भारत का भूगोल - PART 3 MCQ
भारत के भूगोल के इस अंक में हम भारत से सम्बंधित महत्तवपूर्ण जानकारी प्रस्तुत कर रहे है, जो आपके परीक्षा की दृष्टि से अत्यन्त ही उपयोगी है .
1. भारत के कुल कितने राज्य समुद्र को स्पर्श करते है ?
(A) 7
(B) 8
(C) 9
(D) 10
व्याख्या - भारत के कुल 9 राज्य समुद्र को इस स्पर्श करते है, जो इस प्रकार है -
1. गुजरात 2. महाराष्ट्र 3. गोवा 4. कर्नाटक 5. केरल 6. तमिलनाडु 7. आन्ध्र प्रदेश 8. उड़ीसा 9. पश्चिम बंगाल
2. भारत का सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य कौन सा है ?
(A) गुजरात
(B) आन्ध्र प्रदेश
(C) तमिलनाडु
(D) महाराष्ट्र
व्याख्या - देश का सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य गुजरात है जबकि सबसे छोटी तट रेखा वाला राज्य गोवा है .
कुल 9 राज्य जो समुद्री तट रेखा बनाते है वो क्रमश: इस प्रकार है -
1. गुजरात - 1915.29 km
2. आन्ध्र प्रदेश - 1037 km
3. तमिलनाडु - 864.73 km
4. केरल - 560 km
5. महाराष्ट्र - 510.31 km
6. उड़ीसा - 457.2 km
7. पश्चिम बंगाल - 374 km
8. कर्नाटक - 258 15 km
9. गोवा - 160 km
3. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य बांग्लादेश से तीनो तरफ से घिरा हुआ है ?
(A) असम
(B) मेघालय
(C) त्रिपुरा
(D) मिजोरम
4. निम्नलिखित में से वह देश का एक मात्र राज्य कौन सा है जी किसी भी एक देश को दो बार स्पर्श करता है ?
(A) असम
(B) पश्चिम बंगाल
(C) अरुणाचल प्रदेश
(D) सिक्किम
व्यख्या - असम देश का एक मात्र ऐसा राज्य है, जो बांग्लादेश को दो बार स्पर्श करता है .
5. देश के कुल कितने राज्य ना तो समुद्र को स्पर्श करते है और ना ही अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाते है ?
(A) 4
(B) 5
(C) 6
(D) 7
व्याख्या - देश के कुल 5 राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, तेलंगाना एवं हरियाणा ऐसे राज्य है जो ना तो समुद्र को स्पर्श करते है और ना ही अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाते है .
6. देश के कुल कितने राज्य बंगाल की खाड़ी को स्पर्श करते है ?
(A) 3
(B) 4
(C) 5
(D) 6
व्यख्या - देश के कुल 4 राज्य पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आन्ध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु ऐसे राज्य है, जो बंगाल कि खाड़ी को स्पर्श करते है .
7. देश का वह एक मात्र राज्य कौन सा है, जो तीन समुद्रो को स्पर्श करता है ?
(A) तमिलनाडु
(B) आन्ध्र प्रदेश
(C) पश्चिम बंगाल
(D) केरल
व्याख्या - तमिलनाडु देश का एक मात्र ऐसा राज्य है, जो तीन समुद्रो बंगाल की खाड़ी, हिन्द महासागर एवं अरब सागर को स्पर्श करता है .
8. भारत की तट रेखा की कुल लम्बाई कितनी है ?
(A) 7516.6 km
(B) 7500 km
(C) 7536.6 km
(D) 6100 km
व्याख्या - अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप समूह सहित भारत की तट रेखा की कुल लम्बाई 7516.6 km है जबकि भारत की मुख्य भूमि की तट रेखा की कुल लम्बाई 6100 km है .
9. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य अरब सागर को स्पर्श नहीं करता है ?
(A) गुजरात
(B) गोवा
(C) केरल
(D) आन्ध्र प्रदेश
व्याख्या - आन्ध्र प्रदेश बंगाल की खाड़ी को स्पर्श करता है ना कि अरब सागर को ,
अरब सागर को 5 राज्य गुजरात, महाराष्ट्र , गोवा, कर्नाटक एवं केरल स्पर्श करते है .
10. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य नेपाल को स्पर्श नहीं करता है ?
(A) हिमाचल प्रदेश
(B) उत्तराखण्ड
(C) पश्चिम बंगाल
(D) सिक्किम
व्यख्या - नेपाल को 5 भारतीय राज्य स्पर्श करते है, जो इस प्रकार है -
1. उत्तराखण्ड 2. उत्तर प्रदेश 3. बिहार 4. पश्चिम बंगाल 5. सिक्किम
Note-: विभिन्न देशो को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य/ केन्द्र शासित राज्य इस प्रकार है -
1. पाकिस्तान - गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख
2. चीन - लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
3. नेपाल - उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम
4. भूटान - सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश
5. म्यांमार - अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम
6. बांग्लादेश - पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
7. अफगानिस्तान - लद्दाख
11. भारत से कुल कितने देश अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाते है ?
(A) 5
(B) 6
(C) 7
(D) 8
व्याख्या - भारत से कुल 7 देश अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाते है, जो निम्नलिखित है -
1. पाकिस्तान 2. अफगानिस्तान 3. चीन 4. नेपाल 5. भूटान 6. म्यांमार 7. बांग्लादेश
12. निम्नलिखित में से किस एक राज्य से तीन देशो की अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं लगती है ?
(A) सिक्कम
(B) पश्चिम बंगाल
(C) अरुणाचल प्रदेश
(D) असम
व्याख्या - सिक्किम, पश्चिम बंगाल एवं अरुणाचल प्रदेश भारत के कुल तीन ऐसे राज्य है जो तीन-तीन देशो को स्पर्श करते है, जो इस प्रकार है -
1. सिक्किम - नेपाल, चीन, भूटान
2. पश्चिम बंगाल - बांग्लादेश, नेपाल, भूटान
3. अरुणाचल प्रदेश - भूटान, चीन, म्यांमार
13. निम्नलिखित में से सर्वाधिक राज्यों को स्पर्श करने वाला राज्य कौन सा है ?
(A) मध्य प्रदेश
(B) असम
(C) उत्तर प्रदेश
(D) छत्तीसगढ़
व्याख्या - उत्तर प्रदेश सर्वाधिक 8 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली को स्पर्श करता है .
14. निम्नलिखित में से किस एक राज्य को उत्तर प्रदेश स्पर्श नहीं करता है -
(A) हरियाणा
(B) झारखण्ड
(C) पंजाब
(D) हिमाचल प्रदेश
व्याख्या - उत्तर प्रदेश सर्वाधिक 8 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली को स्पर्श करता है, जो इस प्रकार है -
1. हिमाचल प्रदेश 2. हरियाणा 3. उत्तराखण्ड 4. राजस्थान 5. मध्य प्रदेश 6. छत्तीसगढ़ 7. झारखण्ड 8. बिहार 9. दिल्ली
15. देश के कितने राज्यों के साथ प्रदेश शब्द लगा है -
(A) 4
(B) 5
(C) 6
(D) 7
व्याख्या - देश के कुल 5 राज्यों के साथ प्रदेश शब्द लगा है, जो इस प्रकार है -
1. उत्तर प्रदेश 2. मध्य प्रदेश 3. हिमाचल प्रदेश 4. अरुणाचल प्रदेश 5. आन्ध्र प्रदेश
अधिक जानकारी के लिए आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .