प्राचीन भारत - बौद्ध धर्म

 प्राचीन भारत   ( Ancient  History ) -  बौद्ध धर्म  

इस ब्लॉग में प्राचीन भारत  ( Ancient  History )  से संबन्धित बौद्ध धर्म  से सम्बंधित  महत्तवपूर्ण  जानकारी  प्रश्न-उत्तर (MCQ ) के माध्यम से प्रस्तुत  की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग , PET, KVS , NAVODAY UGC-NET, BEO, SSC, RAILWAY, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा आदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी , ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।

1. महात्मा बुद्ध द्वारा गृह-त्याग को बौद्ध धर्म में किस नाम से जाना जाता है ?
(A) महापरिनिर्वाण 
(B) महाभिनिष्क्रमण 
(C) धर्मचक्रपरिवर्तन 
(D) उपसम्पदा

उत्तर :- (B) महाभिनिष्क्रमण 

व्याख्या - महाभिनिष्क्रमण सांसारिक समस्याओं से व्यथित होकर बुद्ध द्वारा 29 वर्ष की अवस्था में गृह-त्याग कर दिया गया . जिसे बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण कहा गया है . 

धर्मचक्रपरिवर्तन - बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश उतर प्रदेश के सारनाथ ( ऋषिपतनम ) में दिया, जिसे बौद्ध ग्रंथो में धर्मचक्रपरिवर्तन कहा गया है . 

महापरिनिर्वाण - महात्मा बुद्ध की मृत्यु 80 वर्ष की अवस्था में 483 ईसा पूर्व में उतर प्रदेश के कुशीनारा में हो गयी थी, जिसे बौद्ध ग्रंथो में महापरिनिर्वाण कहा गया है . 

उपसम्पदा - बौद्ध धर्म में प्रविष्टि होने को उपसम्पदा कहा जाता है . 

2. महात्मा बुद्ध के बचपन का नाम क्या था ?
(A) राहुल 
(B) सिद्धार्थ 
(C) वर्द्धमान
(D) शुद्धौधन 

उत्तर :- (B) सिद्धार्थ 

व्याख्या - महात्मा बुद्ध के बचपन का सिद्धार्थ था , जबकि उनके पिता का नाम शुद्धौधन था, जो शाक्य गण के मुखिया थे . महात्मा बुद्ध की माता का नाम मायादेवी था, जिनकी मृत्यु बुद्ध के जन्म के सातवें दिन हो गयी थी . जिसके बाद इनका लालन-पालन इनकी सौतेली माँ प्रजापति गौतमी ने किया था .
महात्मा बुद्ध की पत्नी का नाम यशोधरा एवं पुत्र का नाम राहुल था . 

3. महात्मा बुद्ध के जीवन से सम्बंधित किस घटना का प्रतीक घोड़ा है ?
(A) जन्म 
(B) गृह-त्याग 
(C) ज्ञान 
(D) निर्वाण 

उत्तर :- (B) गृह-त्याग 

व्याख्या - महात्मा बुद्ध के जीवन से सम्बंधित बौद्ध धर्म के प्रतीक 
   घटना              प्रतीक 
1. जन्म -            कमल या सांड 
2. गृह-त्याग  -     घोड़ा 
3. ज्ञान -             पीपल ( बोधि वृक्ष )
4. निर्वाण -         पद चिन्ह 
5. मृत्यु -             स्तूप 

4. महात्मा बुद्ध ने सांसारिक दु:खो से सम्बंधित कितने आर्य सत्यो के बारे में बताया ?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5 

उत्तर :- (C) 4

व्याख्या - महात्मा बुद्ध ने सांसारिक दु:खो के सम्बन्ध में चार आर्य सत्यो का उपदेश दिया l ये है -
1. दु:ख  
2. दु:ख समुदाय  
3. दु;ख निरोध  
4. दु:ख निरोधगामिनी प्रतिपदा 

5. महात्मा बुद्ध को किस नाम से जाना जाता है ?
(A) Light of India
(B) Light of Asia 
(C) Light of World
(D) Light of Earth 

उत्तर :- (B) Light of Asia 

व्याख्या - बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध को एशिया का ज्योति पुंज ( Light of Asia ) कहा जाता है . 

6. गौतम बुद्ध का जन्म किस स्थान पर हुआ था ?
(A) लुम्बिनी 
(B) सारनाथ 
(C) श्रावस्ती 
(D) कुशीनारा 

उत्तर :- (A) लुम्बिनी 

व्याख्या - गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था, जो वर्तमान में नेपाल में स्थित है . 
महात्मा बुद्ध के जीवन से सम्बंधित स्थान -
1. लुम्बिनी - यह स्थान वर्तमान में नेपाल में स्थित है, यहाँ पर महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था . 

2. बोधगया - यह स्थान वर्तमान में बिहार में स्थित है . यहाँ बिना अन्न जल ग्रहण किये 6 वर्ष की कठिन तपस्या के बाद 35 वर्ष की आयु में वैशाख की पूर्णिमा की रात निरंजना  ( फल्गु ) नदी के किनारे, पीपल वृक्ष के नीचे, सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ . ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ बुद्ध कहलाये तथा यह स्थान बोधगया के नाम से जाना गया . 

3. सारनाथ - यह स्थान वर्तमान में उतर प्रदेश के वाराणसी के निकट स्थित है, बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश इसी स्थान पर दिया था . जिसे बौद्ध ग्रंथो में धर्मचक्रप्रवर्तन कहा जाता है .

4. श्रावस्ती - यह वर्तमान में उतर प्रदेश में स्थित है , यह उस समय कौशल देश की राजधानी थी . इस स्थान पर महात्मा बुद्ध द्वारा सर्वाधिक उपदेश दिए गए . 

5. कुशीनगर ( कुशीनारा ) - यह वर्तमान में उतर प्रदेश के कुशीनगर जिले में स्थित है . यह मल्ल गण की राजधानी हुआ करती थी . इस स्थान पर महात्मा बुद्ध ने 80 वर्ष की आयु में 483 ईसा पूर्व में अपना शरीर त्याग दिया था, जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण के नाम से जाना जाता है . इसका प्राचीन नाम कुशीनारा या कुशावती था . 

7. महत्मा बुद्ध द्वारा कितनी वर्ष की आयु में गृह-त्याग दिया ?
(A) 28 वर्ष 
(B) 29 वर्ष 
(C) 30 वर्ष 
(D) 31 वर्ष 

उत्तर :- (B) 29 वर्ष 

व्याख्या - सांसारिक समस्याओं से व्यथित होकर बुद्ध द्वारा 29 वर्ष की अवस्था में गृह-त्याग कर दिया गया . जिसे बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण कहा गया है . 

8. प्रथम बौद्ध संगीति  किस स्थान पर हुई थी ?
(A) राजगृह 
(B) वैशाली 
(C) पाटलिपुत्र 
(D) कुन्डलवन 

उत्तर :- (A) राजगृह 

व्याख्या - प्रथम बौद्ध संगीति  483 ईसा पूर्व में अजातशत्रु के शासन काल में राजगृह में हुई थी, जिसकी अध्यक्षता महाकश्यप द्वारा की गयी थी . 

द्वितीय बौद्ध संगीति  383 ईसा पूर्व कालाशोक  के शासन काल में वैशाली  में हुई थी, जिसकी अध्यक्षता साबकमीर  द्वारा की गयी थी . 

तृतीय बौद्ध संगीति 255 ईसा पूर्व में अशोक के  शासन काल में पाटलिपुत्र में हुई थी, जिसकी अध्यक्षता मोग्गलिपुतततिस द्वारा की गयी थी . 

चतुर्थ बौद्ध संगीति ईसा की प्रथम शताब्दी में कश्मीर के कुंडलवन में कनिष्क के शासनकाल में हुई, जिसकी अध्यक्षता वसुमित्र/अश्वघोष द्वारा की गयी थी .

9.  गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था ?
(A) 555 ईसा पूर्व
(B) 563 ईसा पूर्व 
(C) 570 ईसा पूर्व 
(D) 575 ईसा पूर्व 

उत्तर :- (B) 563 ईसा पूर्व 

व्याख्या - गौतम बुद्ध का जन्म  563 ईसा पूर्व में कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था . 

10. गौतम बुद्ध की पत्नी का क्या नाम था ?
(A) मायादेवी 
(B) यशोधरा 
(C) प्रजापति गौतमी 
(D) त्रिशला 

उत्तर :- (B) यशोधरा 

11. गौतम बुद्ध के सारथी का नाम क्या था ?
(A) आलारकलाम
(B) रुद्रक
(C) चन्ना 
(D) राहुल 

उत्तर :- (C) चन्ना 

12. गौतम बुद्ध ( सिद्धार्थ ) के प्रथम गुरु कौन थे ? 
(A) आलारकलाम
(B) रुद्रक
(C) आनंद 
(D) अजातशत्रु 

उत्तर :- (A) आलारकलाम

13. गौतम बुद्ध ने अपने प्रथम गुरु से किस दर्शन की शिक्षा प्राप्त की ?
(A) संख्या दर्शन 
(B) योग दर्शन 
(C) न्याय दर्शन 
(D) इनमे से कोई नहीं 

उत्तर :- (A) संख्या दर्शन 

व्याख्या - गृह-त्याग के बाद गौतम बुद्ध ने वैशाली के आलारकलाम से संख्या दर्शन की शिक्षा प्राप्त की . आलारकलाम बुद्ध के प्रथम गुरु थे . 

14. गौतम बुद्ध के दूसरे गुरु का नाम क्या था ?
(A) आलारकलाम
(B) रुद्रकरामपुत्त
(C) आनंद 
(D) अजातशत्रु 

उत्तर :- (B) रुद्रकरामपुत्त

व्याख्या - आलारकलाम के बाद बुद्ध ने राजगीर के रुद्रकरामपुत्त से शिक्षा ग्रहण की थी . 

15. बिना अन्न जल ग्रहण किये कितने  वर्ष की कठिन तपस्या के बाद 35 वर्ष की आयु में वैशाख की पूर्णिमा की रात निरंजना  ( फल्गु ) नदी के किनारे, पीपल वृक्ष के नीचे, सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ ?
(A) 4 वर्ष 
(B) 5 वर्ष 
(C) 6 वर्ष 
(D) 7 वर्ष 

उत्तर :- (C) 6 वर्ष 

16. ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ को क्या कहा गया ?
(A) गौतम बुद्ध 
(B) तथागत 
(C) महावीर 
(D) A एवं B दोनों

उत्तर :- (D) A एवं B दोनों

17. गौतम बुद्ध को किस रात्रि को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी ?
(A) चैत्र अमावस्या 
(B) चैत्र पूर्णिमा 
(C) वैशाख पूर्णिमा 
(D) वैशाख अमावस्या 

उत्तर :- (C) वैशाख पूर्णिमा 

18. बौद्ध धर्म के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है ?
(A) बौद्ध धर्म अनिश्वरवादी है .
(B) बौद्ध धर्म पुनर्जन्म की मान्यता है .
(C) बौद्ध धर्म में आत्मा की परिकल्पना  है .
(D) बौद्ध धर्म मूर्ति उपासक है . 

उत्तर :-  (C) बौद्ध धर्म में आत्मा की परिकल्पना  है .

व्याख्या - बौद्ध धर्म में आत्मा की परिकल्पना नहीं है . 

19. जातक कथाएं क्या है ?
(A) बुद्ध के पूर्व जन्म की कहानी 
(B) बुद्ध के जीवन से सम्बंधित घटनाएँ 
(C) A और B दोनों 
(D) इनमे से कोई नहीं . 

उत्तर :- (A) बुद्ध के पूर्व जन्म की कहानी 

व्याख्या - जातक में महात्मा बुद्ध के पूर्व जन्म की कहानी वर्णित है . 

20. बौद्ध धर्म के बारे में विशद ज्ञान हमें कहाँ से मिलता है ?
(A) जातक कथा 
(B) उपनिषद 
(C) त्रिपिटक 
(D) संगीति 

उत्तर :- (C) त्रिपिटक 

व्याख्या - बौद्धधर्म के बारे में हमें विशद ज्ञान त्रिपिटक से प्राप्त होता है . त्रिपिटको की संख्या 3 है तथा इनकी भाषा पालि है . 
1. विनयपिटक 
2. सूत्रपिटक 
3. अभि दम्मपिटक

बौद्ध धर्म से सम्बंधित महत्तवपूर्ण तथ्य 

1. बुद्ध के अनुयायी दो भागो में विभाजित है - 
भिक्षुक - बौद्धधर्म के प्रचार के लिये जिन्होंने सन्यास ग्रहण किया, उन्हें 'भिक्षुक' कहा गया .

उपासक - गृहस्थ जीवन व्यतीत करते हुए बौद्ध धर्म अपनाने वालो को 'उपासक' कहा गया . 

2. बौद्ध धर्म में प्रविष्टि को उपसम्पदा कहा गया है . 

3. बौद्ध धर्म के त्रिरत्न है - बुद्ध , धम्म एवं संघ . 

4. चतुर्थ बौध संगीति के पश्चात बौद्ध धर्म दो भागो हीनयान एवं महायान में विभाजित हो गया . 

5. धार्मिक जुलूस का प्रारम्भ सर्वप्रथम बौद्ध धर्म द्वारा किया हुआ माना जाता है . 

6. बौद्ध धर्म में सम्मिलित होने के लिये न्यूनतम आयु-सीमा 15 वर्ष थी . 

7. बौद्ध धर्म का सबसे पवित्र त्यौहार वैशाख पूर्णिमा है . जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है . 

8. निर्वाण  - तृष्णा को क्षीण हो जाने की अवस्था को ही बौद्ध धर्म में निर्वाण माना गया है . बुद्ध के अनुसार अष्टांगिक मार्गो के पालन करने के उपरान्त मनुष्य को भव तृष्णा नष्ट हो जाती है . और उसे निर्वाण प्राप्त हो जाता है . 

सांसारिक दु;खो की मुक्ति हेतु बुद्ध ने अष्टांगिक मार्ग की बात कही है, ये है - 
1. सम्यक दृष्टि  2. सम्यक संकल्प  3. सम्यक वाणी  4. सम्यक कर्मान्त  5. सम्यक अजीव  6. सम्यक व्यायाम 
7. सम्यक स्मृति  8. सम्यक समाधि 

9. भारत में उपासना की जाने वाली प्रथम मूर्ति संभवत: बुद्ध की मानी जाती है . 

10. बुद्ध मूर्तियों का सर्वाधिक निर्माण गंधार कला शैली के अंतर्गत हुआ है परन्तु बुद्ध प्रथम मूर्ति संभवत: मथुरा कला शैली के अंतर्गत बनी हुई  मानी जाती है . 

उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .
धन्यवाद . 

plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post