न पदो की मुख्य परीक्षा के लिये बुलाया जाएगा ।
UPSSSC PET Exams Pattern 2021
UPSSSC PET 2021 परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होगी ।
UPSSSC PET Exams 2021 2 घंटे की अवधि के लिये ऑफलाइन माध्यम मे आयोजित की जायेगी ।
परीक्षा मे 100 प्रश्न होंगे जो 100 अंको के होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न के लिये एक अंक निर्धारित होगा ।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिये 0.25 (1/4) अंको का नकारात्मक अंकन होगा ।
क्रमांक | विषय | प्रश्नो की स. | अंक |
1 | भारतीय इतिहास | 5 | 5 |
2 | भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 5 | 5 |
3 | भूगोल | 5 | 5 |
4 | भारतीय अर्थव्यवस्था | 5 | 5 |
5 | भारतीय संविधान | 5 | 5 |
6 | सामान्य विज्ञान | 5 | 5 |
7 | प्राथमिक अंकगणित | 5 | 5 |
8 | सामान्य हिन्दी | 5 | 5 |
9 | सामान्य अँग्रेजी | 5 | 5 |
10 | तर्क एवं तर्क शक्ति | 5 | 5 |
11 | समसामयिकि | 10 | 10 |
12 | सामान्य जागरूकता | 10 | 10 |
13 | अपठित अंशो का विश्लेषण | 10 | 10 |
14 | ग्राफ व्याख्या विश्लेषण | 10 | 10 |
15 | तालिका व्याख्या विश्लेषण | 10 | 10 |
| सम्पूर्ण | 100 | 100 |
Geography Questions Paper Click Here
Indian History Question Paper Click Here
General Science Question Paper Click Here
Indian Constitution Question Paper Click Here
UPSSSC PET Exams 2021 की तैयारी कैसे करें ?
10 TIPS जो आपको दिलाएंगे सफलता
एक इमानदार तैयारी, दृढ़ संकल्प और सही दिशा में किया गया आपका प्रयास आपको UPSSSC के तहत अपने इच्छित पद के लिए चयनित होने में मदद कर सकता है और आप उस मंजिल को पा सकते है जिसकी आपको तलाश है . आपकी सफलता के लिए हम यहां पर कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दे रहे है जो आपकी तैयारी को और अधिक कुशल एवं पैना बना सकते है तथा आपको सफलता के द्वार तक पहुंचा सकते है .
1. प्रतियोगी को सबसे पहले सम्पूर्ण सिलेबस को समझना चाहिए और उसके अनुसार तैयारी प्रारंभ करनी चाहिए .
2. प्रतियोगी उन विषयो पर अधिक फोकस करें जो अधिक अंक के हो और अधिक महत्व के हो .
3. प्रतियोगी एक उत्तम Time टेबल तैयार करे और उसी के अनुसार नियमित उसे Follow करें . यदि Time Table का नियमित Follow किया जाये तो यह आपकी तैयारी को काफी उन्नत करेगा .
4. अध्ययन की गुणवत्ता बनाये रखने के लिये नियमित Revision करे .
5. सभी पुराने प्रश्न पत्रों का ठीक से अध्ययन करे . इससे आपको परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों का Pattern समझने में मदद मिलेगी .
6. प्रतियोगी प्रयास करें कि प्रारम्भ में हर सप्ताह और बाद में रोज नियमित रूप से Mock Test दे . इससे आपकी Speed और Accuracy बेहतर होगी जो आपको परीक्षा भवन में परीक्षा देने में अत्यधिक मददगार होगी .
7. प्रतियोगी को प्रतिदिन 6-7 घंटे अपनी पाठ्यक्रम के लिए निकालने है और इस समय को विषयवार विभक्त कर तैयारी प्रारम्भ करे .
8. तैयारी कुछ ऐसा सोच के करें की अभी नहीं तो फिर कभी नहीं . यह वाक्य आपके अन्दर एक नयी उर्जा भरेगा और आप अपनी सफलता के प्रति कढ़ी मेहनत करेंगे .
9. सामान्य अध्ययन चूँकि 60 Marks का है तो प्रतियोगी को सामान्य अध्ययन पर अधिक फोकस करना है .
10 और अंत में शान्त चित एकाग्र होकर और धैर्य से अपने लक्ष्य को पाने में जुट जाएँ .
मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है .
है लक्ष्य ये बड़ा नहीं
और तुम किसी से कम नहीं ll
धन्यवाद