भारत का संविधान - प्रस्तावना (Preamble) MCQ

 

भारत का संविधान - प्रस्तावना या उद्देशिका (Preamble) MCQ 


1. संविधान की प्रस्तावना में कुल कितने बार संशोधन किये गये है -

(A) 1 बार  

(B) 2 बार  

(C) 3 बार  

(D) 4 बार

व्याख्या - भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Preamble) में 42वा संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा एक मात्र बार संशोधन किया गया तथा प्रस्तावना में तीन नये शब्द अखंडता, समाजवाद एवं पंथनिरपेक्षता (धर्मनिरपेक्षता) जोड़े गये थे .


2. किसने संविधान की प्रस्तावना को संविधान का परिचय पत्र कहा है -

(A) जवाहर लाल नेहरु 

(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 

(C) डॉ भीमराव आंबेडकर  

(D) एन. ए. पालकीवाला


3. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कितने प्रकार की समानता/समता का उल्लेख किया गया है -

(A) 2 प्रकार  

(B) 3 प्रकार  

(C) 4 प्रकार   

(D) 5 प्रकार

व्याख्या - भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 2 प्रकार की समानता/समता का उल्लेख किया गया है, जो इस प्रकार है -

1. प्रतिष्ठा की समानता 

2. अवसर की समानता 


4. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कितने प्रकार की स्वतन्त्रता का उल्लेख किया गया है -

(A) 2 प्रकार  

(B) 3 प्रकार  

(C) 4 प्रकार   

(D) 5 प्रकार

व्याख्या - भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 5 प्रकार की स्वतंत्रता के बारे में उल्लेख किया गया है, जो इस प्रकार है -

1. विचार की स्वतंत्रता

2. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता

3. विश्वास की स्वतंत्रता

4. धर्म की स्वतंत्रता

5. उपासना की स्वतंत्रता


5. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में किस वर्ष संशोधन किया गया -

(A) 1972 मे   

(B) 1975 मे  

(C) 1976 मे 

(D) 1978 मे

व्याख्या - भारतीय संविधान की प्रस्तवना में 1976 में संशोधन किया गया जो 42वा संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1976 था . यह प्रस्तावना में किया गया एक मात्र संशोधन है . 


6. निम्नलिखित में से कौन-सा संशोधन संविधान अधिनियम प्रस्तावना से सम्बन्धित है -

(A) 42वा संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1976 

(B) 44वा संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1978  

(C) 52वा संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1985  

(D) 53वा संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1993

व्याख्या - 42वा संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा संविधान की प्रस्तावना (Preamble) में एक मात्र बार संशोधन किया गया तथा प्रस्तावना में तीन नये शब्द अखंडता, समाजवाद एवं पंथनिरपेक्षता (धर्मनिरपेक्षता) जोड़े गये थे . 

 

7. प्रस्तावना की परिभाषा किस देश के संविधान से ली गयी है -

(A) ऑस्ट्रेलिया  

(B) आयरलैंड 

(C) ब्रिटेन 

(D) कनाडा


8. भारतीय संविधान में प्रस्तावना का विचार किस देश से लिया गया है -

(A) आयरलैंड  

(B) सयुंक्त राज्य अमेरिका  

(C) ब्रिटेन 

(D) कनाडा


9. संविधान को एक पवित्र दस्तावेज किसने कहा -

(A) जवाहर लाल नेहरु 

(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 

(C) डॉ भीमराव आंबेडकर  

(D) महात्मा गाँधी


10. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द संविधान की प्रस्तावना में नहीं है -

(A) समाजवाद  

(B) पंथ निरपेक्ष  

(C) प्रभुत्व संपन्न 

(D) लोक कल्याण


11. संविधान की प्रस्तावना को किसने संविधान की कुंडली कहा है -

(A) जवाहर लाल नेहरु 

(B) महात्मा गाँधी

(C) डॉ भीमराव आंबेडकर  

(D) के. एम्. मुन्शी


12. संविधान की प्रस्तावना में निम्नलिखित में से किस स्वतन्त्रता का वर्णन नहीं है -

(A) विचार की स्वतन्त्रता 

(B) विश्वास  की स्वतन्त्रता

(C) आर्थिक की स्वतन्त्रता 

(D) अभिव्यक्ति  की स्वतन्त्रता

व्याख्या - भारतीय संविधान की प्रस्तावना में विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता का उल्लेख किया गया है . 


13. निम्नलिखित में से क्या संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित नहीं है -

(A) सामाजिक न्याय   

(B) आर्थिक न्याय  

(C) धार्मिक न्याय  

(D) राजनैतिक न्याय

व्याख्या - भारतीय संविधान की प्रस्तावना सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय एवं राजनैतिक न्याय का उल्लेख किया गया है .


14. उच्चतम न्यायलय ने निम्नलिखित में से किस वाद में प्रस्तावना को भारतीय संविधान के मौलिक संरचना का भाग स्वीकार किया -

(A) बेरुबारी वाद 

(B) केशवानन्द वाद   

(C) गोपालन वाद   

(D) इनमे से कोई नहीं

व्याख्या - बेरूबाड़ी मामला (1960) में Supreme Court ने कहा कि प्रस्तावना संविधान का हिस्सा नहीं है बल्कि इसे संविधान के प्रावधानों के लिये मार्गदर्शक सिद्धांत माना जाना चाहिये परन्तु केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य के वाद (1973) में Supreme Court ने अपने पहले दिये गये फैसले को पलट दिया और कहा कि प्रस्तावना संविधान का हिस्सा है . इसे संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत संशोधित किया जा सकता है, लेकिन प्रस्तावना का जो भाग संविधान के मूल ढांचे के अधीन आता है उसमे संसद द्वारा संशोधन कर परिवर्तन नहीं किया जा सकता है . 


15. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कितने प्रकार के न्याय की बात की गयी है -

(A) 2 प्रकार  

(B) 3 प्रकार  

(C) 4 प्रकार   

(D) 5 प्रकार

व्याख्या - भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 3 प्रकार के न्याय की बात की गयी है, जो इस प्रकार है -

1. सामाजिक न्याय 

2. आर्थिक न्याय 

3. राजनैतिक न्याय 


16. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कितने प्रकार की बन्धुता का उल्लेख किया गया है -

(A) 2 प्रकार  

(B) 3 प्रकार  

(C) 4 प्रकार   

(D) 5 प्रकार

व्याख्या -  भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 2 प्रकार की बन्धुता का उल्लेख किया गया है, जो इस प्रकार है -

1. व्यक्ति की गरिमा 

2. राष्ट्र की एकता 

  

 17. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की तिथि क्या उल्लेखित की गयी है  -

(A) 15 अगस्त 1947  

(B) 26 नवम्बर 1949

(C) 24 जनवरी 1950

(D) 26 जनवरी 1950

व्याख्या - संविधान की प्रस्तावना में कहा गया है कि संविधान सभा में आज तारीख २६ नवम्बर १९४९ ई. (मित्ति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छ विक्रमी) को एतदद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है . 


18. भारत के संविधान की प्रस्तावना का प्रारम्भ होता है -

(A) हम भारत के लोग   

(B) हम हिंदुस्तान के लोग 

(C) भारत के लोग 

(D) हम भारतीय लोग 


19. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द प्रस्तावना में सर्वप्रथम प्रयोग किया गया है -

(A) प्रभुत्वसंपन्न   

(B) लोकतान्त्रिक 

(C) गणराज्य 

(D) स्वतंत्रता 


20. भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सम्बन्ध संविधान निर्माण की किस तिथि से है - 

(A) 6 दिसम्बर 1946  

(B) 9 दिसम्बर 1946

(C) 13 दिसम्बर 1946

(D) 29 अगस्त 1947

व्याख्या - संविधान सभा में जवाहर लाल नेहरु द्वारा 13 दिसम्बर 1946 को एक उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमे बताया गया कि किस प्रकार का संविधान तैयार किया जाना है . इस उद्देश्य से जुड़ा हुआ जो प्रस्ताव था वह संविधान निर्माण के अंतिम चरण में प्रस्तावना के रूप में संविधान में शामिल कर लिया गया . इसलिये प्रस्तावना को उद्देशिका भी कहा जाता है . 


21. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता एवं बधुत्व (Liberty, Equality and Fraternity) के आदर्श किस देश की क्रान्ति से प्रेरित है -

(A) ब्रिटेन   

(B) फ़्रांस   

(C) इटली   

(D) संयुक्त राज्य अमेरिका 

व्याख्या - भारतीय संविधान की प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता एवं बधुत्व (Liberty, Equality and Fraternity) के आदर्श फ़्रांस की क्रान्ति (1789-1799) से प्रेरित है .


22. किसने कहा था कि "संविधान की प्रस्तावना हमारे दीर्घकालिक सपनो का विचार है -

(A) पंडित ठाकुर दास भार्गव  

(B) एन. ए. पालकीवाला 

(C) डॉ भीमराव आंबेडकर  

(D) सर अल्लादी कृष्ण स्वामी अय्यर  


23. किसने संविधान की प्रस्तावना को संविधान की कुंजी एवं संविधान का आभूषण कहा है ?

(A) जवाहर लाल नेहरु 

(B) महात्मा गाँधी

(C) डॉ भीमराव आंबेडकर  

(D) पंडित ठाकुर दास भार्गव 


24. भारतीय संविधान में प्रस्तुत 'उद्देश्य प्रस्ताव' में अभिव्यक्त विचार को भारतीय संविधान के किस भाग में पूर्णत: शामिल किया गया है  -

(A) मौलिक अधिकार 

(B) प्रस्तावना  

(C) राज्य के नीति निदेशक तत्व  

(D) मौलिक कर्तव्य 


25. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारतीय संविधान की सर्वोच्च शक्ति किस में निहित है -

(A) संसद में   

(B) भारत की जनता में  

(C) राष्ट्रपति में 

(D) प्रधानमंत्री में 

व्याख्या - भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारतीय संविधान की सर्वोच्च शक्ति भारत की जनता में  में निहित है, जिसमे कहा गया है कि 'हम भारत के लोग' . 


**********************************************

उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l

धन्यवाद 

plz donot enter any spam link in the comment box .

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post