भारतीय संसद ( Parliament of India) MCQ Part - 1

  भारतीय संसद (Parliament of India)

इस ब्लॉग में भारत के संविधान  (Constitution of India )  से संबन्धित भारतीय संसद ( Parliament of India) MCQ Part - 1    से सम्बंधित  महत्वपूर्ण जानकारी  प्रश्न-उत्तर (MCQ ) के माध्यम से प्रस्तुत  की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग , PET, KVS , NAVODAY UGC-NET, BEO, SSC, RAILWAY,  UPSSSC, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा आदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी , ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।



1. निम्नलिखित मे से किस अनुच्छेद मे राज्यसभा के सभापति एवं उपसभापति के बारे मे उल्लेख किया गया है ?

(A) अनुच्छेद 88      

(B) अनुच्छेद 89       

(C) अनुच्छेद 90     

(D) अमुच्छेद 91


2. निम्नलिखित मे से किन किन राज्यो की राज्यसभा सदस्य संख्या समान है ?

(A) बिहार-मध्य प्रदेश                      

(B) बिहार- पश्चिम बंगाल

(C) पश्चिम बंगाल- मध्य प्रदेश  

(D) बिहार-पंजाब


3. निम्नलिखित मे से कौन सी लोकसभा कार्यकाल मे सबसे छोटी रही ?

(A) 4वी लोकसभा   

(B) 5वी लोकसभा         

(C) 7वी लोकसभा  

(D)11वी लोकसभा


4. कोई संसद सदस्य सदन को सूचित किये बिना लगातार कितने दिन तक अनुपस्थित रहे कि उसकी स्दस्यता समाप्त हो जाए ?

(A) 30 दिन  

(B) 45 दिन   

(C) 60 दिन   

(D) 6 माह


5. किस संविधान संशोधन द्वारा लोकसभा की सीटो की संख्या 2026 तक यथावत रखने का प्रावधान किया गया है ?

(A) 61वां संशोधन    

(B) 82वां संशोधन  

(C) 84वां संशोधन 

(D) 86वां संशोधन


6. लोकसभा के सम्बन्ध मे निम्नलिखित मे से कौन सा एक कार्य राष्ट्रपति का नहीं है 

(A) लोकसभा के सत्र को आहुत करना    

(B) लोकसभा का स्थगन   

   (C) लोकसभा का विघटन            

   (D) लोकसभा का सत्रावसहन


   7. राज्यसभा की प्रथम बैठक कब हुई थी ?

    (A) 17 अप्रैल 1951 

  (B) 17 मई 1952  

  (C) 13 मई 1952     

  (D) 16 अप्रैल 1952 


  8. निम्नलिखित मे से किस लोकसभा अध्यक्ष पर पद से हटाने के लिए प्रस्ताव नहीं लाया गया था ?

      (A) जी वी मावलंकार    

   (B) रवि राय      

   (C) हुकुम सिंह   

   (D) बलराम जाखड़


  9. निम्नलिखित मे से किस अनुच्छेद मे संसद सदस्यो की शपथ के बारे मे प्रावधान किया गया है ?

   (A) अनुच्छेद 98      

   (B) अनुच्छेद 99  

   (C) अनुच्छेद 100  

   (D) अनुच्छेद 101


  10. निम्नलिखित मे से कौन एक सही सुमेलित नहीं है ?

      (A) अनुच्छेद 112 वार्षिक वित्तीय विवरण  

   (B) अनुच्छेद 104 सदस्यो के विशेषाधिकार 

   (C) अनुच्छेद 100 –  सदन मे मतदान       

   (D) अनुच्छेद 106 सदस्यो का वेतन

व्याख्या - अनुच्छेद 105 मे संसद के सदस्यो के विशेषाधिकार एवं अनुच्छेद 194 मे राज्य विधान मण्डलों के सदस्यो के विशेषाधिकार के बारे मे प्रावधान किया गया है ।


   11. लोकसभा मे मंत्रिपरिषद के विरुद्ध विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु लोकसभा के   कितने सदस्यो का समर्थन अवश्यक है ?

     (A) 25 सदस्य   

      (B) 50 सदस्य   

      (C) 60 सदस्य  

      (D) ¼ सदस्य


      12. निम्नलिखित मे से कौन सा एक कथन राज्यसभा के बारे मे सही नहीं है

       (A) राज्यसभा की वर्तमान सदस्य संख्या 245 है ।

       (B) राज्यसभा के सभापति का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है ।

       (C) राज्यसभा के 1/3 सदस्य प्रत्येक 2 वर्ष पश्चात 6 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर पदमुक्त हो जाते है ।

      (D)  राज्यसभा का विघटन नहीं किया जा सकता क्योंकि यह एक स्थायी सदन है ।

       व्याख्या - भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है और उपराष्ट्रपति का   कार्यकाल 5 वर्ष का होता है इसलिए राज्यसभा के सभापति का कार्यकाल भी 5 वर्ष का होता है ।


       13. संसद सदस्यो को संसद की बैठक के पूर्व या बाद के कितने दिनो की अवधि के दौरान गिरफ्तारी से मुक्ति प्रदान की गयी है ?

   (A) 25                   

   (B) 30        

   (C) 40          

   (D) 60


  14. लोकसभा के अध्यक्ष को शपथ किसके द्वारा दिलायी जाती है ?

     (A) उपाध्यक्ष के द्वारा  

  (B) प्रोटम स्पीकर द्वारा  

  (C) राष्ट्रपति द्वारा  

  (D) किसी के द्वारा नहीं ।

  व्याख्या - लोकसभा अध्यक्ष एवं लोकसभा उपाध्यक्ष पद के लिए संविधान मे कोई भी प्रावधान नहीं है । ये दोनों पद ग्रहण से पूर्व एक सामान्य सदस्य के रूप मे शपथ लेते है तथा उस समय इन्हे सदस्य के रूप मे शपथ प्रोटम स्पीकर (अस्थायी सदस्य) द्वारा दिलायी जाती है । 


  15. निम्नलिखित मे से कौन दो बार लोकसभा अध्यक्ष रहे ?

  (A) पी ए संगमा    

 (B) नीलम संजीव रेड्डी      

 (C) हुकुम सिंह   

 (D) बलराम जाखड़


 16. भूतपूर्व संसद सदस्यो के लिए पेंशन व्यवस्था कब से लागू की गयी ?

 (A) 1955 

 (B) 1975  

 (C) 1976  

 (D) 1985


 17. लोकसभा की गणपूर्ति या कोरम कुल सदस्य संख्या का कितना सदस्य होता है ?

  (A) 45  

 (B) 54  

 (C) 55  

 (D) 60

 व्याख्या - संसद एवं राज्य विधान मण्डल मे सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए   निर्धारित न्यूनतम सदस्य संख्या को गणपूर्ति कहते है । संसद के दोनों सदनो की गणपूर्ति (कोरम) अलग-अलग सदन की कुल सदस्य संख्या का 1/10 निर्धारित है । जो लोकसभा मे 55 सदस्य है तथा राज्यसभा के लिए यह संख्या 25 है । 


 18. अभी तक कुल कितनी बार राष्ट्रपति द्वारा समय से पूर्व लोकसभा भंग की जा चुकी है ? 

   (A) 7  

   (B) 8  

   (C) 9  

   (D) 10


  19. निम्नलिखित मे से किस एक राज्य युग्म की लोकसभा सदस्य संख्या समान नहीं है ?

       (A) आन्ध्र प्रदेश- राजस्थान 

    (B) झारखण्ड-असम

    (C) गोवा-मणिपुर         

    (D) कर्नाटक-गुजरात

व्याख्या - आन्ध्र प्रदेश और राजस्थान - 25

         झारखण्ड-असम - 14

         गोवा-मणिपुर  - 2

         कर्नाटक - 28

         गुजरात - 26


   20. किस अनुच्छेद मे लोकसभा की संरचना के बारे मे प्रावधान है ?

    (A) अनुच्छेद 80  

    (B) अनुच्छेद 81  

    (C) अनुच्छेद 82  

    (D) अनुच्छेद 83


   21. पहली लोकसभा की पहली बैठक कब हुई थी ?

      (A) 7 मार्च 1952 

   (B) 13 मई 1952 

   (C) 17 मई 1952  

   (D) 22 अक्टूबर 1952


   22. निम्नलिखित मे से किस समिति का पदेन अध्यक्ष लोकसभा का अध्यक्ष होता है ?

     (A) प्रांक्कलन समिति 

   (B) लोक लेखा समिति 

   (C) नियम समिति  

   (D) याचिका समिति


   23. लोकसभा मे मान्यता प्राप्त विरोधी दल के नेता को निम्न मे से किसके बराबर सुविधाएं और मान्यताएँ प्रदान की जाती है ?

   (A) प्रधानमंत्री   

   (B) राज्यमंत्री    

   (C) उपमंत्री   

   (D) कैबिनेट मंत्री


  24. अभी तक कुल लोकसभा के कितने अध्यक्षों को पद से हटाने के लिए संकल्प लाया जा चुका है ?

      (A) 2   

   (B)  

   (C) 4  

   (D) एक भी नहीं ।

  व्याख्या - अभी तक कुल 3 लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाया जा चुका है, जो इस प्रकार है :-

   1. 1954 को तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष गणेश वसुदेव मावलंकार 

   2. 1966 मे तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष हुकुम सिंह 

   3. 1988 मे तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ :-

  नोट - किन्तु किसी को संकल्प पारित कर पदमुक्त नहीं किया गया है ।


   25. लोकसभा के अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए सदन मे संकल्प लाने से कितने दिन पूर्व     इसकी सूचना दी जानी चाहिए ?

        (A) 7 दिन   

    (B) 14 दिन   

    (C) 21 दिन   

    (D) 30 दिन



   26. संसद के दोनों सदनो के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता निम्नलिखित मे से कौन कभी नहीं करता है ? 

   (A) लोकसभा अध्यक्ष 

   (B) लोकसभा उपाध्यक्ष 

   (C) राज्यसभा का सभापति 

   (D) राज्यसभा का उपसभापति 

    व्याख्या - संसद के दोनों सदनो के संयुक्त अधिवेशन का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 108 मे की गयी है । संसद के दोनों सदनो का संयुक्त अधिवेशन राष्ट्रपति द्वारा बुलाया जाता है जिसकी अध्यक्षता लोकसभा के अध्यक्ष करते है तथा इनकी उपस्थिती मे लोकसभा के उपाध्यक्ष एवं अगर ये पद भी खाली हो तो राज्यसभा के उपसभापति संसद के दोनों सदनो के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता करते है । 


   27. अभी तक कुल कितनी बार राष्ट्रपति द्वारा संसद के दोनों सदनो का संयुक्त अधिवेशन बुलाया जा चुका है -

  (A) 2

  (B) 3

  (C) 4

  (D) 5 

  व्याख्या :- भारत के संवैधानिक इतिहास मे अभी तक कुल 3 बार राष्ट्रपति द्वारा संसद के दोनों सदनो का संयुक्त अधिवेशन बुलाया जा चुका है जो इस प्रकार है -

   1. 1961 मे दहेज विरोधी अधिनियम के लिए 

   2. 1978 मे बैंकिंग सेवा (निरसन) अधिनियम के लिए 

   3. 2002 मे आतंकवादी गतिविधि निरोधक अधिनियम (POTA) के लिए  


  28. निम्नलिखित मे से किसने एक सांसद के रूप मे तीनों संयुक्त अधिवेशन मे मतदान किया और ऐसा करने वाले वह एक मात्र सांसद है -

  (A) लाल कृष्ण आडवाणी 

  (B) अटल बिहारी बाजपेयी 

  (C) गुलाम नबी आजाद 

  (D) मुलायम सिंह यादव  

  व्याख्या - अटल बिहारी बाजपेयी एक मात्र ऐसे सांसद है, जिन्होने तीनों संयुक्त अधिवेशन मे मतदान किया था । 


   29. वर्तमान मे कौन सी लोकसभा कार्य कर रही है ?

  (A) 16वीं लोकसभा 

  (B) 17वीं लोकसभा 

  (C) 18वीं लोकसभा 

  (D) 19वीं लोकसभा 

  व्याख्या - वर्तमान मे 17वीं लोकसभा कार्य कर रही है तथा 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला है । 


   30. लोकसभा का अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है -

  (A) राष्ट्रपति को 

  (B) लोकसभा उपाध्यक्ष को 

  (C) राज्यसभा सभापति को 

  (D) लोकसभा महासचिव को  

    व्याख्या - लोकसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र लोकसभा उपाध्यक्ष को एवं लोकसभा उपाध्यक्ष अपना त्यागपत्र लोकसभा अध्यक्ष को सौंपते है । 


31. यदि कोई व्यक्ति दो स्थान से संसद चुन लिया जाता है, तो कितने समय के भीतर उसे एक स्थान रिक्त करना होता है - 

(A) 14 दिन 

(B) 30 दिन 

(C) दो माह 

(D) 6 माह 


32. संसद के दोनों सदनों का अधिकतम सत्रवसाहन कितने समय का होता है -

(A) 14 दिन 

(B) 30 दिन 

(C) दो माह 

(D) 6 माह 


33. कार्यकाल में सबसे लम्बी लोकसभा कौन-सी थी -

(A) 10वी लोकसभा 

(B) 5वी लोकसभा 

(C) 6वी लोकसभा 

(D) 7वी लोकसभा 


34. लोकसभा का सदस्य बनने लिए न्यूनतम आयु सीमा कितने  है  -

(A) 18 वर्ष 

(B) 25 वर्ष  

(C) 30 वर्ष  

(D) 35 वर्ष  


35. लोकसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का उल्लेख किस अनुच्छेद में किया गया है -

(A) अनुच्छेद 88

(B) अनुच्छेद 89 

(C) अनुच्छेद 93

(D) अनुच्छेद 94


36. किस अनुच्छेद में लोकसभा के सचिवालय के बारे में प्रावधान किया गया है -

(A) अनुच्छेद 88

(B) अनुच्छेद 89 

(C) अनुच्छेद 98

(D) अनुच्छेद 94


37. अभी तक कुल कितनी महिलाएं लोकसभा की अध्यक्षा रह चुकी है - 

(A) 1

(B) 2

(C) 3

(D) 4


38. लोकसभा का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है  -

(A) कोई कार्यकाल नहीं होता है . 

(B) 5 वर्ष

(C) 6 वर्ष 

(D) 7 वर्ष


39. आपातकाल की घोषणा लागू होने पर राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा के कार्यकाल को एक बार में कितने वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है -

(A) 1 वर्ष 

(B) 2 वर्ष 

(C) 3 वर्ष 

(D) 4 वर्ष 


40. लोकसभा में एक दिन में  तारांकित प्रश्नों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है - 

(A) 10

(B) 20

(C) 30

(D) कोई सीमा नहीं है . 



***************************************

उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .

यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद . 

plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post